Thursday, March 28, 2019

गोण्डा : करनैलगंज क्षेत्र के इस गांव में कई परिवार अंधेरे में रहने को विवश, जिम्मेदार अधिकारी बने मौन// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा : करनैलगंज क्षेत्र के इस गांव में कई परिवार अंधेरे में रहने को विवश, जिम्मेदार अफसर बने मौन// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज क्षेत्र के दत्तनगर में बिजली आपूर्ति में बाधा के चलते गांव के कई परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। वहीं इसके जिम्मेदार अफसर शासन की मंशा पर पानी फेर रहे है। जहाँ प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत घर घर को रोशन करने की पहल हो रही है। वहीं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते पूरा गाँव अंधेरे में है।

यह समस्या है करनैलगंज पॉवर हाउस से महज तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित दत्तनगर का। यहां बुधवार की शाम को बिजली का तार अचानक तार टूट कर गिर गया। जिससे गांव की बिजली बाधित हो गयी। गांव के कई घर अंधेरे में हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने करनैलगंज पॉवर हाउस पर दी। इसके बावजूद भी कोई संतोष जनक कार्यवाही नही हुई। फिर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीओ करनैलगंज को दी। उंन्होने ग्रामीणों को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों के आरोप है कि सम्बन्धित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी गुरुवार शाम तक कोई कार्यवाही नही हुई। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर पुनः अधिशाषी अभियंता से दूरभाष के जरिये अवगत कराया। फिर भी कोई माकूल कार्यवाही नही हुई। विभागीय अधिकारियों के इस उदासीन रवैया से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिरकार जब जिम्मेदार अधिकारी ही अपनी जिम्मेदारियों से मुकर रहे हैं। तो बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत किसे दर्ज कराएं।

गोण्डा : परसपुर कस्बे के महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में मनाया गया स्थापना दिवस// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर कस्बे के महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में मनाया गया स्थापना दिवस// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर कस्बे के महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में गुरुवार को स्थापना दिवस हर्ष पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक हवन पूजन एवं बाल भोज भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों व उनके अभिभावकों व अथितियों समेत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के फतेह बहादुर सिंह, डॉ शिव कुमार सिंह, डॉ अजय सिंह, दिनेश सिंह, रणधीर सिंह, डॉ एससी तिवारी, ममता सिंह प्रधानाचार्या, आरबी दुबे, अजय सिंह, विवेक सिंह, निधी सिंह आदि शामिल रहे। विद्यालय के संचालक सुरेन्द्र कुमार तिवारी एवं दर्शन कुमार ने आये हुए आगुन्तको का साभार व्यक्त किया।

गोण्डा : भारतीय संस्कृति सबसे श्रेष्ठ है, इस पर हमें गर्व करना चाहिए-- प्रो0 शुक्ल, ■ लाल बहादुर शास्त्री महविद्यालय के भौतिकी विभाग के पुस्तकालय का हुआ उदघाटन,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। लाल बहादुर शास्त्री महविद्यालय के भौतिकी विभाग के पुस्तकालय का बतौर मुख्य अतिथि डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो0 एसएन शुक्ल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रोफेसर एसएन शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे श्रेष्ठ है। इस पर हमे गर्व करना चाहिए। प्रो0 शुक्ल ने कहा कि रिसोर्स का इंतज़ार करने से बेहतर है, रिसोर्स का निर्माण कर लिया जाए और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाया जाए।

महाविद्यालय के मुख्यनियन्ता व भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 जितेंन्द्र सिंह ने बताया कि शास्त्री महाविद्यालय का भौतिकी विज्ञान विभाग, अवध विश्व विद्यालय का पहला ऐसा विभाग बन गया है जिसके पास एकल विभागीय पुस्तकालय है। पुस्तकालय के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ एचपी श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रविचंद्र त्रिपाठी, भूपेंद्र आर्या, पूर्व मुख्य नियंता डॉ0 ओंकार पाठक, डॉ0 अतुल कुमार सिंह, मेजर (डॉ) के0एन0 पांडेय, डॉ0 वंदना सारस्वत, डॉ0 शैलेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ0 मंशाराम वर्मा, डॉ0 डी0के0 गुप्ता, डॉ0 मुकुल सिन्हा, डॉ0 श्रवण श्रीवास्तव, डॉ0 शरदचंद मिश्र, डॉ0 संजय पाण्डेय, डॉ0 रेखा शर्मा, डॉ0 संतोष श्रीवास्तव, डॉ0 देव नारायण पाण्डेय, डॉ0 रंजन शर्मा, डॉ0 अरविंद शर्मा, डॉ0 राम समुझ सिंह, डॉ0 रामिन्त पटेल, डॉ0 पवन कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, शोभित मौर्या, अनूप शुक्ला, नम्रता शुक्ला, अर्जुन वर्मा, विजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मुक्ता राम, शरद पाठक, विष्णु प्रसाद, राम भवन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुखदेव, रामबचन, शंकर दयाल सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।

गोण्डा : धानेपुर थाने का डीआईजी देवीपाटन मंडल ने किया औचक निरीक्षण// पीएन मिश्र,

गोण्डा। धानेपुर थाने का पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल डॉ राकेश सिंह ने गुरुवार को दोपहर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागार, मालखाने, गारद, भोजनालय, थाना परिसर सहित कार्यालय के समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया। और मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी सहित समस्त स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद राइफलों को भी पुलिस कर्मियो से खोलकर पुनः बाँधने को कहा। जिस पर कांसटेबल सुशील कुमार गौतम ने दिये गये समय से पूर्व पूरी तत्परता से राइफल को खोलकर पुनः बाँध दिया। इस दौरान सभी उप निरीक्षक गण सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

गोण्डा : मुजेहना में हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय पर भारतीय नव वर्षारंभ वृहद स्तर पर मनाने का किया आवाहन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लाक मुख्यालय स्थित हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शारदा कांत पांडे का स्वागत किया। तथा भारतीय नव वर्ष वृहद स्तर पर मनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि जन जन तक भारतीय नववर्ष भारतीय संस्कृति और चल रहे इसाई काल गणना के बारे में बताया जाए। तथा अपने संस्कृति के बारे में अवगत कराया जाए।

उन्होंने 6 अप्रैल को मालवीय नगर गोण्डा के रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय नव वर्ष के कार्यक्रम में लोगों के पहुंचने का आवाहन किया। इस अवसर पर जिला संयोजक पंकज सिंह, बब्लू दुबे, शैलेंद्र विक्रम सिंह, हेमंत सिंह, कमलापति गुप्त, भानु तिवारी, राम नरेश गुप्ता समेत काफी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

गोण्डा : करनैलगंज कस्बे के एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से दिनदहाड़े लाखों की ठगी, पीड़ित ने दी तहरीर// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज नगर के पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही उचक्कों ने बेखौफ होकर हद पार कर दी। और सर्राफा की दुकान से सोने की अंगुठियों की पोटली लेकर फरार हो गए। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख बतायी जा रही है।
करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी मो0 सलीम सिद्दीकी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि मोहल्ला गाड़ी बाजार में उसकी सर्राफे की दुकान है।

मंगलवार की शाम करीब तीन बजे वह अपने वृद्ध पिता हाफिज मो0 सईद व दुकान पर काम करने वाले लड़के नान बाबू को बैठाकर अपने घर भोजन करने चले गये। इसी बीच उसके दुकान पर दो युवक आये, और सोने की बाली खरीदने के लिये 3000 रुपये दिये। उनके वृद्ध पिता ने डिब्बा उठाकर बाली निकाला। तो एक युवक ने दोनो को बाली दिखाने में उलझा दिया।

और इसी बीच लगभग 150 ग्राम सोने की अंगूठी की पोटली डिब्बे से निकाल कर जेब मे रखकर अपनी बहन को बुलाने के बहाने दुकान से बाहर हो गए। जहां उनका तीसरा साथी बाइक लिये दुकान के बाहर खड़ा था। उसी पर बैठकर तीनो फरार हो गये।

भोजन करके वापस आने के बाद अंगूठी का पैकेट न देख मो0 सलीम ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला। तब घटना की जानकारी हुई। दुकानदार ने बाइक से उन्हें पूरे नगर में ढूंढा। लेकिन वह युवक कहीं नज़र नही आए। अगले दिन पीड़ित ने कोतवाली में घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी।

कैमरे में क़ैद हुआ ठगों का गिरोह

पीड़ित की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य व्यापारियों की दुकान पर लगे कैमरे में चोरों को साफ साफ बाइक से भागते हुए देखा जा सकता है।सब में उनकी तस्वीरें साफ साफ नजर आ रही है।

शीघ्र ही होगा खुलासा

नगर चौकी प्रभारी केके सिंह ने बताया कि घटना कारित करने वाले युवकों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही वह कानून के शिकंजे में होंगे।

Wednesday, March 27, 2019

गोण्डा : मसकनवा पोस्ट ऑफिस का यह हाल, डाक नहीं 'वापस जाओ' घर// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। मसकनवा उपडाकघर में कई दिनों से नेटवर्क खराब होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय कार्यों के साथ साथ आम लोगों के आवश्यक कार्य बाधित हो रहे है।कर्मचारियों को भी काम करने में असुविधा हो रही है।

विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। रजिस्ट्री, आर डी, नये खाते, एन एस सी, के वी पी, जमा-निकासी के लिए लोगों को हलकान होना पड़ रहा है। रजिस्ट्री के लिए आमजन को दर दर भटकना पड़ रहा है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए फार्म भेजने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क से संबंधित कार्य बाधित है।

संतोष गुप्त, राम सुरेमन यादव, सी बी पाण्डेय, विशाल, अंकित, दीनानाथ, चंदन, संजय, आर सी शुक्ल, एल बी वर्मा ने बताया विभागीय लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। इनकम टैक्स के लिये एनएससी नही बन पा रही है। छात्रों को रजिस्टर्ड डाक पत्रों का आदान प्रदान नहीं हो पा रहा है। नेटवर्क थोड़ी देर के लिए आता है। फिर बाधित हो जाता है।

इसके कारण उपभोक्ताओं को बार बार डाकघर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कार्य न होने पर कई किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग वैरंग वापस लौट जाते हैं। लोगों को खींझ तब होती है, जब पुनः उम्मीद लेकर आते हैं। और पहले वाला नेटवर्क न होने का जवाब मिलता है। जिस कारण लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

उप डाकघर के पोस्ट मास्टर जानकी प्रसाद ने बताया कि नेटवर्क कई दिनों से बाधित ह।  इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गयी है। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसी के कारण कर्मचारीयों को भी उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

गोण्डा : करनैलगंज क्षेत्र के नगवा कला कोठार में अवैध विद्युत उपभोग मामले में ग्रामीण ने की शिकायत// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के नगवा कला कोठार निवासी लक्ष्मी शंकर तिवारी ने उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण करनैलगंज को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके दरवाजे पर विद्युत पोल लगा है। जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति ने एक प्राइवेट व्यक्ति को बुलाकर लगभग 150 मीटर लंबी केबिल लगवाकर अपने मकान का बिजली कनेक्शन करवाया। और विद्युत सप्लाई का उपभोग करने लगे। जिसके मकान व खम्भे की दूरी अधिक होने के कारण केविल जमीन पर लटकने लगी। उन्होंने 27 मार्च को बाराबंकी के व्यक्ति को बुलाकर चलती हुई विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ाने लगे।

प्रार्थी द्वारा इसका विरोध करने पर उनकी पत्नी ने सूचना देकर डायल 100 को पुलिस बुला ली। तथा पुलिस बल की मौजूदगी में प्राइवेट व्यक्ति को पोल पर चढ़ाने की जिद करने लगी। और उत्पन्न विवाद बढ़ गया। प्रार्थी ने उपखंड अधिकारी विद्युत से इसकी शिकायत की है। इस बाबत उपखंड अधिकारी करनैलगंज ने जेई ग्रामीण को स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट देने तथा आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

गोण्डा : कर्नलगंज क्षेत्र के धौरहरा में प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ प्रवेश उत्सव// प्रवीण श्रीवास्तव,


गोण्डा। कर्नलगंज क्षेत्र के धौरहरा में प्राथमिक विद्यालय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि कानपुर के उद्योगपति राकेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एम्स इंटरनेशनल स्कूल के फाउंडर मतलूफ खान और उद्योगपति आनंद प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

◆ एडमिशन के लिए अभिभावकों की लगी लंबी क़तारें

नन्हे मुन्ने बच्चों का एडमिशन पाने के लिए सुबह से ही अभिभावकों की क़तारें देखी गई। कुछ ही देर में 100 से अधिक एडमिशन हो गए। एडमिशन के दौरान बच्चों को रोली और अक्षत लगाकर स्वागत हुआ और उपहार दिया गया। इस दौरान कक्षा एक से पांच तक नवीन नामांकन किया गया।

अतिथियों ने एक स्वर में कहा सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए अभिभावकों की इतनी लाइन पहली बार देखी है। वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे यहां भी सरकारी स्कूल है लेकिन मतलूफ खान ने कहा येसी व्यवस्था तो प्राइवेट स्कूल में नही है। अभिभावक अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूल से नाम कटाकर बच्चे नाम लिखवाने पहुंच रहे है। धौरहरा स्कूल में नाम लिखाने के लिए दूर दराज क्षेत्र के साथ-साथ गोण्डा जिला मुख्यालय से भी बच्चे पहुँचे।

प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने कहा कि आज एडमिशन हो जाने से हम नया सत्र एक अप्रैल से पूरी तरीके से शुरू करने को तैयार हैं। इस दौरान वेद प्रकाश सिंह, विद्या भूषण सिंह,मतलूफ खान, राकेश कुमार सिंह, मोहम्मद फ़ाकिर, भालेन्दु कुमार, उत्तम प्रसाद, अध्यक्ष नकछेद सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि 2 घण्टे में 100 से अधिक रिकॉर्ड नामांकन हुआ। यह विभाग के लिए गौरव की बात है।

गोण्डा : आयुक्त ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा, ■ तैयारियां संतोषजनक न मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों को आयुक्त ने लगाई फटकार,

■ एक सप्ताह दिन के अन्दर मांगी रिपोर्ट,

गोण्डा। लोकसभा निर्वाचन के लिए निर्धारित किए गए मतदान केन्द्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप की गई तैयारियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए देवीपाटन मण्डल के आयुक्त महेन्द्र कुंमार ने तहसील सदर अन्तर्गत छः मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। तथा व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।

आयुक्त द्वारा निरीक्षण निरीक्षण किए गए लगभग पन्द्रह बूथों में से मतदान केन्द्रों पर मानक अनुरूप व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं पाई गईं। ज्यादातर बूथों पर रैम्प, शौचालय, लाइट की समुचित व्यवस्था नहंीं मिली। नाराज आयुक्त ने डीपीआरओ तथा बीएसए गोण्डा को तत्काल सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कराकर जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट अतिशीघ्र देने के निर्देश दिए हैं। बतातें चलें कि गोण्डा में लोक सभा निर्वाचन के लिए चारों तहसीलों को मिलाकर कुल 2882 बूथ तथा 1623 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

आयुक्त ने शिक्षा क्षेत्र पण्डरीकृपाल अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय धनौली, प्राथमिक विद्यालय महादेवा, प्रथमिक विद्यालय खरहटिया, प्राथमिक विद्यालय विसंवा गनेश, प्राथमिक विद्यालय कन्यापाठ शाला सालपुर सेमरा तथा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय विसुनपुर बैरिया का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र महादेवा में निर्वाचन समबन्धी सूचना पेन्ट से लिखवाने के निर्देश दिए। वहां पर बूथ नम्बर 266 पर गन्दगी पाई तथा रैम्प, हैण्डपम्प तथा प्रकाश व्यवस्था नहीं मिली।

इसी प्रकार खरहटिया में शौचालय अपूर्ण व बेहद गन्दा पाया गया। विसवां गनेश में जर्जर भवन को ही मतदान केन्द्र बना दिया गया। आयुक्त ने तत्काल कक्ष बदल कर रैम्प आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। बिसुनपुर बैरिया में भी लाइट की व्यवस्था नहीं मिली तथा शौचालय व परिसर बेहद गन्दा पाया गया।

वहां की प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि सफाईकर्मी कभी भी आता ही नहीं है। जबकि प्राथमिक विद्यालय कन्यापाठशाला सालपुर सेमरा व धनौली में व्यवस्था बेहतरीन पाई गई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर वेद प्रकाश पाण्डेय, आयुक्त के पीए रक्षाराम वर्मा व राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

◆ ईवीएम का प्रथम रैण्डमाइजेशन सम्पन्न, राजनैतिक दलों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कराया रैण्डमाइजेशन

लोक सभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल ने ईवीएम का प्रथम रैण्डमाइजेेशन एनआईसी में राजनैतिक दलों के प्िरतनिधियों की मौजूदगी में कराया।

जिला सूचना विभान अधिकारी गिरीश कुमार ने ईवीएम का रैण्डमाइजेशन किया। बताते चलें कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गोण्डा जनपद में कुल 2882 मतदेय स्थल तथा 1623 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केन्द्र पर सकुशल मतदान सम्पन्न कराने के लिए 3700 ईवीएम की व्यवस्था की जा चुकी है। जिसका प्रथम रैण्डमाइजेशन कराया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया कि 2882 बूथों के सापेक्ष 3746 पीठासीन अधिकारी, तथा 3746 मतदान अधिकारी प्रथम, 3746 मतदान अधिकारी द्वितीय व 3746 मतदान अधिकारी तृतीय सहित 14984 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। एवं पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 29 जोन तथा 197 सेक्टरों में विभाजित कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। विधानसभावार व्यौरा देेते हुए उन्होने बताया कि विधानसभा मेहनौन में 450, गोण्डा में 426, मनकापुर में 383, कटरा बाजार में 444, तरबगंज में 422, गौरा में 375 तथा करनैलगंज में 382 बूथ बनाए गए हैं।

इसी प्रकार विधानसभा मेहनौन को 6 जोन 32 सेक्टर, गोण्डा को 5 जोन 29 सेक्टर, मनकापुर को 3 जोन 26 सेक्टर, कटरा बाजार 5 जोन 229 सेक्टर, करनैलगंज को 4 जोन 26 सेक्टर तथा तरबगंज को 4 जोन 30 सेक्टर व गौरा को 2 जोन 25 सेक्टरों में बांटा गया हैं।

इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रत्नाकर मिश्र, आरओ कैसरगंज/सीआरओ आरआर प्रजापति, सहायक निर्वाचन अधिकारी एस0के0 सहाय, भाजपा मीडिया समन्वयक के0के0 श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजाबाबू गुप्ता, सीपीआई से दीनानाथ त्रिपाठी, कांग्रेस से प्रद्युम्न शुक्ला व सुभाषचन्द्र पाण्डेय तथा अन्य उपस्थित रहे।

◆◆◆ सूचना विभाग गोण्डा- 27 मार्च 2019

गोण्डा : करनैलगंज कस्बे के गाँधीनगर मोहल्ले में 22 वर्षीय युवक के फंदे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज कस्बे के गाँधीनगर मोहल्ले में बुधवार को 22 वर्षीय एक युवक की फंदे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिससे परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार- करनैलगंज के शबे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी संजय कश्यप 22 वर्ष पुत्र चंदन कश्यप अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिससे पूरा परिवार सदमे में हो गया। पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।

जिसके मौत मामले के कारणों का पता नही चल पाया। सूचना पर पहुंची करनैलगंज पुलिस जाँच में जुटी रही हैं।

गोण्डा : विशम्भरपुर के आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में 113 छात्राओं ने दी प्रवेश परीक्षा// पीएन मिश्र,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के उतरौला मार्ग पर विशम्भरपुर में स्थित जय प्रकाश नारायण राजकीय बालिका आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय विशम्भरपुर में नए शिक्षा सत्र 2019/ 20 हेतु कक्षा 6, 8 व 9 में प्रवेश हेतू बुधवार को सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक 113 छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा दी। 119 छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था।

विद्यालय के अधीक्षक व व्यवस्थापक एसपी सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नामित मजिस्ट्रेट खण्ड विकास अधिकारी मुजेहना मृदुला व खण्ड शिक्षा अधिकारी मुजेहना रामराज की उपस्थिती में कक्षा 6 में पंजीकृत 106 में से 100 उपस्थित व 6 अनुपस्थिति, कक्षा 8 में 7 पंजीकृत व 7 उपस्थित, कक्षा 8 में 6 पंजीकृत व 6 उपस्थित रहकर आज प्रवेश परीक्षा दिये।

इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी साकेत नाथ पाण्डेय, संजीव कुमार, श्री प्रकाश यादव, प्रशांत तिवारी, सरिता, नीतू मिश्रा, सविता, कविता, रेनू आदि अध्यापक, अध्यापिकाए व लेखा लिपिक हनुमान प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Tuesday, March 26, 2019

गोण्डा : परसपुर पुलिस ने अवैध असलहा व चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के बेलसर रोड स्थित एक दुकान पर सीमेंट खरीदने के बहाने दुकान में घुसे लुटेरों रकम लेकर फरार हो गए। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित ने थाना परसपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध चोरी का अभियोग पंजीकृत कराया।

परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्ल पुरवा चरहूँवा के श्रीकृष्ण गोपाल शुक्ला पुत्र राघवराम शुक्ला ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि सीमेन्ट की दुकान से अज्ञात अभियुक्तों ने सीमेन्ट देखने के बहाने उनके काउण्टर में रखे दस हजार रुपये लेकर फरार हो गये।

परसपुर थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह ने बताया कि वह मय हमराही उ0नि0 इसरत हुसैन, रामकुमार सिंह, संदीप यादव, भूपेन्द्र कुमार की पुलिस टीम के साथ गश्त को निकले। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कड़ी मेहनत के दौरान प्रकाश में आये चोरो को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उनके कब्जे से दस हजार रूपये नकद, एज अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक अदद पल्सर बाइक बिना नम्बर की बरामद की गयी।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तगणों ने अपना नाम पता भगौती पाण्डेय पुत्र किशोरी लाल पाण्डेय निवासी पोर्टरगंज, तिलक राम मिश्रा पुत्र सीताराम मिश्रा निवासी बेहड़ा चौबे थाना कोतवाली नगर गोण्डा बताया। तथा कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ -87/19 की धारा 379 भादवि तथा 88/19 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

गोण्डा : करनैलगंज कस्बे में स्थित बटुक भैरवनाथ मन्दिर पर मंगलवार को मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज कस्बे में स्थित बटुक भैरव नाथ मन्दिर पर मंगलवार को मेला में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर मिन्नतें की
करनैलगंज कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक श्रद्धा का केन्द्र बटुक भैरवनाथ मन्दिर पर सैकडों वर्षो से दर्शनार्थियों का मेला हो रहा है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ भक्तगण दर्शन के साथ साथ अपनी मन्नतों को पूरा करते है।

करनैलगंज नगर के भैरवनाथ पुरम में स्थित सैकडों वर्षों पुरानी प्रतिमा के मान्यताओं की चर्चा क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय है। इसके बारे में महन्त रमाशंकर गिरि व गिरिजा शंकर गिरि बताते हैं कि सैकडों वर्ष पूर्व यहां विशाल घना एक जंगल था। जिसमें लोग अपने पशु चराने लाया करते थे। पूर्वजों के कथनानुसार अंग्रेजों के शासनकाल में इस क्षेत्र में जब रेलवे लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ, तो यहां के जंगल कटवाए गये। जिसमें पत्थर का एक शिला मिला। जिसे क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अपने धार्मिक आस्था का केन्द्र बताया। तो अंग्रेज कर्नल ब्यालू ने इसे ठुकराते हुए खुदवाने का निर्देश दिया।

हुक्म मिलते ही मजदूरों ने पत्थर को दिन भर में खोदकर निकाला, तो ग्रामीणों ने इसे अन्यत्र न रखने का आग्रह किया। इस आग्रह को मानकर शिला खण्ड को सरयू नदी में फेंकवा दिया गया। दूसरे दिन फिर उसी स्थान पर वही पत्थर अपने उसी रूप में दिखा। यह देख सभी आश्चर्य चकित हो गए।

इसकी खबर जब कर्नल के पास पहुंची, तो उसने अफवाह या मजदूरों की लापरवाही मानकर दोबारा खोदवाने का आदेश दिया। कर्नल ब्यालू ने कई बार पत्थर को खोदवाकर नदी में फेकवाता रहा। लेकिन बार बार यह पत्थर सुबह उसी रूप में दिखाई दिया। तो अन्त में उसने रात में रूककर पत्थर के पास देखने का मन बनाकर रूक गया। तो उसी रात उसकी भयंकर तबियत खराब हो गयी।

और स्वपन में उसे इस स्थान को छोडने का निर्देश मिला। दूसरे दिन क्षेत्रवासियों ने समझाया कि यह धार्मिक आस्था का स्थान है। इस स्थान को छोडकर किसी अलग जगह पर रेलवे लाइन बिछायी जाय, तो शायद काम आगे बढ सके। यह बात अंग्रेज अफसर के भी समझ में आ गयी। इस चमत्कार को अलौकिक मानकर इस स्थान के नाम पर कुछ बीघे भूमि छोड़कर मन्दिर बनाने के लिए रेलवे लाइन को हटाने का निर्देश दे दिया।

उस समय पूर्वजों ने पत्थर को सर्व शक्तिमान देवता के रूप में मानकर भव्य मन्दिर का निर्माण कराया। और क्षेत्र में मंगलवार को विशेष तथा आम दिनों समान पूजा अर्चना शुरू की गयी। जिसके कृपा दर्शन से भक्तों की मनौतियां भी पूर्ण होने लगी। तभी से इस मन्दिर की प्रसिद्धि फैलती गयी। यहीं पर एक इमली का पेड भी है। जिसके बारे में मान्यता है कि दांत दर्द के लिए विशेष रूप से यहां दस पन्द्रह से एच्छिक वर्षो तक के लिए निजात पाने को लोहे की एक कील गाड़ दी जाती है। तो दांत दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

वर्तमान में मन्दिर को नया रूप प्रदान कराया गया है। जिससे उसकी भव्यता बढ गयी है। मन्दिर की प्रसिद्धि के चलते आसपास समेत दूसरे जनपदों के लोग भी दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर होली के बाद वाले मंगलवार को बुढवा मंगल का मेला लगता है। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह शाम भक्तों की कतारें विशेष रूप से मंगलवार को बनी रहती हैं। करनैलगंज कस्बे के बजरंग नगर नचनी, गाडी बाजार हनुमान गढी पर मेला कार्यक्रम में भजन कीर्तन व हवन पूजन के साथ भण्डारे का आयोजन किया जाता है।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...