
गोण्डा। धानेपुर थाने का पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल डॉ राकेश सिंह ने गुरुवार को दोपहर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागार, मालखाने, गारद, भोजनालय, थाना परिसर सहित कार्यालय के समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया। और मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी सहित समस्त स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद राइफलों को भी पुलिस कर्मियो से खोलकर पुनः बाँधने को कहा। जिस पर कांसटेबल सुशील कुमार गौतम ने दिये गये समय से पूर्व पूरी तत्परता से राइफल को खोलकर पुनः बाँध दिया। इस दौरान सभी उप निरीक्षक गण सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment