गोण्डा। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक राधा कृष्ण मन्दिर परिसर मे शुक्रवार को नगर मारवाडी संघ के तत्वावधान में अन्नुकुट के दिव्य प्रसाद का भंडारा आयोजित किया गया। संघ कार्यकर्ता अंकुर गर्ग ने बताया कि - प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी परम्परागत भंडारे मे मारवाडी समाज समेत हजारों की संख्या मे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया l ऊंच नीच का फर्क मिटाकर सभी लोगों ने मॉ अन्नपूर्णा की आराधना की। और एक साथ पंगत मे बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कढी, चावल, पूड़ी, बाजरा, मूंग और मिक्स सब्जी से थाल सजाकर मॉ अन्नपूर्णा और राधा कृष्ण भगवान का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। ब्राह्मण भोज के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने भक्तों कॊ भंडारा छ्काया। इस दौरान जय श्रीराम, खाटू नरेश की जय, गोवर्धन महाराज की जय, मॉ अन्नपूर्णा के गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण वायुमंडल गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर प्रेम गोयल, भरत लाल केडिया, हरगोविंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, लालजी, अभिषेक गोयल, अंकुर अग्रवाल, विशाल, राधेश्याम केडिया, प्रदीप केडिया, सुनील केडिया, संजय केडिया, कृष्ण गोपाल, विश्म्भर बंसल, उमेश बंसल, सत्यवान केडिया, लखन केडिया, विपिन अग्रवाल, सतीश जैन, हरिराम नेवटिया समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे हैं।
Showing posts with label अन्नकूट भण्डारा. Show all posts
Showing posts with label अन्नकूट भण्डारा. Show all posts
Subscribe to:
Posts (Atom)
इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,
गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...
-
गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...
-
गोण्डा : पसका सूकरखेत स्थित वाराह भगवान मन्दिर परिसर में शनिवार की एक शाम, सूकरखेत होली मिलन उत्सव एवं कवि सम्मेलन के नाम, गोण्डा। पसका सू...