Showing posts with label निरीक्षण. Show all posts
Showing posts with label निरीक्षण. Show all posts

Monday, November 19, 2018

गोण्डा : डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण,

गोण्डा । डीएम कैप्टेेन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के डीएम ने नाजिर को आदेश दिए कि तत्काल प्रभाव से कलेक्ट्रेट परसिर की साफ-सफाई कराई जाय तथा अम्बेडकर चैराहा डीएम कार्यालय के गेट के किनारे से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक सड़क किनारे लगी झाड़ियों को साफ करवाकर चूना आदि नियमित डलवाएं। किनारे लगे पेड़ पौधों में भी चूना लगवाएं जिससे सुन्दरता आने के साथ कीड़े मकोड़ों से बचत हो सके। इसके अलावा डीएम कार्यालय के सामने स्थित पार्क की साफ सफाई कराने व सुन्दरीकरण कराने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत हाॅल के पास स्थित शौचालय के कर्मियों को निर्देश दिए कि वे भी शौचालय के आस-पास सफाई रखें। नाजिर को निर्देश दिए कि सफाई के दौरान निकलने वाले कूड़े का कदापि न जलवाएं उसे समुचित स्थान पर फेंकवाएं। यह भी निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर व सभी कार्यालयों के सामने व कार्यालयों में लगातार साफ-सफाई कराएं। निरीक्षण के पूर्व डीएम ने लाइन में लगे फरियादियों के बीच स्वयं जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को उनकी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुभाषचन्द्र प्रजापति, नाजिर कलेक्ट्रेट सुनील कुमार, रवि व अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...