Showing posts with label अयोध्या की दीवाली. Show all posts
Showing posts with label अयोध्या की दीवाली. Show all posts

Wednesday, October 18, 2017

अयोध्या में योगी की शुभ दिवाली, जगमग रोशनी में सजी अयोध्या नगरी,

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या और प्रभु श्रीराम के 14 वर्षो वनवास के बाद अयोध्या आगमन की खुशी में दीप का पर्व कहा जाने वाला त्योहार इस बार कुछ खास होगा। इस बार अयोध्या की दीवाली यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग होगी।  अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ दिवाली मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। यह पहला मौका है, जब प्रकाश पर्व पर दीपावली मनाने के लिए पूरा सरकारी अमला इस धार्मिक व ऐतिहासिक शहर में जुटा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'त्रेता युग' के जैसी दिवाली मनाई जाएगी। यहां वह राम और सीता का स्वागत करेंगे और राम का राज्याभिषेक करेंगे। यही नहीं राम और सीता हेलिकॉप्टर से आएंगे। इसका रोमांच रामलला की नगरी में साफ दिख रहा है। 

◆ छोटी दिवाली पर भगवान राम के स्वागत को तैयार अयोध्या ....

अयोध्या वासियों के कहना है कि दीपावली के अवसर पर इस तरह का भव्य आयोजन अयोध्या में पहले कभी नहीं हुआ। ऐसा लग रहा है कि इस युग की यह पहली दीपावली है, जिसे अयोध्या मनाने को तैयार है। इस बार राम का राज्याभिषेक उत्सव होना है। बीते वर्षों की तुलना में इस बार अयोध्या वासियों के 30 से 40 गुना तक व्यापार बढ़ा है। दीपावली अयोध्या की पहचान है, लेकिन इस तरह के आयोजन इसके पहले नहीं होते थे। 

◆ अयोध्या में दिवाली मनाने का योगी का कार्यक्रम -
अयोध्या की इस बार दीपावली में कई खास आयोजन होने हैं। बुधवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कंचन भवन से नागेश्वरधाम हेरिटेज वॉक का आयोजन एवं इसके बाद दोपहर एक से 4 बजे तक साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक शोभा यात्रा निकलेगी। यहीं 4 से 04:25 बजे तक राम-सीता के हेलिकॉप्टर से अवतरण और पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ स्वदेश दर्शन योजना के तहत अयोध्या के पर्यटन विकास की 133 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

◆ ऐसी दीपावली जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज हो जाए -

● राम की पैड़ी पर जलेंगे 1,71,000 दीप
सरयू नदी पर स्थित राम की पैड़ी में शाम 6 से 7 बजे 1,71,000 दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य सभी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित होंगे। नया घाट पर शाम 7:15 से 7:45 तक लेजर शो से रामकथा का प्रदर्शन होगा। रात्रि में 8 से 9:30 बजे तक रामलीला का भी मंचन होगा।

◆ अयोध्या की तरफ योगी सरकार -
दीपावली के इस आयोजन के साथ सरकार ने ब्रैंड अयोध्या की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। फिलहाल जिस तरह का अयोध्या वासियों में काफी उत्साह दिख रहा है, वह अच्छा है। 

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...