Saturday, March 30, 2019

गोण्डा : पसका सूकरखेत स्थित वाराह भगवान मन्दिर परिसर में शनिवार की एक शाम, सूकरखेत होली मिलन उत्सव एवं कवि सम्मेलन के नाम,

गोण्डा : पसका सूकरखेत स्थित वाराह भगवान मन्दिर परिसर में शनिवार की एक शाम, सूकरखेत होली मिलन उत्सव एवं कवि सम्मेलन के नाम,

गोण्डा। पसका सूकरखेत स्थित वाराह भगवान मन्दिर परिसर में सूकरखेत होली मिलन उत्सव एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। शनिवार की शाम को देश के मशहूर कवियों की महफिल में होली मिलन उत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक जयदीप सिंह सरस् ने दी है। उन्होने बताया कि सूकरखेत पसका के वराह भगवान मन्दिर परिसर में 30 मार्च शनिवार की शाम को होली मिलन उत्सव एवं कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करनैलगंज के उप जिलाधिकारी रमाकांत वर्मा, परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में बाराबंकी के ओज के सशक्त कवि शिव कुमार व्यास, बहराइच से हास्य कवि महेश्वर बख्श सिंह महेश, श्रावस्ती से हास्य कवि भाई नीरज नालायक, हीरा सिंह मधुर, सुरेन्द्र झंझट, कृष्ण कुमार सिंह दीप, रवींद्र पांडेय रवि तरबगंज, सन्दीप मानवता धानेपुर, सन्त शरण त्रिपाठी सन्त, अवधेश सिंह अवधेश, रामलखन यज्ञसैनी काव्यपाठ करेंगे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...