Showing posts with label झालीधाम. Show all posts
Showing posts with label झालीधाम. Show all posts

Thursday, November 15, 2018

गोण्डा : खरगूपुर के झालीधाम परिक्रमा में शनिवार को जुटेंगे हजारों श्रद्धालु// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा। (प्रदीप पाण्डेय) खरगूपुर क्षेत्र के झालीधाम आश्रम में आयोजित एक दिवसीय परिक्रमा व मेले में शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रशासन स्तर पर साफ- सफाई पेयजल प्रकाश के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दशकों से शांति मनोरम तपोवन झालीधाम आश्रम में परिक्रमा व भव्य मेले का प्रतिवर्ष आयोजन होता है।

इस वर्ष 17 नवंबर शनिवार को झालीधाम पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज के अगुवाई में सुबह नौ बजे से झालीधाम परिक्रमा का आरम्भ होगा। मान्यता है कि यहां महज आठ साल की अवस्था में स्वामी राममिलन दास जी महाराज ने वैराग्य जीवन ग्रहण कर चौदह साल तक समाधि में लीन रहे।

परिक्रमा के पूर्व शुक्रवार से आश्रम परिसर में कथा कीर्तन आरम्भ हो गया है। यही नही बल्कि यहां एक दिन पहले से ही आसपास जिलों के अनेक श्रद्धालु पहुंच रहे है। बेहतर कार्यक्रम के लिए आश्रम की तरफ से कार्यक्रम संयोजक के साथ ही अलग-अलग पदों पर लोगों को अनेक जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

संयोजक समित में प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश शुक्ल, वेद प्रकाश शुक्ल, डॉ0 रवींद्र शुक्ला, विवेक कुमार सहित आशीष त्रिपाठी, संतोष मणि तिवारी, मयंक तिवारी, हरीश तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र, अशोक दुबे आदि शामिल है। एसडीएम सदर एस0एन0 तिवारी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार, आश्रम मेला स्थल की साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत खरगूपुर के अधिशासी अधिकारी शिवमजी द्विवेदी के साथ ही एडीओ पंचायत रूपईडीह को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाश व्यवस्था के लिए अवर अभियंता खरगूपुर तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर विवेक सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

संयोजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल तथा आशीष त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा में रामधुन गायकों के साथ ही आकर्षक झांकियों को भी शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय परिक्रमा तथा मेला में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए साफ सफाई, प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था लगभग पूरी है। बताया जा रहा है कि यहां गोण्डा सहित बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती के हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु मेले और परिक्रमा में शामिल होंगे।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...