Showing posts with label अदम गोंडवी जयंती. Show all posts
Showing posts with label अदम गोंडवी जयंती. Show all posts

Sunday, October 22, 2017

गोण्डा- जनवादी कवि अदम गोंडवी की मनाई गई 71 वीं जयंती, कवि सम्मेलन, मुशायरा व पत्रिका विमोचन का हुआ कार्यक्रम,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)। परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के आटा पूरे गजराज सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में जनवादी कवि रामनाथ सिंह अदम गोंडवी का 71 वां जयंती उनके पैतृक गांव में मनाया गया। रविवार की सुबह परसपुर विकास मंच एवं अदम गोंडवी सांस्कृतिक व साहित्यिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जनवादी कवि अदम गोंडवी जयंती के उपलक्ष्य में उनके पैतृक गांव व जिला मुख्यालय पर विविध कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, वासुदेव सिंह, अदम गोंडवी की पत्नी कमला देवी सिंह, भाई केदार सिंह, अदम के लड़के आलोक सिंह, कुंवर बहादुर सिंह सहित गांव के हवलदार सिंह, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, अनूप सिंह, रंग बिहारी सिंह समेत काफी संख्या में लोगों ने उनकी समाधि पर नमन कर पुष्पांजलि अर्पित किये।

◆ अदम गोंडवी स्मृति में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन-
परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के आटा पूरे गजराज सिंह गांव में क्षेत्र के युवाओं ने जनकवि अदम गोंडवी जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय अदम गोंडवी क्रिकेट प्रतियोगिता उनके पैतृक गांव में आयोजित किया है। जिसमे भोंका बेलमत्थर कन्डरू गजराज पुरवा कुड़ियाव गुरुसरी दिकोली बकवा भैया पुरवा आटा परसपुर की क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी। रविवार को भोंका एवं गुरुसरी के बीच क्रिकेट मैच प्रारम्भ हुआ। यह जानकारी क्रिकेट टीम के अनूप सिंह ने दी है।

◆ सामंतवादी सोच के खिलाफ अदम गोंडवी ने लड़ी लड़ाई : राम बहादुर, (पूर्व जिलाधिकारी)
गोण्डा शहर के गाँधी पार्क स्थित टाउन हॉल सभागार में रविवार को जनवादी कवि अदम गोंडवी जयंती के उपलक्ष्य में अनुभूति ट्रस्ट के तत्वावधान में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डीएम राम बहादुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसका संचालन सुरेश मोकलपुरी ने किया। पूर्व जिलाधिकारी राम बहादुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनवादी कवि रामनाथ सिंह अदम गोंडवी ने सामंतवादी सोच के खिलाफ रचनाओं के सहारे हमेशा गरीब, शोषित, वंचितों का आवाज बुलंद किया। उन्होंने कहा की डीएम रहते हुए अदम गोंडवी के गांव में विकास के लिए कई कार्य योजना बनाई गयी। जिसमें से सिर्फ सड़क का कार्य पूरा हो सका। अन्य कार्यों को पूरा कराने के लिए डीएम व सीडीओ से अनुरोध किया जाएगा।

◆ तुम्हारे फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है ... .
साहित्यकार एसपी मिश्र ने अदम गोंडवी की यह पंक्ति पढ़कर कहा कि- तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं दावा किताबी है। अदम गोंडवी की यह रचना विकास के दावों पर चोट करने वाली बातें अदम ही लिख सकते थे। डॉ स्वामी भगवदाचार्य ने अदम के साथ ही गोस्वामी तुलसीदास को याद किया। अनुभूति संस्था के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि अदम जी सीधा लिखते थे। गरीबी लाचारी उनकी रचनाओं का नायक होता था। वह पीड़ा से सत्ता को चुनौती देते थे।

◆ अवधेश सिंह सम्पादकीय 'सहज अनुभूति' नामक पुस्तक का विमोचन-
डा. सूर्यपाल सिंह ने कहा कि साहित्यिक रचनाएं मार्गदर्शन देने वाली होनी चाहिए, अदम गोंडवी इसके महारथी थे। प्रमोद मिश्र ने कहा कि सामाजिक जीवन जीने वालों के लिए उनकी रचनाएं पथ प्रदर्शक है। इस दौरान कार्यक्रम में कवि व शायरों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सहज अनुभूति पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वामी भगवदाचार्य, धीरेंद्र श्रीवास्तव, मंसूर हसन, हीरा सिंह मधुर, फारुक सरल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, डा. आरबी सिंह बघेल, संतोष बाजपेई, सुभाष सिंह, ध्रुव कुमार तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, इरफान मोइन, डॉ. उमा सिंह, अतुल कुमार सिंह अतुल सहित अन्य मौजूद रहे।

Saturday, October 21, 2017

गोण्डा- "जिस शहर में मुंतजिम, अँधे हों जल्वागाह के ... 22 अक्टूबर अदम गोंडवी जयंती पर विशेष,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा) "जिस शहर में मुंतजिम, अँधे हों जल्वागाह के। उस शहर में रोशनी की बात बेबुनियाद है। "कोठियों से मुल्क के मेयर को मत आंकिये, असल हिंदुस्तान तो फुटपाथ पर आबाद है।" देश समाज के साथ साथ अदम की शायरी का राजनीति से गहरा वास्ता रहा है। रोजमर्रा की घटनाएं, राजनीति या आमआदमी के सरोकार व सरकार के क्रिया कलापों के बेफिक्र कलमकार, मुशायरों कवि सम्मेलनों में शिरकत के नाते शायरी जगत में अदम गोंडवी का नाम रौशन हुआ। साहित्यिक सामाजिक व राजनीतिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में बना अलग एक पहचान अदम गोंडवी का जन्म 22 अक्टूबर 1947 को हुआ।

जनपद गोण्डा के ब्लॉक परसपुर के ग्राम आटा पूरे गजराज गांव के देवकली सिंह के परिवार में जन्मे अदम गोंडवी का वास्तविक नाम राम नाथ सिंह खेती किसानी से जुड़े साधारण परिवार के रहे हैं। पिता देवकली सिंह व माता का नाम मांडवी सिंह रहा है। बचपन से ही सामाजिक व जनहित की भावनाओं का उन्माद, सामंती ताकतों के खिलाफ आवाज उठाने वाले अदम गोंडवी प्राइमरी तक कि तालीम हासिल कर सके। जिस शख्स ने समाज मे गरीबी, लाचारी, शोषित समाज की पीड़ा को अपने शायरी की लफ्जो में बखूबी से उकेरा। देश समाज के हालात पर बखूबी नजर रखने वाले प्रबुद्ध शायर अदम गोंडवी ने सैकड़ो गजलें व शायरी की पुस्तकें लिखी। जिनकी रचनाएं "धरती की सतह पर, "समय से मुठभेड़ व गर्म रोटी की महक नामक पुस्तकें प्रकाशित हुई।

और 18 दिसम्बर 2011 की सुबह संजय गांधी अस्पताल लखनऊ में  उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। परिवार में पत्नी कमला देवी, एक बेटा आलोक सिंह, छोटे भाई केदार सिंह, भतीजा अजय सिंह, दिलीप सिंह समेत सगे सम्बन्धियों को छोड़ अदम जी चिर निद्रा में लीन हो गए। तत्कालीन जिलाधिकारी राम बहादुर ने उनके उपचार के दौरान आर्थिक मदद किया। क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, मंत्री, विधायक, सांसद समेत तमाम लोगों ने उपचार व निधनोपरांत आर्थिक इमदाद किया।

अदम गोंडवी जयंती के उपलक्ष्य में होंगे यह विविध कार्यक्रम-
परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अदम गोंडवी सांस्कृतिक व साहित्यिक विकास परिषद व परसपुर विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की सुबह जनकवि अदम गोंडवी के पैतृक गांव में उनके समाधि स्थल पर जयंती कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने दी है।

■ अनुभूति ट्रस्ट के तत्वावधान में अदम गोंडवी जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरा-
जनकवि अदम गोंडवी" की जयंती के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के टाउन हॉल सभागार में अनुभूति ट्रस्ट के तत्वावधान में "साहित्यिक संतो की स्मृति को नमन्" कार्यक्रम 22 अक्टूबर रविवार दिन में दस बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी अनुभूति ट्रस्ट के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अदम जी के लिए बहुत कुछ करने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी श्री रामबहादुर जी होंगे। जिलाधिकारी गोंडा, पुलिस अधीक्षक गोंडा व् अपर जिलाधिकारी श्री रत्नाकर मिश्रा की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को चार चाँद लगाएगी। कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनो द्वारा संतो पर ब्याख्यान होगा। और साहित्यिक संतो के स्मृति सम्मान भी अतिथियों द्वारा प्रतिभाओ को प्रदान किया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कवि सम्मलेन- मुशायरा समेत स्वसंपादित पुस्तक "सहज अनुभूति" का विमोचन भी होगा। जिसमे प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत जनपदीय कवि शायरो की भागीदारी होगी।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...