Showing posts with label मासिक समीक्षा बैठक. Show all posts
Showing posts with label मासिक समीक्षा बैठक. Show all posts

Wednesday, November 14, 2018

गोण्डा : डीएम ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा में अधिकारियों के कसे पेंच, ■ सड़कों का निर्माण कार्य व मरम्मत युद्धस्तर पर कराए जाने के दिए निर्देश,

गोण्डा। डीएम कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यो की मासिक समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बरसात समाप्त हो गई है। इसलिए सड़क निर्माण वाले सभी विभाग तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य व मरम्मत कार्य में तेजी लाएं। विद्युतीकरण कार्य में लगी फर्मों के ठेकेदार व अधिकारी 16 नवम्बर को आयुक्त की मण्डलीय समीक्षा में पगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों। तथा विभिन्न विभागों के पेंशन योजनाओं के आवेदन अतिशीघ्र निपटवाएं जाएं।

समीक्षा में गडढामुक्ति व ओडीएफ की स्थिति खराब पाई गई। डीएम ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि 30 नवम्बर तक जिले की सभी गडडामुक्ति वाली सड़के ठीक करा दी जाएं। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन में आपेक्षित प्रगति न होने पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दोरान डीएम द्वारा 300 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल जो कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाया जा रहा है, में बेहद धीमी गति से कार्य कराए जाने नाराजगी व्यक्त की गई। डीएम ने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को एक माह की मोहलत दी है।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने जिले में विद्युतीकरण का का कर रही फर्मो के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को प्रगति रिपोर्ट के साथ आयुक्त की मण्डलीय समीक्षा बैठक में तलब किया है।इसके अलावा डीएम ने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, शादी अनुदान, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल योजनाओं, दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना, सेतु निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, बेसिक शिक्षा, लाभार्थीपरक योजना, खाद्य सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबन्धन, पारदर्शी किसान योजना, फसली ऋण मोचन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, कार्यक्रम विभाग, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, कुपोषण मुक्ति, ई-टेन्डरिंग, अवैध खनन, नहरों की सफाई सहित अन्य विभागों की विभागवार समीक्षा की।

बैठक में सीडीओ अशोक कुमार, सीएमओ डा0 संतोष श्रीवास्तव, डीडीओ रजत यादव, डीएफओ आर0के0 त्रिपाठी, एआरटीओ डा0 सर्वेश गौतम, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति, डीसी एनआरएलएम दिनेया यादव, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीसीओ ओपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, पीओ डूडा, सभी अधिशासी अभियन्ता, कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...