Showing posts with label कार्यकर्ता सम्मेलन. Show all posts
Showing posts with label कार्यकर्ता सम्मेलन. Show all posts

Wednesday, November 14, 2018

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र में बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र में बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के अवसर पर लाल बहादुर सिंह विद्यालय रेतवागाड़ा में गोण्डा सासंद कीर्तवर्धन सिंह ने बूथ स्तर की समिति के कार्यकर्ता सम्मेलन मे पहुंच कर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का माला व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कहा कि जब जब चुनाव हुआ है तब मायावती ने करोडो रूपये लेकर टिकट बेचने का काम किया है। अनुसूचित जाति के लोग उन्हे अपना मसीहा मानते है।

जबकि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा गरीबों का ही उत्पीड़न सामने आया है। सपा सरकार मे किसान गन्ने की पर्ची पाने के लिए परेशान रहते थे।दलालो के हाथ ठगे जाते थे गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली होती थी लेकिन भाजपा सरकार मे यह समस्या खत्म हो गयी।भाजपा सरकार अनेक योजनाएं चला रही है जिससे आम जनता को लाभ मिल रहा है वह चाहे उज्ज्वला योजना हो चाहे आयुष्मान भारत योजना या विद्युतीकरण बिना किसी भेदभाव के सभी लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार मे हर स्तर पर जो बेईमानी सिखाई गयी है उसे भाजपा खत्म करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम मे राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख मुजेहना मंडल अध्यक्ष मुजेहना चन्द्रप्रकाश शुक्ला, जिला समिति कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद पाण्डेय अध्यक्ष प्रधान संघ विनोद सिंह व चन्द्रेश कुमार उर्फ फूलबाबू ने अपने अपने विचार रखे।तथा जयकांत सिह, दीपक यादव, अमनराज, भोला यादव, विनोद सिंह, राजकुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संदीप मिश्र, सुरेश मिश्र, अंगद वर्मा आदि शामिल रहे।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...