Showing posts with label अदम गोंडवी जयंती कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label अदम गोंडवी जयंती कार्यक्रम. Show all posts

Saturday, October 21, 2017

गोण्डा- नगर के गाँधी पार्क टाउन हॉल सभागार में 22 अक्टूबर रविवार को जनकवि "अदम गोंडवी" की जयंती के उपलक्ष्य में होंगे विविध कार्यक्रम,

गोण्डा। नगर के गाँधी पार्क टाउन हॉल सभागार में 22 अक्टूबर रविवार को दिन में 10 बजे से जनकवि "अदम गोंडवी" की जयंती के उपलक्ष्य में "साहित्यिक संतो की स्मृति को नमन्" कार्यक्रम में संगोष्ठी, सम्मान समारोह व् कवि सम्मलेन-मुशायरा आयोजित हो रहा है। इसकी जानकारी अनुभूति ट्रस्ट के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे से दीप प्रज्ज्वलन एवं सर्वधर्म प्रार्थना तथा स्वागत उद्बोधन होगा। 10.30 बजे से गोस्वामी तुलसीदास जी पर ब्याख्यान- श्री भागवदाचार्य जी व 11 बजे से अदम गोंडवी जी पर ब्याख्यान- सुरेश मोकलपुरी तथा असगर गोंडवी जी पर ब्याख्यान्- जनाब नजमी कमाल खान (लखनऊ) करेंगे।

कृषि बैज्ञानिक कवि घाघ- डा.शैलेन्द्र नाथ मिश्र एवं अली सरदार जाफरी पर ब्याख्यान- डा.मंसूर हसन खान साहब (लखनऊ) करेंगे। 11-35 बजे से ज़िगर मुरादावादी पर ब्याख्यान एवं बेकल उत्साही पर ब्याख्यान -डा.प्रकाश चंद्र गिरि करेंगे। दोपहर 12-05 बजे से उदय प्रताप सिंह "धीर "पर ब्याख्यान -डा.अनिल गौड़ जी व रमेश चंद्र श्रीवास्तव "अकेला" पर ब्याख्यान- रामकुमार मिश्र जी, अतुल जी (मंगल भवन, मनकापुर), डा एस.पी. सिंह, कामरेड सुरेश त्रिपाठी जी का उद्बोधन होगा। ततपश्चात सम्मान समारोह कार्यक्रम में अदम गोंडवी स्मृति सम्मान - श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव व गोस्वामी तुलसीदास स्मृति सम्मान- श्री भागवदाचार्य जी एवं बेकल उत्साही स्मृति सम्मान- फारूख सरल तथा अली सरदार जाफरी स्मृति सम्मान- डा. मंसूर हसन खान साहब, असगर गोंडवी स्मृति सम्मान- अनुराग "अतुल", उदय प्रताप सिंह "धीर" स्मृति सम्मान-हीरा सिंह "मधुर", ज़िगर मुरादाबादी, घाघ जी व् रमेश चंद्र श्रीवास्तव के नाम पर विचार करके बाद में घोषित किया जायेगा।

वहीं कवि सम्मलेन- मुशायरा कार्यक्रम में प्रख्याति कवि व शायर मंसूर हसन साहब, जमुना प्रसाद उपाध्याय, फारूख सरल, डा.अनिल गौड़, नजमी कमाल खा, अनुराग "अतुल", डा.प्रकाश चंद्र गिरि, अबधेश सिंह Retd. IAS, अज़्म गोंडवी, हीरा सिंह मधुर, के.डी.सिंह अश्क आदि स्थानीय कवि व् शायर गण होंगे।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...