Sunday, November 11, 2018

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में नेटवर्क खराबी के चलते उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी// प्रदीप पाण्डेय,


बीएसएनएल नेटवर्क से उपभोक्ता त्रस्त,

गोण्डा 12 नवम्बर। इटियाथोक क्षेत्र के सदाशिव बाजार और आस-पास के गांव में दिवाली त्यौहार के बाद से बीएसएनएल उपभोक्ता नेटवर्क की खराबी को लेकर काफी परेशान है। वहीं विभागीय अधिकारी इस समस्या से मौन है। जिसकी वजह उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बैंक संस्थान, लोकवाणी केंद्र, पुलिस, स्वास्थ्य, विकास विभाग, राजस्व विभाग समेत साधारण उपभोक्ताओं के लिए इन दिनों बीएसएनएल जी का जंजाल बना है। क्षेत्र के अधिकतर उपभोक्ता इसी कंपनी का सीयूजी नंबर उपयोग करते है।

जनचर्चा के मुताबिक- सदाशिव बाजार सहित आस-पास क्षेत्र में बीएसएनएल के खराब नेटवर्किंग समस्या से लोग परेशान है और इन्हें जनसम्पर्क में भारी दिक्कत आ रही है। प्रायः कही फोन आता जाता नही या फिर बात शुरू होते ही काल कट जाती है। क्षेत्र में बार बार नेटवर्क के आवाजाही से उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है दुश्वारियां और लोगो के जरूरी कार्य हो रहे बाधित।

बताते चले की सदाशिव बाजार में लगे इस कंपनी के टाबर में आये दिन समस्या आती रहती है। आस पास के ग्रामो में यहाँ के इस टाबर से हजारो कनेक्शन धारक है जो इस दिक्कत का सामना कर रहे है। खराब नेटवर्किंग समस्या से यहाँ आये दिन लोग जूझ रहे है और जिम्मेदार मौन बने हुए है।

सदाशिव और आस पास ग्रामो के लोगो ने कहा की यहाँ बाजार क्षेत्र के इस टाबर के संपर्क में आते ही नेटवर्क की समस्या शुरू हो जाती है, बात करते करते काल डिस्कनेक्ट होना, फोन जल्दी न मिलना, नेटवर्क व्यस्त बताना यहाँ आम बात है। इस सरकारी कंपनी से यहाँ अनेक लोग इतने परेशान है की अब वे अपना नंबर पोर्ट करवाने का मन बना रहे है।

गोण्डा : शहर के राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी सभागार में कवि सम्मेलन सम्पन्न// रिपोर्ट- जेके पाण्डेय, ◆ तरस जाओगे जन्नत को अगर मां-बाप रोएंगे


गोण्डा। गांधी पार्क स्थित राजेंद्र नाथ लाहिड़ी सभागार में राधा कुंड समिति एवं रूद्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कमरुद्दीन कमर, राजीव रस्तोगी विष्णुदत्त सिंह ने माॅ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि विकास बौखल ने किया।

कार्यक्रम में हुए आए हुए अतिथियों को  सभासद अलंकार सिंह, प्रकाश आर्य हीरू, अनूप श्रीवास्तव, सुधांशु त्रिपाठी  फहीम सिद्दीकी सभासदों ने  माल्यार्पण कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। आगन्तुक कवियों को  अंग वस्त्र एवं  बैच लगाकर विष्णु दत्त सिंह विसेन, मनीष सिंह, राजेश राय चन्दानी ने बैच लगाकर स्वागत किया। प्रारंभ में बरेली से आई शिल्पी सक्सेना ने मां सरस्वती की वंदना की। अपनी रचना पढ़ते हुए प्यार की एक नई परिभाषा देते हुए नैनीताल से आए कवि मोहन मुंतजीर ने पढ़ा तरस जाओगे, जन्नत को अगर मां-बाप रोएंगे साथ ही साथ उनकी दूसरी पंक्तियां प्यार करो धरती से और आजाद बनो अशफाक बनो, लैलाओं के चक्कर में मजनू बनने से क्या होगा को उपस्थित जनों ने खूब सराहा।

राष्ट्रीय कवि प्रकाश पटारिया ने पढ़ा गगन में आज भी उड़ता हमारा वह परिंदा है समूची आज दुनिया में उस घटना की निंदा है हजारों क्या करोड़ों में बसी आत्मा उसकी भगत सिंह तब भी जिंदा थे आज भी जिंदा है। छतरपुर मध्य प्रदेश से आए सुश्रुत मयंक ने पढ़ा बैठेंगे ना एक पल के लिए मयंक काम मंदिर बनेगा नहीं जब तक राम का। लखनऊ से आए ओज कवि प्रख्यात मिश्रा ने पढ़ा या तो यह तिरंगा में लपेटे घर आऊंगा या तो यह तिरंगा सीमा पार लहर आऊंगा माॅ। रीवा मध्य प्रदेश से पधारे हास्य व्यंग्य के कवि अमित शुक्ला ने पढ़ा कंधे पर पिता ने जिन बेटो को घुमाया था, वही बेटे आज कंधा देने में लजाते हैं।

कवित्री शिल्पी सक्सेना ने पढ़ा चूड़ी कहती विदिंया कहती, कहती यही महावर है देश की शान न जाने पाए यह सुहाग न्योछावर है। कार्यक्रम के संयोजक मनीष सिंह ने पढ़ा देश में अमन और चैन को बाटिये न तिरंगे को हरे लाल में बाटिये भूख रोटी यूं वोट में अब बदल हमको हिंदू मुसलमान में ना बाटिये कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे शिवाकांत मिश्रा विद्रोही ने पढ़ा समंदर को नदी के बाढ़ की चिंता नहीं होती सिंह को गधों के चिघ्घार की चिंता नहीं होती। शिवम मिश्रा ने पढ़ा आ तुझको लेकर चलूं उस चांद तलक चांद को उसकी औकात पता चल जाए।

चंदन तिवारी रूद्र ने पढ़ा राम विरोधी कितने चाहे उनको ना करने देंगे गर मंदिर बन गया तो सरकार नहीं गिरने देंगे को श्रोताओं ने खूब सराहा कार्यक्रम में आशीष सिंह, रितेश श्रीवास्तव सुधांशु त्रिपाठी, विवेक, शिवम का सराहनीय योगदान रहा।

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के राजापुर तुलसी जन्मस्थली मंदिर पर धूमपूर्वक मनाया गया अन्नकूट महोत्सव// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि मंदिर पर रविवार को तुलसी जन्मभूमि न्यास व सनातन धर्म परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमपूर्वक मनाया गया। यह जानकारी सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ स्वामी भगवदाचार्य ने दी है। उन्होंने बताया कि श्री राम चरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की पावन जन्मस्थली राजापुर में अन्नकूट महोत्सव के दौरान 56 प्रकार के व्यंजन का प्रभु श्रीराम को भगवन भोग लगाया गया। इस अवसर पर सांवल चौधरी, मैन बहादुर सिंह, अशोक सिंह, उमाशंकर तिवारी, प्रेमनाथ चौधरी, गिरीश नरायन सिंह बबलू समेत सन्त मुनि व क्षेत्रीय जन शामिल रहे हैं।

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,  ◆ धानेपुर में हुए एटीएम लूटकांड का 120 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, (पीएन मिश्रा)

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,

◆ धानेपुर में हुए एटीएम लूटकांड का 120 घंटे में किया खुलासा,

(पीएन मिश्रा)

गोण्डा। धानेपुर पुलिस ने मुकदमा अ.सं.273/18 एटीएम लूटकांड मामले में गिरफ्तार किये गये तीन शातिर लुटेरों की जामा तलाशी दौरान लूट के 46 अदद विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, कुल नगद बरामदगी 39,500 रुपए तथा एक अदद 315 बोर कट्टा, दो जिंदा कारतूस सहित एक हीरो हांडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार- जनपद में हुए कई लूटकांड में सभी लुटेरे शामिल होना बताया जा रहा है। नान्हें पाण्डेय उर्फ अखिलेश पुत्र वृज विहारी निवासी चौहान पुरवा कोतवाली मनकापुर के विरूद्ध जनपद सहित अन्य जनपदों में कई मुकदमें, इरशाद खान पुत्र इसराईल निवासी अशरफपुर कोतवाली मनकापुर के विरूद्ध थाना धानेपुर सहित जनपद के विभिन्न थानों में कुल 07 मुकदमें, चन्दन उपाध्याय पुत्र स्व.अमरीश निवासी परसौनी बन्जरिया कोतवाली मनकापुर के विरूद्ध लगभग पांच मुकदमें दर्ज हैं।

विगत् दिनों धानेपुर एटीएम लूटकांड में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नौव्वा गांव पुलिया के पास नाकाबंदी कर तीनों शातिर लुटेरों को धर दबोचा। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी उप-निरीक्षक आशीष वर्मा, गंगा प्रसाद हेड का. विनोद पाण्डेय का. प्रवीण पाण्डेय शामिल रहे।

गोण्डा : भाजयुमों की आयोजित हुई बैठक// वाईएन मिश्रा,


गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को भाजयुमों की बैठक आयोजित की गईं। जिसकी अध्यक्षता भाजयुमों जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता व संचालन भजापा जिला महामंत्री ने अमर किशोर कश्यप ने की। बैठक में पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई। आगामी 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बूथ स्तर से लोकसभा स्तर के कार्यकर्ताओं व कार्यक्रमों का खाका खींच पुनः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार बनाने के लिए युवा मोर्चा को प्रमुखता से कार्य कराने का जिम्मा सौंपा है।

भारतीय जनता पार्टी व पार्टी के सभी मोर्चे बूथ अध्यक्ष अभिनंदन समारोह,आगामी 17 नबम्बर को जिले में लोकसभा स्तरीय बाईक रैली, कमल ज्योति महाविकास अभियान, लाभार्थियों से घर घर जाकर सम्पर्क अभियान, युवा महाकुंभ, राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जंयन्ती के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पद यात्रा का संचालन जैसे चुनाव सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनो की जानकारियां दी। इस दौरान भाजयुमों के शिवा यादव, पंकज तिवारी, विनीत सिंह,विष्णु भगवान शुक्ला, रवि चतुर्वेदी, अंकित सिंह, दीपक शुक्ला, राघवेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह,दीपक जी, उत्कर्ष पांडे, रमेश सिंह, निशान्त सिंह, शिव नाथ, संजीव आदि शामिल रहे।

गोण्डा :  ई पॉश मशीन विधि से खाद्यान्न वितरण में दुश्वारियों के चलते कोटेदार उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी // प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र के अनेक गांव में खाद्यान्न वितरण को लेकर ई पॉश मशीन विधि से वितरण सुविधा जहाँ आसान हुई। वही ई पॉश मशीन में कुछ समस्याओं के चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस बारे में करूवापारा के प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी बब्बू ने बताया कि वितरण न होने से उपभोक्ताओं को समय से राशन नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को जल्द से जल्द सुधारने की आवश्यकता है। मेहनौन प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा दिक्कत के चलते महज 10 फीसद खाद्यान्न वितरण हो पाया।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने डिजिटल सुविधा प्रदान की है। परंतु बार- बार नेटवर्क फेल हो जाने से यह विसंगतियों से घिर गयी है। ईपाॅश मशीन में नेटवर्क न होने के कारण राशन वितरण ठप हो गया है। इस वजह से कार्ड धारक, कोटेदार और ग्रामप्रधान सभी परेशान हैं। सिसई बहलोलपुर प्रधान जंगबहादुर, हर्रैयाझुमन प्रधान सहजराम तिवारी, पूरेबसालत प्रधान अरुन सिंह ने ई पॉश मशीन की दिक्कत बताई।

इंटियाथोक क्षेत्र के कई गांवों में राशन वितरण प्रभावित है। ग्रामीणों की माने तो परसिया बहोरीपुर, पूरेबसालत, सिंघवापुर, पूरे पंडित वृन्दावन, मेहनौन, हर्रैया झूमन, अयाह, इटियाथोक, सिसई बहलोलपुर, बेंदुली में भी ई पाॅश मशीन के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। लम्बे अरसे से सस्ता गल्ला गरीब परिवारों को उपलब्ध कराती है। पिछले वर्षों भूख से हो रही मौतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आड़े हाथों लिया था और सरकार को राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा गारंटी कानून बनाकर पुरानी वितरण प्रणाली की जगह नयी वितरण प्रणाली लागू करनी पड़ी थी।

पुरानी प्रणाली में प्रति कार्डधारक 35 किलो खाद्यान्न मिलता था जिससे छोटे सीमित परिवारों का कम ज्यादा पेट भर जाता था। राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा गारंटी के तहत प्रति परिवार की जगह प्रति व्यक्ति राशन कर दिया गया है और अब प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मिलने लगा है। सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को संचालित एवं देखभाल करने वालों की खाँऊकमाऊँ नीति के चलते राशन घोटाले से जुड़े तमाम भ्रष्टाचार में डूबे लोग आजकल कटघरे में खड़े सीबीआई से बचाव के रास्ते ढूंढ रहे हैं।

एक दौर था जबकि गरीब के राशन की लूट मची थी और कालाबाजारी का तमाम खाद्यान्न आढ़तों एवं गोदामों में पकड़ा गया था। नयी वितरण प्रणाली के तहत अब तक सभी परिवारों को कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाये हैं और इंटरनेट पर उपलब्ध सूची से वितरण किया जा रहा है। बताया जाता है की कोटेदार जितने लोग राशन लेने आते हैं उन्हें सूची देखकर 5 किलो दे देता है जो नही आता है उसको भी आया दिखाकर राशन हड़प लेते हैं।

सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में अनेक जिलों में ई-पोस वितरण प्रणाली की शुरुआत कर दी है। इस योजना से भ्रष्टाचार पर अंकुश ही नही लगेगा बल्कि तमाम खाद्यान्न सरकार का बच जायेगा क्योंकि अब राशन उसी को मिलेगा जो खुद चलकर अंगूठा लगाने दूकान पर जायेगा। अब राशन लेने के लिये इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल मशीन पर जाना ही पड़ेगा चाहे कोई विकंलाग वृद्ध असहाय भले ही क्यों न हो। इतना ही नहीं लगता है कि जैसे सरकार इस बदनाम वितरण प्रणाली को पूरी तरह धोने पर आमादा हो गई है और आने वाले महीनों में सरकार का और तमाम राशन बचना शुरू हो जायेगा। आने वाले महीनों में कार्डधारकों को दूकानदार को गैस की तरह बाजारू मूल्य देना पड़ेगा और अनुदान उसके खाते में भेजना शुरू हो जायेगा।

सरकार की योजना के अनुरूप ई-पोस मशीनों का गाँव की दूकानों पर पहुंचना शुरू हो गया है। इसके लिये कोटदारों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की शुरुआत हो चुकी है। यह तय है कि सरकार की इस नयी राशन वितरण प्रणाली से भ्रष्टाचार पर अकुंश लगेगा वहीं जो लोग धनाभाव एवं विवशता में दूकान तक नहीं पहुंचने वाले हैं उनका बचा राशन कालाबाजारी होने से बचकर सरकार के गोदाम में चला जायेगा। जिन लोगों ने डुप्लीकेट आधार कार्ड बनवाकर डबल फीडिंग करवा ली है। उन्हें दोहरा राशन नहीं मिल पायेगा। इस नयी ई-पोस वितरण प्रणाली के संचालन के लिये इंटरनेट की सुविधा जरूरी होती है जो हर जगह हर समय उपलब्ध नहीं रहता है तथा बहुत बुजुर्ग कामकाजी लोगों के अंगूठे मशीन पर काम नहीं करेगें जिससे दिक्कत आ सकती है। इसी तरह राशन के लिये पैसों की अतिरिक्त व्यवस्था करना हर गरीब के लिये निश्चित मुसीबत बन सकती है।

Saturday, November 10, 2018

गोण्डा: धानेपुर क्षेत्र में धूमपूर्वक निकला मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन यात्रा// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर व बाबागंज कस्बे मे पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजा महोत्सव धूमपूर्वक सम्पन्न हुआ। शनिवार को मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकला। जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गोण्डा उतरौला मार्ग पर स्थित बिसुही व कुवानो नदी पहुंचा। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तीपूर्ण माहौल मे मां लक्ष्मी प्रतिमा नदी में बिसर्जित की गयी। इसी क्रम मे कस्बा धानेपुर के करूणेश मन्दिर मे हिन्दू युवा वाहिनी ब्लाक ईकाई मुजेहना के तत्वावधान मे मां लक्ष्मी पूजन महोत्सव सम्पन्न हुआ। जिसमे पूजन हवन के पश्चात गाजे बाजे के साथ ब्लाक चौराहा मुजेहना से इन्दिरा नगर होते हुए बिसर्जन जुलूस बगुलही पुल पर स्थित बिसुही नदी मे मां लक्ष्मी की मूर्ति बिसर्जन किया गया। इस अवसर पर हेमंत सिंह, उमाशंकर तिवारी, दान सिंह, कमलापति गुप्ता, कमल किशोर शुक्ल, राम नरेश गुप्ता, विनीत लोहिया, अनुपम शुक्ला, आशीष सोनी व थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी अपने हमराह के साथ मुस्तैद रहे।

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में महिलाओं ने की विधिपूर्वक मनचिंता पूजा// प्रदीप पाण्डेय,

मन की चिंता हर लेती है मनचिंता मैया

गोण्डा। जिले में शनिवार को मनचिंता पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कस्बे समेत ग्रामीण इलाकों में तमाम महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर नदी, पोखरा व तालाब किनारे विधि-विधान से मनचिंता देवी की पूजा-अर्चना की। महिलाओ ने देवी माता से सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह पूजा का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। परिवार की सुख- समृद्धि की कामना व दुखों के हरण की आस लेकर भैया दूज के बाद महिलाएं मनचिंता पर्व धूमधाम से मनाती हैं। इस दौरान महिलाएं और युवतियां निर्जला व्रत रखकर तालाबों व पोखरों के किनारे मनचिंता देवी की पूजा कर सूर्य को अ‌र्घ्य देती हैं।

इटियाथोक क्षेत्र में अनेक जगह मनचिंता माता की पूजन-अर्चन के लिए सुबह से महिलाओं की भीड़ तालाबों और पोखरों पर उमड़ने लगी। ब्लाक क्षेत्र के अनेक ग्रामो में महिलाओं ने सामूहिक रूप से धूप व अ‌र्घ्य देकर मनचिंता रानी की पूजा- अर्चना कर अपना व्रत पूर्ण किया। इसके साथ ही महिलाओं ने अपने परिवार व समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की। महिलाओ का कहना है की मनचिंता रानी की पूजा करने से मन की चिंता दूर होती है और सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।

दीपावली के बाद कार्तिक मास की तीज को कई समाज की महिलाएं अपने पति और परिवार की दीर्घायु के लिए तालाब किनारे मनचिंता रानी की पूजा करती हैं। हलाकि धीरे-धीरे तालाब गायब होने से अब यह परंपरा भी दम तोड़ती नजर आ रही है। बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि इस पूजा को करने को सुहागिनें घरों से पिसे हुए चावल को गीला कर उससे मछली का आकार बनाकर, सुहाग की डिब्बी, भगवान-शंकर पार्वती के स्वरूप के प्रतीक बनाकर लाती हैं। उन स्वरूपों की पूजा की जाती है। सुहागिनें इस दिन तब तक निर्जला व्रत रखती हैं, जब तक वह पूजा नहीं कर लेती।

इस दौरान मनचिंता रानी और शंकर-पार्वती की कथा पढ़ने की परंपरा है। बुजुर्ग महिलाओं ने कथा के बारे में बताया कि भगवान शंकर-पार्वती की पूजा अर्चना करने के बाद उनके तप से प्रसन्न होकर भगवान ने मनचिंता रानी को उनकी मन की बात पूरी होने का वरदान दिया था। एक दिन मनचिंता रानी के पति एक वृक्ष पर एक चिन्ह बनाकर यह कहकर गांव से दूर कमाई करने चले गए जब तक यह वृक्ष पर चिन्ह बना रहेगा, तब तक रानी तुम मुझे जीवित समझना। कई वर्षों तक पति के न लौटने पर रानी को पति की चिंता हुई। इस पर उन्होंने भगवान शंकर-पार्वती की उसी वृक्ष के नीचे आराधना करनी शुरू कर दी। इस पर शंकर-पार्वती ने उन्हें एक ही बार मन की बात पूरी होने का वरदान दिया था। इस पर रानी ने पति के सकुशल लौटने को याद किया तो कुछ ही इंतजार के बाद उनका वरदान सफल हुआ और उनके पति वापस लौट आए। उसी दिन से सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए दीपावली के बाद भैयादूज के दूसरे दिन तीज को मनचिंता रानी की व्रत और भगवान शंकर-पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।

Friday, November 9, 2018

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र में यम द्वितीया को धूमपूर्वक मनाया भाई बहन के स्नेह का प्रतीक भईया दूज पर्व// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर क्षेत्र में दीपावली के बाद यम द्वितीया को होने वाला भईया दूज पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व धूमपूर्वक मनाया गया। शुक्रवार को दोपहर के बाद शुरू हुए भइया दूज कार्यक्रम के शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों का तिलक पूजन किया। बताया जा रहा है कि भाई-बहन के प्यार का प्रतीक यह पर्व भाई दूज को बहनों ने भाइयों को अपने घर बुलाया। उन्हें तिलक लगाकर विधिपूर्वक आरती व मिष्ठान कराया। भाई के लंबी उम्र की कामना की। इसके बदले में भाई ने बहन की रक्षा का वचन देकर उन्हें तोहफे दिए। मान्यता है कि इस पर्व की शुरुआत मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना से हुई।

पंडित त्यागा नन्द पाण्डेय ने बताया कि- पंचाग के अनुसार - भाई दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया अथवा दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इसके चार दिन बाद छठ पर्व मनाया जाता है। यूपी के अपेक्षा बिहार में छठ पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिनों तक होने वाला छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। उसके बाद प्रसाद का दिन होता है। तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को और चौथे दिन सुबह अर्घ्य दिया जाता है।

भैयादूज के दिन हर बहने सुबह ही स्नान करके निराहार रहकर भगवान विष्णु और गणेश का पूजन करती है। अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर अपने व्रत को तोड़ती है। इस दिन कई भाई अपनी बहनों के घर पहुँचकर भोजन करते हैं। और उसे उपहार स्वरूप भेंट देते हैं। इस दिन यमुना नदी के तट पर नहाना और खाना अच्छा माना जाता है। पवित्र नदी में नहाना शुभ माना जाता है। इस दिन यमुना जी का भी विशेष महत्व होता है।

भाई-बहन के अटूट परस्पर प्रेम का प्रतीक भईया दूज पर्व को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित है। पौराणिक कथाओं में ऐसी मान्यता है कि यमराज की बहन यमुना को अपने भाई से अगाध स्नेह था। वह उन्हें हमेशा अपने घर बुलाती रहती थी। लेकिन यमराज अपने कामों में ज्यादा व्यस्त होने के कारण अपनी बहन के पास नहीं जा पाते थे। एक बार कार्तिक शुक्ल के दिन यमुना ने एक बार फिर अपने भाई के घर आने के लिए निमंत्रित कर उन्हें वचनबद्ध किया।

यमराज भी इस बात को मानकर अपनी बहन के घर पहुंच गए। नरक में आने वाले सभी जीवों को मुक्त करने के बाद यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे। जिन्हें देख उनकी बहन यमुना का खुश हो गयी। उनकी बहन ने अपने भाई का बड़े ही प्रसन्नता के साथ स्वागत किया और टीका चंदन लगाकर भाई की आरती उतारी। साथ ही कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाकर भी खिलाए। यमराज अपनी बहन के इस प्रेम भक्ति को देख बड़े ही खुश हुए। और बहन कुछ मांगने को कहा – तब यमराज की बहन यमुना नें कहा कि भद्र! आप हर साल इसी दिन उसके घर आया करो। और इस दिन जो भी बहन अपने भाई का आदर सत्कार करेंगी। उसे कभी भी आपका भय न रहे। यमराज ने अपने बहन की बात स्वीकार कर ली। तभी से यह रीति परम्परा को लोग भईया दूज पर्व से मनाने की परंपरा है।

यम द्वितीया भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है। इस दिन प्रत्येक भाई अपनी बहन के घर जाकर इस त्योहार को मनाते है। बहन की रक्षा करने की संकल्प लेते है। हर बहने भी अपने भाई के उज्जवल भविष्य और लंबी आयु की प्रार्थना करती है।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में एटीएम बदलकर रुपये निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र में स्थिति एक एटीएम में उपभोक्ता से एटीएम कार्ड बदलकर अट्ठारह हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम त्रिलोकपुर के मजरे बाबा मठिया के राजेश गिरी ने बताया कि वह मंगलवार शाम लगभग 5:30 बजे एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। इसी बीच बोलेरो गाड़ी से चार अज्ञात लोगों ने पहुंचकर इंडिया एटीएम के भीतर ही उसका एटीएम कार्ड बदलकर ₹18000 रूपये निकाल लिए। एटीएम कार्ड तथा उसका मोबाइल भी चोरी कर लिया। ऐसा होने पर उसने शोर कर दिया। स्थानीय लोग हल्ला गोहार सुनकर दौड़े। गाड़ी सवार दो लोगों को पकड़कर वाहन समेत पुलिस के हवाले कर दिया। दो अन्य भागने में सफल रहे। इस संबंध में एसओ धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गोण्डा : गांधी पार्क में शनिवार को कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी// जेके पाण्डेय,


गोण्डा। गोस्वामी तुलसी दास की जन्मस्थली गोण्डा की पावन धरती पर एक साहित्य महोत्सव का आयोजन शनिवार को राजेन्द्र नाथ लहिडी मैरिज गाॅधी पार्क गोण्डा में सायं छह बजे से रुद्र फाण्डेशन एवं राधाकुण्ड समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक मनीष सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन से यहाँ की प्रतिभाएँ एवं साहित्य क्षेत्र मे कुछ करने का जुनून रखने वाले युवाओं को एक मंच देने का प्रयास रुद्र फाउण्डेशन विगत तीन वर्षों से कर रहा है।

उउन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले सहित्य महोत्सव एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन वर्तमान समय में युवा जो अपने पथ से दिग्भम्रित होता जा रहा है। उसको पुनः समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास किया जर रहा है जो आधुनिकता के चकाचौंध से दूर सहित्य एवं भारतीय संस्कृति को आत्मसात कर युवा अपने आप को और अपने देश को परम वैभव की ओर ले जा सके। आज के दिन पर आप सभी के मध्य यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि विगत तीन वर्ष हम लोग यह आयोजन करते रहे है।

और यहाँ के युवाओं को जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन करते रहेगें। कार्यक्रम आयोजन समिति के अलंकार सिंह, एवं विष्णुदत्त सिंह जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार होने जा रहे कवि सम्मेलन मे देश के विशेष स्थान रखने वाले कवियो को आमंत्रित किया गया है। जिसमे शिवाकान्त मिश्र, मोहन मुन्तिजिर, प्रकाश पटारिया, विकास बौखल, अमित शुक्ला, शिल्पी सक्सेना, हरीश सजल, चन्दन तिवारी, शिवम मिश्र सहित वाणी पुत्र माॅ भारती के वन्दना के लिए कवि सम्मेलन मे आमंत्रित किये गये है।

Thursday, November 8, 2018

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजा की धूम// प्रदीप पाण्डेय,


गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र में दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन की चारो तरफ धूम रही है। बाजारों से लेकर गांवों में जगह- जगह गणेश- लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा- आराधना हुई। दिवाली में यहाँ प्रतिमाओ और बर्तनों की दुकानों सहित पटाखे व मिठाईयो की दुकानों पर लोगो की भारी भीड़ रही।

इटियाथोक क्षेत्र के हर्रैया झूमन ग्रामसभा के काली माता मंदिर और यही के ब्लाकपुरवा शिवमंदिर पर भव्य रूप से लक्ष्मी पूजा हुवा। ग्राम प्रधान सहजराम तिवारी ने मिस्ठान वितरित कर लोगो को दिवाली में गोला बारूद से दूर रहने का सन्देश दिया और कहा की वायु को दूषित न करे। इस दौरान आकाश मिश्र, आशीष दुबे, राम दुलारे मिश्र, बिजय कुमार, मगन मिश्र, आदित्य प्रसाद, विश्वनाथ, जगदम्बा प्रसाद, हीरालाल आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में इटियाथोक कसबे में स्टेशन रोड सहित सदाशिव बाजार, गजाधरपुर, पूरेहाड़ा, वेदपुर, अयाह गांव के कोटरा माता स्थान पर लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन हुवा। दिवाली पर इटियाथोक क्षेत्र में जगह जगह सजी झांकियो में दर्शन पूजन कर हर कोई गणेश एवं लक्ष्मी माँ को अपने घर पधारने का आग्रह मन ही मन किया।

कस्बे एवं आसपास में कई स्थानों पर लक्ष्मी-गणेश की झांकी लोगों ने सजा रखी है। लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ लक्ष्मी माता के दरबार में पहुंचकर उनका दर्शन- पूजन करते दिखे। हर तरफ मंत्रोच्चारण एवं लक्ष्मी-गणेश की महिमा गूंज रही थी। क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। झांकी दर्शन तथा पूजन करने वालों में युवा एवं महिलाओं की संख्या अधिक दिखी। क्षेत्रभर में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने पूजा पाठ किया और मां लक्ष्मी से संपन्नता की कामना की।

गोण्डा : इटियाथोक में दीप पर्व के अवसर पर भगवा रक्षा वाहिनी ने वितरित की मिठाई// प्रदीप पाण्डेय



गोण्डा। इटियाथोक क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर भगवा रक्षा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष आरपी तिवारी व कुलदीप पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ ग्रामीणों को मिठाईयॉ वितरित की। और लोगो के साथ मिलकर दीपावली त्यौहार मनाया।
जिला अध्यक्ष रजनीकान्त तिवारी व जिला मंत्री प्रवेश प्रताप शर्मा ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि दीपावली जैसे अन्य त्योहारों में भी लोगो के साथ मिलकर खुशियॉ बॉटनी चाहिए। इस अवसर पर प्रमोद पाण्डेय, राहुल, अजय पाण्डेय व अन्य शामिल रहे।

गोण्डा : इटियाथोक के भीखम पुरवा के प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने मनाई दिवाली// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : इटियाथोक के भीखम पुरवा के प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने मनाई दिवाली// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा। 07 नवम्बर। इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा में बुधवार की शाम को शिक्षक व बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक दिवाली पर्व मनाया। भीखम पुरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों व पटाखों की धूम धड़ाम आवाजों से उस समय गूंज उठा जब बुधवार की शाम को स्कूली बच्चों ने अपने शिक्षक संग हाथों में पटाखा फुलझड़ियां जलाकर दीवाली की खुशियां मनाई। और एक दूजे को मिठाई खिलाकर दीवाली पर्व के सन्देश दिए। स्कूल के बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। बच्चों ने मनमोहक रंगोली बनाया। और खुशी पूर्वक दीप प्रज्वलित किया। तमसो मा ज्योतिर्मय असतो म सदगमय के मूलमंत्र को साकार किया। और बच्चों ने फुलझड़ी का जमकर आनंद लिए। इस अवसर पर मनोज कुमार मिश्र प्रधानाध्यापक, मुनीशा वर्मा शिक्षामित्र, एसएमसी अध्यक्ष विनोद मिश्र सहित अभिभावक हरिप्रसाद, राजन कुमार, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।


गोण्डा : परसपुर क्षेत्र में जगमग रोशनी व पटाखे की गूंज रही दीवाली की धूम,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा) परसपुर कस्बे में दीपावली पर्व को लेकर बुधवार को यूं तो चारों तरफ खुशियां ही खुशियों का वातावरण रहा है। परसपुर कस्बे में दीपोत्सव का भरपूर चहल पहल रहा है। कस्बे के दुकान मकान प्रतिष्ठान से लेकर गांव गली गलियारे में दीवाली की जगमग रोशनी व खुशियों की धूम रही है। आमजन मानस ने दीप पर्व को लेकर जगह जगह दीपों की श्रृंखला बनाये। और दीप जलाकर महालक्ष्मी गणेश का पूजा पाठ किया। धूप दीप नैवेद्य के साथ महालक्ष्मी की पूजा आरती व आराधना किया। मिठाई बांटकर कर दीपोत्सव की खुशियाँ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। परसपुर कस्बे के विभिन्न मार्गों पर बच्चों ने आतिशबाजी की। पटाखे फोड़े, तथा आसमान में अग्नि पैराशूट को छोड़ा।

परसपुर कस्बे में बाल संकीर्तन मण्डल के तत्वावधान में परंपरागत दीवाली के उपलक्ष्य में श्री गणेश लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जा रहा है। परसपुर कस्बे के चौक बाजार स्थित श्री शंकर मन्दिर पर श्री गणेश लक्ष्मी व सरस्वती की प्रतिमा प्रतिस्थापित की गई है। वैदिकीय मन्त्रोच्चारण के साथ बुधवार को महालक्ष्मी गणेश सरस्वती का पूजा अर्चन हुआ। वहीं आटा सदर में लक्ष्मी पूजन की भव्य झांकी सजाई गई। और विधिपूर्वक पूजा पाठ किया गया। यह सिलसिला देर रात तक बना रहा है।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...