Saturday, June 15, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में महिला को रिश्तेदारो ने मारपीट कर किया घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में महिला को रिश्तेदारो ने मारपीट कर किया घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर के कस्बा निवासिनी एक महिला को उसके ही रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे महिला बेहोश हो गयी। उसके लड़को ने उसे बेहोसी की हालत मे ठेले पर लादकर उसे थाने पहुंचाया। जिस पर पुलिस ने इलाज हेतु सीएचसी मुजेहना पहुंचाया। पीड़िता के पुत्र राज कुमार सोनी ने बताया कि उसकी बहन को उसकी बुआ, मौसी व उनकी लड़कियों ने कुछ अपशब्द कह दिया था।

उसके बहन के बताने पर उसकी मां हनुमानगढी के पास रह रही उसकी मौसी से शिकायत करने गयी थी। लेकिन उसकी मौसी उनकी लड़की, बुआ व उनकी लड़की आदि ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसकी मां बेहोश हो गयी। जिसकी लिखित सूचना थाने पर दी है।

इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला का चिकीत्सीय परीक्षण कराकर उचित कार्यवायी की जा रही है।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग से नकदी रकम व लाखों के सामान जलकर राख// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग से नकदी रकम व लाखों के सामान जलकर राख// पीएन मिश्रा,


गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र के गणेशपुर ग्रन्ट के मजरा मुरावन गाँव में शनिवार की सायं काल अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान व 30 हजार नकद जलकर खाक हो गई। मुरावन गाँव निवासी संदीप की मां राजपति देवी ने बताया कि शनिवार की शाम को अज्ञात कारणों से उनके घर में आग लग गई। जिससे बिटिया की दवाई के लिए बैंक से लायी गयी रकम तीस हजार रुपए जल गये। व लाखों रुपए के गहने व गृहस्थी भी जलकर खाक हो गई।

पीड़िता ने इसकी सूचना फोन पर डायल 100 को दी जिस पर थाने की पीआरबी 0867 के प्रभारी सीपी डी एन सिंह व चालक राम ललक तिवारी ने मौके पर पहुँच कर अथक प्रयास से ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। गाँव वालो ने डायल 100 पर तैनात पुलिस कर्मियो की प्रसंसा कर धन्यवाद दिया।

Thursday, June 13, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में गाय को बल्लम मारने के मामले में नामजद विरुद्ध मुकदमा दर्ज// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में गाय को बल्लम मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गाँव में सम्प्रदायिक् तनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार धानेपुर थाना क्षेत्र के जैतापुर गाँव में बीते बुधवार की रात्रि में एक व्यक्ति ने खेत में घुस जाने पर धार्मिक उन्माद फैलाने की नियत से गाय के पेट में धारदार बल्लम से मारकर घायल कर दिया। जिससे गाँव में एक समुदाय के लोग आग बबूला हो गये। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल थानाध्यक्ष धानेपुर को दी। मौके पर घटनास्थल पर मय पुलिस बल के साथ तत्काल पहुंचे थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने स्थित को संभाला। और गाँव में सम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। और वादी दीपू सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह निवासी जैतापुर की तहरीर पर असगर अली के विरुद्ध  203 /19 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तथा पुलिस ने आरोपी के अतिशीघ्र गिरफ्तारी के लिये प्रयास तेज कर दिये है।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के नेता के माता जी के निधन पर मातृशोक// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के नेता के माता जी के निधन पर मातृशोक// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम ढूढ़ाव के मजरा बंजरिया निवासी आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के नेता कामरेड दिलीप शुक्ला की माता विमला देवी पत्नी राम कृपाल शुक्ला उम्र 72 वर्ष का अस्पताल में इलाज के दौरान विगत बुधवार की रात्रि में निधन हो गया। जिससे पूरा परिवार शोक में स्तब्ध हो गया।
बुधवार की देर सायं उनकी अचानक तबियत खराब हो गयी। आनन फानन में परिजन उन्हें जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले गये। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

श्री शुक्ला जी के माता के निधन का खबर सुनते ही उनके शुभचिंतक, मित्र व रिश्तेदारो ने उनके पैतृक आवास बंजरिया ढूढ़ाव पहुँचकर दुःख व्यक्त कर अपनी अपनी संवेदना व्यक्त की। श्रीशुक्ल की माता का अंतिम संस्कार अयोध्या स्थित सरजू श्मशान घाट पर किया गया। इस अवसर पर अजय, प्रदीप तिवारी, कौशलेन्द्र पाण्डेय, रमेश पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Wednesday, June 12, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र की पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गोहार// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। शौच के लिए गयी नाबालिक बेटी के साथ दो लोगों ने जबरन दुष्कर्म किया। इस मामले में धानेपुर पुलिस ने रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की। अदालत के आदेश के बाद काफी दौड़ाने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ रही है। जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जानमाल की धमकी दे रहे हैं। मामले की विवेचना अलग स्थानांतरित कर दीजिए। एसपी साहब यह पीड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दम्पति ने एसपी से मिलकर सुनाई है।

पीड़िता के माता-पिता के मुताबिक- गांव का रहने वाला एक युवक ने एक व्यक्ति व एक अन्य के साथ मिलकर 31 मार्च की शाम को शौच के लिये गयी उसकी लड़की को जबरन झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म किया। जिसके चंगुल से छूटकर पहुंची बेटी ने आप बीती सुनाई। लड़की के साथ परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थकहार पीड़ित ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई।

अदालत ने 26 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके बावजूद धानेपुर पुलिस टालमटोल करती रही। काफ़ी भाग दौड़ करने पर न्यायालय के आदेश के एक महीने के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। लेकिन जांच में शिथिलता बरत रही है। आरोप है कि अभी तक लड़की का 164 का बयान नहीं कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं कर रही है। जिससे खुलेआम घूम रहे आरोपी धमकी दे रहे हैं। जिससे परिवार के लोग सहमें हुए हैं। इस सम्बन्ध में एसओ अतुल चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की विवेचना चल रही है। जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

गोण्डा : धानेपुर की यूपी 100 पुलिस ने अवैध शराब की भट्टियों पर की छापेमारी// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर की यूपी 100 पुलिस ने अवैध शराब की भट्टियों पर की छापेमारी// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर की यूपी 100 की पीआरबी 0867 पर बुधवार को सहज राम निवासी उज्जैनी कला ने डायल 100 पर फोन करके बताया कि मोती बनकट गांव में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब की भट्टियाँ चलाकर अवैध दारू का निर्माण करके बेच रहे है। सूचना पर डायल 100 पीआरबी 0867 की टीम के सदस्य प्रभारी सीपी डीएन सिंह चालक एचजी राम ललन तिवारी शीघ्रता से मौके पर पहुंचे। तो पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। मौके पर पीआरबी टीम ने करीब 5 भट्टियों को तोड़ा। और करीब एक कुंटल लहन नमक डालकर नष्ट किया। फोन से बातचीत के दौरान डायल 100 के सीपी डीएन सिंह ने बताया कि डायल 100 टीम के द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। सूचनाएं मिलने पर भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाईया चलती रहेगी।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब युवती व उसके परिजनों ने निकाह का दबाव बनाया, तो आरोपी युवक निकाह करने से मुकर गया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को मुताबिक उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने उसकी प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि इसी बीच युवक ने निकाह का झांसा देकर उसके शारीरिक संबंध बना लिये। युवती का कहना है कि आरोपी युवक उसके साथ निकाह करने का वादा कर संबंध बनाता रहा। जब उसने व उसके परिवार के लोगों ने युवक पर निकाह करने का दबाव बनाया, तो युवक ने निकाह करने से इंकार कर दिया।

इस मामले मे पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नजबुलहसन निवासी बेचूपुरवा के खिलाफ दुष्कर्म करने व निकाह करने का वादा मुकर जाने पर धोखाधड़ी करने की धाराओं मे मुकदमा दर्ज की है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Tuesday, June 11, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में बाइक की चपेट में आकर युवक घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के उतरौला मार्ग पर स्थित पावर हाउस तिराहे पर मंगलवार को बड़े मंगल पर प्रसाद वितरण के दौरान एक युवक को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोग इलाज हेतू सीएचसी मुजेहना पहुंचाया गया। जहाँ हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

बड़े मंगल पर प्रसाद का वितरण कर रहे ग्राम बेलहरी के मजरा जोतिया गाँव निवासी महेश कुमार तिवारी उम्र 21 वर्ष को गम्भीर चोटे आई। घायल महेश तिवारी को 108 एंबुलेंस से सीएचसी मुजेहना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में देवर ने भौजाई को पीटा, पुलिस को दी तहरीर// रिपोर्ट : पीएन मिश्र,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर दुबावल गाँव में मंगलवार सायं को देवरों ने अपनी सगी भौजाई को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह देवरों के चंगुल से छुटकर भौजाई थाना धानेपुर पहुँची। और देवरो के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की। पुलिस ने मामले को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए घायल पीड़िता का सीएचसी मुजेहना में चिकित्सिय परीक्षण कराकर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।

घायल पीडिता ननका पत्नी चंद्रप्रकाश उम्र 30 वर्ष लगभग ने थानाध्यक्ष धानेपुर को दिये गये शिकायती पत्र में अपने देवरों प्रेम प्रकाश व सूरज पुत्रगण सुकई के ऊपर रूपए ना देने का उसे मारने पीटने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मंगलवार की सायं को उसके दोनों देवरों ने मुझसे रुपए मांगे। जब उसने उन्हें रुपये देने से मना किया, तो उन दोनों ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया है।

पीड़िता ने थानाध्यक्ष से आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसका सीएचसी मुजेहना में चिकित्सीय परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गोण्डा : पति पत्नी की आपसी विवाद में बिचौलियों ने पति को पीटा// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,


गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे में किराये के मकान में रेतवागाडा निवासी पति पत्नी के आपसी झगड़े में बिचौलियों ने पहुँचकर पति मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे पति घायल हो गया। जिस पर उसकी पत्नी उसे लेकर थाना में एक शिकायत पत्र देकर दो नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पुलिस ने घायल पति का सीएचसी मुजेहना पर चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।

धानेपुर क्षेत्र के बाबागंज कस्बे में इटियाथोक मार्ग पर किराये का मकान लेकर रह रहे रेतवागाडा निवासी कासिम अली पुत्र घसीटू व उसकी पत्नी कोमल रहते है। मंगलवार की सायं 4 बजे के लगभग पति पत्नी किसी कारण से आपस में झगड़ा करने लगे। उसी दौरान पड़ोसी अशोक जायसवाल पुत्र निक्के व अशोक पाण्डेय पुत्र सुल्ला पाण्डेय व उनके तीन साथी नाम पता अज्ञात ने आकर कोमल के पति कासिम अली को मारा पीटा। किसी तरह उन लोगो से बचकर पति पत्नी थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही किये जाने की माँग की है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया की तहरीर मिली है जिसकी जाँच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र में ज्येष्ठ मंगल पर जगह जगह भंडारे का आयोजन// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र में ज्येष्ठ मंगल पर जगह जगह भंडारे का आयोजन// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना के उतरौला मार्ग पर इंदिरा नगर चौराहे, माधवगंज के पावर हॉउस चौराहे, लखनीपुर, बाबागंज कस्बे में बाबागंज इटियाटोक मार्ग पर अखिलेश पांडेय के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो की संख्या में पहुँचकर लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, चंद्रभान पांडेय गन्ना उपाध्यक्ष, संदीप पांडेय अंशू, छोटे लाल तिवारी, बदल प्रधान, उमेश पाठक, रामानंद तिवारी, संजय पांडे, रवि कसौधन सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Sunday, June 9, 2019

गोण्डा : धानेपुर की यूपी 100 पुलिस ने मारपीट मामले में आरोपी को पकड़कर किया थाने के सुपुर्द// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बरईपारा में रविवार को इवेंट नंबर 3938 राम निवास तिवारी निवासी कटरा बिल्हौर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर ने 100 नंबर पर फोन करके घरेलू हिंसा से संबंधित के अपराध के मामले में सूचना दी। बताया कि उसकी बहन नीता मिश्रा की बरईपारा थाना धानेपुर में 20 वर्ष पूर्व शादी किया था। उसकी बहन ने फोन करके बताया कि उसके पति धनलाल मिश्रा ने रविवार सुबह शराब पीकर घर पर आए हुए हैं। और उसको और उसकी बेटी रितु मिश्रा उम्र 15 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिए हैं। मुंह पर और शरीर में चोटें आई हैं।

झगड़े में बीच-बचाव करने आए उसके ससुर रक्षा राम मिश्रा उम्र 65 वर्ष और उसकी सास को भी मारपीट हैं। जिससे पूरे परिवार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।

डायल 100 टीम के सदस्य सी पी डी एन सिंह और चालक एचजी राम लल्लन तिवारी ने इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए तीव्र गति से घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तत्पश्चात उचित कार्यवाई हेतु थाना धानेपुर में सुपुर्द कर दिया। इस सम्बन्ध में सी पी डी एन सिंह ने मोबाइल पर बताया कि मौके पर पूरे परिवार के लोग सहमे हुए थे। सैकड़ों गांव के लोग इकट्ठा हो गए थे आरोपी पूर्व में भी अपने माता पिता को मारता पीटता था।

Saturday, June 8, 2019

गोण्डा : धानेपुर की यूपी 100 पुलिस ने छेड़खानी मामले के आरोपी को पकड़कर किया थाने के हवाले// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर की यूपी 100 पुलिस ने छेड़खानी मामले के आरोपी को पकड़कर किया थाने के हवाले// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकपुर के मजरा खनवापुर में एक युवक ने पड़ोसी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर दिया। पीड़िता के पिता की सूचना पर डायल हंड्रेड पीआरबी 0867 की पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाना धानेपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। त्रिलोकपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी वजीरगंज थाना क्षेत्र के नगवा गाँव में शादी थी। और वह लोग उसी शादी में गए थे। घर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेले थी। बीती 07/08 की रात में पड़ोसी ने उसकी अवयस्क पुत्री के साथ छेड़छाड़ किया।

इस घटना की जानकारी बालिका ने घर वालों को बताया। जिसकी सूचना पर वह लोग तुरंत अपने घर वापस आ गए। और घटना की सूचना डायल 100 की पुलिस को फोन द्वारा दिया। मौके पर तुरंत डायल 100 के पुलिस कर्मी सीपी डी एन सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। इस सम्बंध में आगे की कार्यवाही की जानकारी के लिए थानाध्यक्ष धानेपुर से संपर्क नहीं हो सका।

Friday, June 7, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में बिजली का मोटर खोल ले गये चोर// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में बिजली का मोटर खोल ले गये चोर// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे तेंदुआ के मजरा राम चरन पुरवा में चोरों ने बीती रात इलेक्ट्रिक मोटर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को इसकी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे तेंदुआ के मजरा राम चरन पुरवा के रहने वाले अब्बन खान के मुताबिक खेत की सिंचाई के लिए खेत में लगा पानी वाला इलेक्ट्रिक मोटर को बीती गुरुवार की रात को अज्ञात चोर खोल ले गये। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 27 मई को चोर मोटर खोल कर ले जाने में कामयाब रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

भूमि बटवारे को लेकर भाभी को देवर ने पीटा

धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में भूमि बंटवारे को लेकर देवर ने पत्नी के साथ मिलकर भाभी को पीट दिया है। भाभी ने देवर देवरानी पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। धानेपुर थाना क्षेत्र के बड़का नौव्वा गांव की रहने वाली चंद्रावती पत्नी चिलहू के मुताबिक शुक्रवार की सुबह उसके पति किसी काम से गोण्डा चले गए। इसके बाद देवर देवरानी ने मिलकर भूमि में हिस्सा बंटवारे को लेकर मारापीटा है। पुलिस का कहना है तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Thursday, June 6, 2019

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र में चाय वाले के बेटे ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र में चाय वाले के बेटे ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के अंतर्गत देवरिया अलावल गांव निवासी अब्दुल मन्नान की बग्गी रोड बाजार स्थित चाय व मिठाई की दुकान है। इनका बेटा अरमान खान नीट मे 720 के सापेक्ष 572 अंक प्राप्त किया। जिससे परिजनो समेत आसपास के लोगों में खुशी छा गयी। अरमान के पिता अब्दुल मन्नान बग्गी रोड बाजार मे चाय की दुकान करते है। अब्दुल मन्नान ने मीडिया कर्मियो से बात करते हुये बताया उनके बेटे की मेहनत आज सफल हुई है। वह भले ही एक होटल करते हैं। लडका नीट परीक्षा मे पास होने पर अपार खुशी हुई है। उसके पिता कहते कि वह अपने बच्चे को कभी भी दुकान पर बैठने नही दिया। और उसका मनोबल पढ़ाई करने के लिये हमेशा बढ़ाया। जिसका परिणाम है कि बेटे ने पूरे गाँव व जनपद का नाम रोशन किया। वहीं राज वर्धन सिंह पुत्र सूर्य बख्श सिंह, ग्राम हाड़ा ने वर्ष 2019 में नीट की परीक्षा में 604 अंक हासिल कर 6975 रैंक प्राप्त किया है।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में घर के सामने से टैक्टर की बैट्री चोरी// पीएन मिश्रा, ■ पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना धानेपुर मे दी तहरीर,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में घर के सामने से टैक्टर की बैट्री चोरी// पीएन मिश्रा,

■ पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना धानेपुर मे दी तहरीर,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र में बुधवार/गुरुवार की रात में एक किसान के ट्रेक्टर की बैट्री अज्ञात चोर खोल ले गये। वाहन स्वामी किसी काम से ट्रेक्टर को स्टार्ट करने गया, तो उसे घटना की जानकारी हुई। वाहन स्वामी रईश पुत्र अलीम निवासी करमडीह द्वारा दी गयी तहरीर में कहा है कि देर रात को टैक्टर घर के सामने दरवाजे पर खडा किया था। गर्मी के चलते छत पर परिवार के लोव सोने चले गये। घटना की जानकारी सुबह जब टैक्टर स्टार्ट करने गया। देखा कि उसके ट्रैक्टर में बैट्री नहीं है। जिसकी सूचना पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना धानेपुर मे तहरीर दी है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

गोण्डा : लगातार चोरी की कई घटनाओं से सहमा करमडीह व महेशभारी गांव// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : लगातार चोरी की कई घटनाओं से सहमा करमडीह व महेशभारी गांव// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र में चोरी घटनाएं बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में चोरों ने कई गांवों में हाथ साफ कर दिया है। वहीं थाना क्षेत्र के करमडीह गांव में ताबड़तोड़ चोरियों से लोग सहमे हुए हैं। बीती बुधवार की रात को करमडीह गांव के रहने वाले रईस अहमद ने बताया कि बुधवार की रात को ट्रैक्टर की बैट्री चोर खोल ले गये हैं साथ ही गांव के ही स्वामीनाथ के टाटा मैजिक लोडिंग वाहन की भी बैटरी खोल कर ले गये हैं। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही गांव के वसीम का खेत में सिंचाई करते समय रात में पाइप चुरा ले गये। बकासी का इंजन खोल ले गये हैं। खेत में लगे बाक्स को तोड कर चोरों ने मुकीम खान का इंजन का सामान उठा कर ले गए।

उधर महेश भारी गांव में मंगलवार की रात को चोरों ने राम कुमार शर्मा के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां पर छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने 6 हजार रुपये नगदी समेत हजारों रुपए के जेवरात ले जाने में कामयाब रहे। राम कुमार के मुताबिक तीन ठप्पे वाला मंगलसूत्र, एक फिंगर रिंग, 2 जोड़ी पायल, कान का झाला, सोने की नथुनी, 10 जोड़ी पांव बिछिया, छैल चूड़ी, सोने का मटर माला, सोने की अंगूठी व 6 हजार रुपये नगद ले गये हैं। राम कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात की जानकारी सुबह सोकर उठने के बाद हुई।

Tuesday, June 4, 2019

गोण्डा : धानेपुर की यूपी 100 पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपी को हिरासत में लेकर किया थाने के सुपुर्द// पीएन मिश्रा,


गोण्डा। धानेपुर की डायल 100 की पीआरबी 0867 के टीम के सदस्य सीपी डीएन सिंह और चालक राम लल्लन तिवारी को इवेंट नंबर 0882 सोमवार को देर रात कॉलर राज पता देवी निवासी पंचमडीह मौजा पृथ्वी पालगंज ग्रंट थाना धानेपुर ने बताया कि उसके लड़के गोविंद उम्र 10 वर्ष को गांव के ही एक लोग पुरानी रंजिश को लेकर मारा पीटा। जिससे लड़के की आंख और कान के पास गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

बाल अपराध एवं दुर्व्यवहार की सूचना पर डायल 100 की टीम ने शीघ्रता के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी चंद्र प्रकाश राजभर को हिरासत में लेकर थाना धानेपुर में उचित कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया।

इस सम्बन्ध में सीपी डीएन सिंह ने बताया कि मौके पर यूपी 100 पुलिस टीम ने पहुँचकर आरोपी को हिरासत में लिया। और थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

Saturday, June 1, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ घर गृहस्थी के सामान जले, लाखो का नुकसान// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग से आठ घर गृहस्थी के सामान जले, लाखो का नुकसान// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछईपुर के मजरा होलक पुरवा में बीते शुक्रवार की देर रात ग्यारह बजे के लगभग अज्ञात कारणों से लगी आग में आठ लोगो के घर गृहस्थी के सामान जल गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर डायल 100 के पुलिसकर्मी, फायर ब्रिगेड व स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत रहा है कि इस भीषण अग्निकाण्ड में जानमाल की कोई क्षति नही हुई। जिससे लाखो रुपए का नुकसान हो गया है।

जानकारी के अनुसार- बीती रात को अचानक वोटई पुत्र संगम लाल के घर से लगी आग ने धीरे धीरे मोहम्मद अली पुत्र विराहिम, मुबारक अली पुत्र शौकत अली, जाबिर अली पुत्र शौकतअली, शौकत अली पुत्र विराहिम, रूपलाल पुत्र राम चरण, अनवर अली पुत्र शौकत अली, चंद्र भान पुत्र संगम लाल, शोहबत अली पुत्र विराहिम, शाकिर अली पुत्र शोहबत अली, करामत अली पुत्र शोहबत के घर गृहस्थी के सामान जलने लगे।

ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 व फायर ब्रिगेड के कर्मियो व स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह व हल्का लेखपाल अमरजीत सिंह ने मौके पर पहुँचकर अग्नि पीडितो का हालचाल लिया। इस सम्बन्ध में हल्का लेखपाल अमरजीत सिंह ने बताया कि इस अग्निकाण्ड में एक आवासीय व आठ लोगो के गैर आवासीय घर जल गये। जिससे लाखो का घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जिसकी जाँच रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेज दी गयी है।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...