Tuesday, April 2, 2019

गोण्डा : मसकनवा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : मसकनवा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। मसकनवा स्थित एक फार्म हाउस पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन मे भाजपा के नेताओं ने महागठबंधन व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पूर्व मे केंद्र की यूपीए सरकार मे भ्रष्टाचार चरम पर था। यूपीए की सरकार मे टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला, कामनवेल्थ सहित तमाम घोटाले उजागर हुये थे। जिसका जवाब इस लोकतंत्र की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर दिया।

उन्होंने याद दिलाया कि उक्त मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनो मे जमकर हंगामा हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद तमाम जनकल्याणकारी योजनायें चलायी गयी। जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश मे एक दूसरे के दुश्मन राजनैतिक दल अपने निजी स्वार्थ के लिए महागठबंधन कर रहे है।

उन्होंने कहा की प्रदेश की पूर्व सपा व बसपा सरकार मे अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर था। जिसे केंद्र व प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनने के बाद समाप्त किया गया। मुख्य अतिथि ने युवा सम्मेलन मे उमड़े युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से गोण्डा लोकसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को जिताने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से देश मे ही नही बल्कि विदेशों मे भी भारत का नाम रोशन किया है।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने कहा की विगत पांच वर्षों मे एनडीए की सरकार मे तमाम विकास कार्य हुये है। उन्होंने बिपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।

सम्मेलन मे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, विकास सिंह, निखिल पांडेय, दीपक गुप्ता, आशीष त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।सम्मेलन को जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, प्रियदर्शिनी सिंह, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव आदि ने सम्बोधित किया।

संचालन जिला महामंत्री अनिल पासवान ने किया। इस मौके पर दिनेश शुक्ला, रघुनंदन पाण्डेय, अम्बुज पटेल, अजय तिवारी, अभिमन्यु पटेल, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

गोण्डा : इटियाथोक के कस्तूरवा विद्यालय में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह का हुआ आयोजन// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : इटियाथोक के कस्तूरवा विद्यालय में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह का हुआ आयोजन// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह मनाया गया। जिस का संचालन दुर्गा प्रसाद जयसवाल ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्रा प्रिया, मुस्कान, सोनू, सुहानी, आलमा, हिमांशी, नीति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया जो सराहनीय रहा।

काजल, अर्चना, प्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निशा, अन्तिमा ने प्रेरणा गीत बेटी हूँ बेटी मैं तारा बनूंगी प्रस्तुत किया। जिसकी काफी तारीफ़ हुई। साक्षी, हिमांशी, अन्तिमा ने समूह नृत्य और शुभी, सोनी ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार से यहाँ सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान पारासराय रणधीर बहादुर सिंह उर्फ चतुर सिंह ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। एबीआरसी अनुराग मिश्र एवं देव प्रभाकर पांडेय ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चों के लिए उपलब्ध सेवाओं के बारें में बिस्तार से बताया तथा उनके आगे की शिक्षा के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता एस0 के0 मौर्य ने कहा कि शिक्षा समाज के गठन के लिए आवश्यक है। सभी लोग अग्रिम शिक्षा लेकर ही प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कक्षा में प्रमिला, अर्चना और प्रिया शुक्ल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

काजल, ललिता और पूजा मौर्य ने बाजी मारी। कक्षा आठ में आलमा, हिमांशी, सुहानी तिवारी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर वार्डन पुष्पा देवी, शमा फात्मा, संध्या वर्मा, रिंकू, मीनाक्षी, संजू यादव, बलवंत, आराधना, अर्चना, महेश शुक्ल और तिलकराम सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

Monday, April 1, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के माधवगंज के प्रदीप शुक्ला ने विपक्षी द्वारा तंग किये जाने व अवैध धन उगाही मांग के मामले में पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय का गोहार// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के माधवगंज के प्रदीप शुक्ला ने विपक्षी द्वारा तंग किये जाने व अवैध धन उगाही मांग के मामले में पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय का गोहार// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माधवगंज निवासी प्रदीप शुक्ला ने विपक्षी द्वारा तंग किये जाने व अवैध धन उगाही मांग के मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर न्याय का गोहार लगाया है। प्रार्थी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह बीते कई वर्षों से समाज के शोषित, गरीब, पीड़ितों को शासकीय मदद दिलाने एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष के लिये यथा शक्ति ततपर रहा है। प्रार्थी का कहना है कि बीते कुछ महीने से विद्युत उपकेन्द्र के पास जमीन पर उसके पिता की पान की ढाबली व मड़हा है। उसके पिता बीमार हैं।

थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम जोतिया का रहने वाला एक व्यक्ति गुंडा टेक्स की वसूली कर रहा है। सरकारी भूमि पर कौन किस रूप में प्रयोग कर रहा है, इसकी सारी जानकारी इकट्ठी करके वह उनके खिलाफ शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की भय बनाता है। कौन किस क्षेत्र में सरकारी नौकरी कर रहा है, उसके शैक्षिक अभिलेखों में क्या त्रुटियाँ हैं, वालों के खिलाफ आरटीआई करके धन उगाही को लेकर लोगों को तंग कर रहा है।

ऐसे दबंगों के पोल उजागर करने वाले समाजसेवी प्रदीप शुक्ल ने उसके समस्त गतिविधियों की संदिग्धता से प्रशासन एवम् जनपद की मीडिया को अवगत कराया। तीन फर्जी शिकायतें आईजीआरएस पर प्रदीप के नाम दर्ज करा दिया। जिसमे मोबाइल नम्बर और आधार उसी का लगा है। कूटरचित करके शिकायतकर्ता प्रदीप शुक्ला दर्शा दिया।

प्रदीप शुक्ला ने अधीक्षक को दिए गए पत्र में कहा है कि प्रार्थी के पिता बुजुर्ग व बीमार है। उसके पिता धानेपुर विद्युत उपकेन्द्र के सामने जमीन पर मड़हा रखकर पान ढाबली की दुकान करते हैं। उससे तीन सौ रूपये हर महीने अवैध वसूली मांग की गई। इसको लेकर विपक्षी से कहासुनी हुई तो उसने 100 नम्बर पर फोन करके फर्जी शिकायत की। विपक्षी ने डीजीपी को पत्र भेजकर पीड़ित पर चोरी का इल्जाम लगाया। विपक्षी आये दिन फर्जी शिकायतों से अनावश्यक व्यय और सम्मान को चोट देकर परेशान कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

गोण्डा : मनकापुर क्षेत्र के बाल सामाजिक कार्यकर्ताओ की टीम ने गांवो में चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : मनकापुर क्षेत्र के बाल सामाजिक कार्यकर्ताओ की टीम ने गांवो में चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। मनकापुर क्षेत्र के बाल सामाजिक कार्यकर्ताओ की टीम ने गांवो में नशा मुक्त अभियान चलाया। शुक्रवार से शुरू किए गए इस अभियान को रविवार को समापन हुआ।

इस दौरान बाल सामाजिक कार्यकर्ताओ ने मनकापुर बाजार, पीलखाना, सोनार पुरवा, खुशहाली जोत, भरहु चौहानपुर, अधारे पुरवा, गोहन्ना, जगदीशपुर, लमती उकरहवा, झलमलबुट हनी गिलुवा, करौदी, मलियन पुरवा, चरैया, उपाध्याय पुरवा, महुवा डीह, भट्ठा बन्दरहा, हरसिंघवा, मनकापुर गाँव, मिर्जापुर, बैरिपुर, रमवापुर, पण्डितपुर, झिलाही बाजार, मछली बाजार, ललकपुर, बनकटवा, अमघटी कलेनिया, चौबेपुर बलुवा आदि स्थानो पर पहुंचकर लोगों को शराब बीड़ी सिगरेट तम्बाकू इत्यादि से होने वाली खतरनाक बीमारियों के बारे में बताकर जागरूक किया।

रैली का समापन बाबा सिध्देश्वर नाथ महादेव मंदिर शास्त्रीनगर पर हुआ। इस अवसर पर बाल सामाजिक कार्यकर्ताओ ने कहा कि आजकल ज्यादातर होने वाले वाहन दुर्घटनाएं, लड़ाई झगड़े सहित तमाम अपराध के कारण नशा सामने आ रहा है। नशे में धुत रहने वाले के परिवार का विकास नही हो पाता है। इसलिए सरकार को शराब बंदी पर विचार करना चाहिए। जो समाज कल दीमक की तरह अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है।

इस अवसर पर दीप शिखा, कंचन, खुशी, शिवा, प्रियदर्शनी, राजदीप, राधिका, निशा, दिव्य दिव्यदर्शनी शालिनी, गोलू, शत्रुघ्न, नेहा, पूजा मनमोहिनी, सुलोचना, राधा सहित बाल सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के डायमंड ने जनसंपर्क गॉर्डन का किया उदघाटन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के डायमंड ने जनसंपर्क गॉर्डन का किया उदघाटन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना विकास खंड के उज्जैनी कला स्थित पूरे सांवल में सोमवार को डायमंड जनसंपर्क गॉर्डन का उदघाटन किया गया। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र के अलग- अलग क्षेत्रो से लोग इकट्ठा हुए। चुनाव की तैयारियों को ध्यान मे रखते हुए डायमंड ने लोगो से बताया कि गरीबो मजलूम, मजदूरों सहित आम जनमानस के लिए यह कार्यालय बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए कार्यालय पर विशेष तौर पर खाने, पीने की सुविधा उपलब्ध रहेगा। चुनाव के तैयारियों के बारे में भी चर्चा किया। और उन्होंने कहा कि गरीब, मजलूम, किसान की सेवा पहली प्राथमिकता है।

चुनाव लड़ने के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। परंतु गठबंधन होने से ये शीट अपना दल में चली गयी। उन्होंने कहा कि गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से प्रत्याशी न बनाये जाने के कारण गरीबो की सेवा के लिए किसी पार्टी से चुनाव लड़ना पड़े, तो वह चुनाव अवश्य लड़ेंगे। और वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यकर्ताओ से चुनाव सम्बन्धी आपस मे चर्चा किया। कार्यक्रम में डॉ मशरुर, राजमन सिंह, सूरज तिवारी, राजेश कुमार, संतोष कुमार वर्मा, मसूद अली, राजित राम वर्मा सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे ।

गोण्डा : छपिया पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर अवैध कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : छपिया पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर अवैध कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। छपिया पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर अवैध कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों सहित सीमा पर पुलिस बैरियर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान तकरीबन आठ बजे चौकी प्रभारी मसकनवा जितेंद्र यादव ने ब्लाक के समीप एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में देखा। शक होने पर संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अदद 12 बोर कट्टा व दो कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान मनोज कुमार शुक्ला पुत्र सतीश चंद्र शुक्ला निवासी परासडीह थाना गौर जनपद बस्ती के रूप में हुई। वहीं रात्रि 10 बजे बेलहरी बुजुर्ग बैरियर के पास से बस्ती की तरफ से मोटर साइकिल सवार पुलिस को देखकर गाड़ी घुमा कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने नजाकत भांपते हुए उसे दौड़ाकर धर दबोचा। तलाशी के दौरान उस युवक के पास से एक अदद 12 बोर कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ।

युवक की पहचान दिलीप कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी अतरौला रहमत पुर थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। एसओ छपिया ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की सफलता में उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, योगेश सिंह, धर्मवीर यादव, सुभाष चंद्र, अजय कुमार निषाद शामिल रहे।

गोण्डा : मेहनौन विधान सभा क्षेत्र के धानेपुर बाजार में भाजपा चुनाव कार्यालय का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मेहनौन विधान सभा क्षेत्र के धानेपुर बाजार में भाजपा चुनाव कार्यालय का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मेहनौन विधान सभा के धानेपुर बाजार में भाजपा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बीजेपी प्रत्याशी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया व मैहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।

कार्यालय उद्घाटन के पहले कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया ने धानेपुर कस्बा के काली मंदिर में पूजा पाठ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फिर भाजपा की मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने कहा कि मुजेहना से पारिवारिक रिश्ता है।

इस अवसर पर मुजेहना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, अशोक सिंह, राजकुमार द्विवेदी, विनोद सिंह, व्यास नारायण पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, शेषराम बारी, शीतला प्रसाद आजाद, राजकुमार सिंह, यज्ञ नारायण मिश्रा, शांत प्रकाश कौशल, राम जन्म वर्मा, रमेश सिंह, सुभाष सोनी, शालिक राम प्रधान, अंगद वर्मा, राम सिंह वर्मा, रंगनाथ शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला, फूल बाबू तिवारी, मनीष तिवारी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण शामिल रहे।

गोण्डा : परसपुर में शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता व स्कूल चलो अभियान की निकली रैली// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर में शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता व स्कूल चलो अभियान की निकली रैली// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर कस्बे में मतदाता जागरूकता एवं स्कूल चलो अभियान को लेकर कस्बे के विभिन्न मार्गों पर बच्चों ने रैली निकाली। और आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान तथा 2019 सत्रारंभ में बच्चों के प्रवेश नामांकन की अपील किया। हाथों में मतदाता जागरूकता अभियान व स्कूल चलो अभियान स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बच्चों ने गगनभेदी नारे लगाए। सबसे पहले मतदान करो, फिर आकर जलपान करो। हम सब भारत माता के फूल। मम्मी पापा भेजो स्कूल। अनपढ़ रहना है अभिशाप। हम न रहेंगे अँगूठा छाप। मतदान करने जाना है। लोकतंत्र मजबूत बनाना है के गगनभेदी नारे लगाए।

परसपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार की सुबह प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। परसपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता एवं प्रवेश नामांकन को लेकर बच्चों की रैली निकाली गई। जिसे खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक समेत आधा दर्जन विद्यालयों के बच्चे शामिल रहे। यह रैली परसपुर नगर पंचायत के करनैलगंज नवाबगंज मुख्य मार्गो से होकर चौराहा, डाकघर मार्ग, भौरीगंज मार्ग से होकर जूनियर स्कूल में समापन हुआ। इस अवसर पर तिलकराम वर्मा, श्याम सुंदर पाण्डेय, इंद्रा वर्मा, साधन मिश्रा, राकेश कुशवाहा, अरुण विश्वकर्मा, सत्येंद्र सिंह, अमित सिंह आदि शामिल रहे।

गोण्डा : जिले में शत प्रतिशत मतदान हेतु उत्कर्ष फाउंडेशन चलाएगा मतदाता जागरूकता अभियान// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : जिले में शत प्रतिशत मतदान हेतु उत्कर्ष फाउंडेशन चलाएगा मतदाता जागरूकता अभियान// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। जिले में उत्कर्ष फाउण्डेशन के तत्वावधान में आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पदाधिकारियों के बैठक में संस्था के संरक्षक डॉ0 ओ0पी0 मिश्र ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र एवं स्थायी सरकार के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान जागरूकता के लिए संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

संस्था द्वारा कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर गांव गांव में गोष्ठी, नुक्क्ड़ नाटक एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। संस्था के सचिव डॉ0 रामानन्द ने लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान की योजना के संबंध में अपने पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि अभियान के सफल संचालन हेतु युवा स्वयं सेवकों की टीम बनाई जा रही है जो गांव गांव में जाएंगे। और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अभियान के लिए कुछ होर्डिंग्स बैनर आदि भी बनवाने पर विचार किया जा रहा है। संस्था का प्रयास है कि युवा मतदाता इस चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग ले और शतप्रतिशत मतदान कराने में अपना योगदान सुनिश्चित करे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सीमा मिश्रा एवं डॉ0 दिनेश तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, एन.के. मिश्र व अन्य पदाधिकारी व स्वयं सेवी शामिल रहे।

गोण्डा : जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ ने वाहनों पर लगाए मतदाता जागरूकता स्टीकर, वाहन भी सिखाएंगे खूब करो मतदान, ■ युवाओं की जिम्मेदारी, मतदान में करें भागीदारी -जिला निर्वाचन अधिकारी,

गोण्डा : जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ ने वाहनों पर लगाए मतदाता जागरूकता स्टीकर, वाहन भी सिखाएंगे खूब करो मतदान,

■ युवाओं की जिम्मेदारी, मतदान में करें भागीदारी -जिला निर्वाचन अधिकारी,

गोण्डा। मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करने का काम अब वाहन भी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट में स्वीप कार्यक्रम के तहत वाहनों पर स्टीकर लगाकर मतदाताओं से वोट जरूर करने की अपील की है।

उन्होने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जनता की सबसे बड़ी भूमिका है। इसका अहसास युवाओं से लेकर बुजुर्गों सभी को होना चाहिए। भारत युवाओं का देश है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि सशक्त लोकतंत्र के लिए आमजन में जागरूकता लाएं। हर नागरिक अपने वोट की कीमत समझे और वोट जरूर डाले ताकि देश की बागडोर सही हाथों में पहुंचे और विकास हो उन्होने कहा कि कहा कि लोकतंत्र में जनता का मताधिकार ही सत्ता का निर्णय करता है। मतदाता अगर अपने अधिकार का प्रयोग नहीं करे, तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर होती जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीडीओ व एसडीएम के साथ वाहनों पर वोट करने की अपील वाले स्टीकर लगाए तथा मतदान का महत्व समझाया। उन्होने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदान के लिए प्रेरित करते हुए संविधान से मिले वोट के अधिकार को प्रयोग करने की अपील की तथा काम छोड़कर पहले मतदान करने के लिए प्रेरित किया। भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जा सके।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिलते हैं, उनमें सबसे बड़ा अधिकार है वोट देने का अधिकार। इस अधिकार को पाकर हम मतदाता कहलातें हैं और यही मतदाताओं की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होने मतदाताओं से अपील किया कि वे सब 06 मई को सब काम छोड़कर वोट डालने जरूर जाएं। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रत्नाकर मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, स्वीप प्रभारी प्रदीप मिश्र, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव व अन्य उपस्थित रहे।

■ वोट देने के लिए दस्तावेजों के रूप में मतदाता चुनें ये विकल्प

जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को वोट देने में सहूलियत देते हुए 12 विकल्प दिए हैं जिसमें से कोई भी दस्तावेज होने पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें।

उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता मतदाता पहचान पत्र, पासपपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, केन्द्र अथवा राज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटेड कम्पनी द्वारा सर्विस पहचान पत्र, फोटो सहित बैंक अथवा डाकघर द्वारा बैंक पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्ग जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा, जाॅब कार्ड, श्रम मंत्रालय की यायेजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा आधार कार्ड के साथ मतदाता अपना वोट डाल सकेगें।

■ गांधी विद्या मन्दिर इन्टर कालेज में ठहरेगें होमगार्ड

लोक सभा निर्वाचन को सकुशल ससमपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने गांधी विद्य मन्दिर इन्टर कालेज राधाकुुण्डा गोण्डा को अधिगृहीत किया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गाँधी विद्या इन्टर कालेज में लोकसभा निर्वाचन की ड्यूटी करने वाले होमागार्डों का ठहराया जाएगा।

◆◆◆ सूचना विभाग गोण्डा- 01 अप्रैल 2019

गोण्डा : करनैलगंज में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस को ढककर बिक्री होने को निर्देश देने की मांग// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा : करनैलगंज में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस को ढककर बिक्री होने को निर्देश देने की मांग// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज कस्बे के हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने उप जिला अधिकारी करनैलगंज को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि छह अप्रैल से नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। कस्बे के विभिन्न जगहों पर मुर्गा मछली मांस की दुकानें हैं। नगर के रामलीला ग्राउंड पुल के पास, इंडेन गैस एजेंसी के पास, सेंट्रल बैंक के सामने, सकरौरा चौराहा आदि स्थानों पर दुकानदारों द्वारा खुले में मांस मछली एवं मुर्गा का व्यापार किया जाता है। जिससे चारों तरफ दुर्गंध एवं गंदगी का वातावरण बना रहता है।

उन्होंने एसडीएम करनैलगंज से मांग की है कि दुकानदारों को मांस मछली मुर्गा आदि ढककर बेचने हेतु निर्देशित किया जाए। जिससे नवरात्रि के अवसर पर त्यौहार मनाने वालों को पूजा पाठ में कोई व्यवधान न हो। तथानगर के मंदिरों की साफ सफाई कराने की मांग की है।

गोण्डा : करनैलगंज क्षेत्र में मोदी एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा : करनैलगंज क्षेत्र में मोदी एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत चरसडी गाँव मे रविवार की देर शाम को मैं भी चौकीदार के तहत एक सभा आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास एवं क्षेत्रीय सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर करनैलगंज नगर के मोहल्ला नई बाजार से सैकड़ों लोगों ने बीजेपी का दामन थामा और सदस्यता ली। कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने इन लोगो को माला और टोपी पहनाकर भाजपा ज्वॉइन कराया।

करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम चरसड़ी में आयोजित मैं भी चौकीदार मंच के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता लिया। लोगों ने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण तथा किसानों के लिए अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया है।

भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अर्चित पाण्डे ने बताया कि कार्यक्रम में आये चीना कुरेशी, बाबू कुरैशी, साबिर कुरेशी, लाडला कुरैशी, सलमान, कुतुबुद्दीन, दिलावर, इकबाल, ननके, पप्पू, मुन्ना, मुख्तार, शाहरुख, सरफराज, मोहम्मद एजाज, रईस, अब्बास अली, हैदर अली, मुजम्मिल, नंदू कुरैशी समेत सैकड़ों लोगों ने बताया कि वह लोग मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता लिया हैं।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...