Tuesday, April 2, 2019

गोण्डा : मसकनवा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : मसकनवा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। मसकनवा स्थित एक फार्म हाउस पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन मे भाजपा के नेताओं ने महागठबंधन व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पूर्व मे केंद्र की यूपीए सरकार मे भ्रष्टाचार चरम पर था। यूपीए की सरकार मे टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला, कामनवेल्थ सहित तमाम घोटाले उजागर हुये थे। जिसका जवाब इस लोकतंत्र की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर दिया।

उन्होंने याद दिलाया कि उक्त मुद्दे को लेकर संसद के दोनों सदनो मे जमकर हंगामा हुआ था। उन्होंने कहा कि केंद्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद तमाम जनकल्याणकारी योजनायें चलायी गयी। जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश मे एक दूसरे के दुश्मन राजनैतिक दल अपने निजी स्वार्थ के लिए महागठबंधन कर रहे है।

उन्होंने कहा की प्रदेश की पूर्व सपा व बसपा सरकार मे अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर था। जिसे केंद्र व प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनने के बाद समाप्त किया गया। मुख्य अतिथि ने युवा सम्मेलन मे उमड़े युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से गोण्डा लोकसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को जिताने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से देश मे ही नही बल्कि विदेशों मे भी भारत का नाम रोशन किया है।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने कहा की विगत पांच वर्षों मे एनडीए की सरकार मे तमाम विकास कार्य हुये है। उन्होंने बिपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।

सम्मेलन मे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, विकास सिंह, निखिल पांडेय, दीपक गुप्ता, आशीष त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।सम्मेलन को जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, प्रियदर्शिनी सिंह, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव आदि ने सम्बोधित किया।

संचालन जिला महामंत्री अनिल पासवान ने किया। इस मौके पर दिनेश शुक्ला, रघुनंदन पाण्डेय, अम्बुज पटेल, अजय तिवारी, अभिमन्यु पटेल, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...