Saturday, February 2, 2019

गोण्डा : देवीपाटन मण्डल के अपर निदेशक अभियोजन को दी गई भावभीनी विदाई// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। देवीपाटन मण्डल के अपर निदेशक अभियोजन दान बहादुर पाठक 28 वर्ष की सेवा करने के उपरांत गुरुवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक समेत अनेक न्यायिक व पुलिस अधिकारियों, विभागीय सहकर्मियों और अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें विदाई दी। जिसका संचालन गिरजा पति धर द्विवेदी ने किया।

इस मौके पर अपने उद्बोधन में डीआईजी डॉ राकेश सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सेवानिवृत्ति सेवा का एक अहम हिस्सा है। कुछ व्यक्ति अपने कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ जाते हैं। पाठक भी ऐसे अधिकारियों में शामिल थे। अपर जिला जज प्रशांत मिश्र, अपर निदेशक अभियोजन कमलेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी संदीप पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, सहायक अभियोजन अधिकारी राजेश शुक्ल आदि ने भी हँसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए अपने विचार रखे। अपने उद्बोधन में पाठक ने कहा कि राजधानी में अच्छी प्रेक्टिस करने के बाद परिवार के दबाव में सरकारी नौकरी में आये।

सेवानिवृत्ति के उपरांत एक बार फिर उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू होगी। उन्होंने अपने सहयोगियों को कभी सत्य के पथ से न भटकने की सीख दी। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी संजय शुक्ला, आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गण महावीर सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह, अभियोजन अधिकारी रमेंद्र मिश्र, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बसन्त शुक्ला, बार एसोसिएशन के मंत्री विनय मिश्रा, पूर्व अभियोजन अधिकारी केके मिश्र, राकेश यादव एडवोकेट, वेद प्रकाश तिवारी एडवोकेट, रमेश सिंह, रुचि मोदी समेत सभी विभागीय सहकर्मी, पुलिस विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

गोण्डा : इटियाथोक बीआरसी पर आयोजित ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम का बीईओ ने किया निरीक्षण// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने शनिवार को किया। प्रशिक्षण के दूसरे चरण में 100 शिक्षकों ने ट्रेनिंग लिया। प्रशिक्षक देव प्रभाकर और विनोद मिश्र ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के टिप्स प्रदान किये। इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को टीएलएम किट की सहायता से कक्षाएं संचालित करने की जानकारी दी गयी।

शिक्षक छात्रों को उनके स्तर के अनुरूप अधिगम कराके उच्च स्तर पर पहुंचायेंगे। इस प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं को विद्यालय इसको लागू करने के टिप्स बताये गये। प्रशिक्षक का प्रबंधन एबीआरसी अनिल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर एबीआरसी अनुराग मिश्र, देव प्रभाकर पांडे, विनोद कुमार मिश्र, राहुल पाण्डेय, नवरत्न सिंह , शिव कुमार तिवारी, शिवनाथ, अखंड शुक्ल, चंद्र प्रकाश वर्मा, सुधाकर शुक्ल, महेश, सुप्रिया श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

गोण्डा : इटियाथोक के सिंघवापुर गांव और स्कूल का यूनिसेफ संस्था ने लिया जायजा// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक क्षेत्र के अंतर्गत सिंघवापुर ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का यूनिसेफ सहयोगी संस्था आगा खान फाउंडेशन की प्रखंड सलाहकार नंदिनी वर्मा एवं एडीओ पंचायत इटियाथोक फूलचंद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, स्वच्छताग्राही आदि मौजूद रहे।

बताया गया की भ्रमण का मुख्य उद्देश विद्यालय के पेयजल एवं स्वच्छता सुविधा की उपलब्धता की जांच पड़ताल करना था। इसके लिए विद्यालय सहित गांव का भ्रमण किया गया। यहाँ कुछ अव्यवस्थाएं मिली जिसे
ग्राम प्रधान ने 15 फरवरी तक दुरुस्त करवाने का आस्वाशन दिया। समस्त सुविधाएं जैसे शौचालय, हाथ धोने के लिए प्लेटफार्म, स्वच्छ पेयजल आदि कार्य करवाने की बात ग्राम प्रधान ने कही।

यहां पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पर भी पर चर्चा किया गया। इनके निर्धारित बिंदुओं पर विशेष रूप से कार्य करने हेतु योजना भी बनाई गई। संयुक्त रूप से गांव का भ्रमण किया गया जहाँ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बने व्यक्तिगत शौचालय पूर्ण पाया गया एवं लोगों द्वारा इनका निरंतर उपयोग पाया गया।

गोण्डा : इटियाथोक के इंटर कालेज में आयोजित हुआ विदाई व सम्मान समारोह// प्रदीप पाण्डेय,


नन्ही अंशिका को मिला सम्मान

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक कस्बे के कृषक बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन बृजेश यादव ने किया। जहां इंटर के छात्र छात्राओं को विदाई दिया गया। साथ में क्षेत्र की चर्चित नन्ही अंशिका सहित शिक्षक मनोज मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अनेक गणमान्य और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्द्यालय में पढ़ने वाले 12वी के छात्र छात्राओ को जूनियर बच्चों ने उपहार भी भेंट किये।

कार्यक्रम के आरंभ में उक्त विद्यालय की छात्राओं सना परवीन, तबस्सुम, आफरीन, कंचन, दिव्या, गीता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए जो अत्यंत सराहनीय रहे। अपने संबोधन  एबीआरसी बृजेश शुक्ला ने कहा कि विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए नन्ही अंशिका को भी बुलाया गया। और उसको सम्मानित किया गया। जो गौरव की बात है। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते कहा कि ऐसा कुछ करें कि क्षेत्र में आपको सम्मान मिले। और आपके साथ-साथ इलाके का नाम भी रोशन हो।

मुख्य अतिथि एबीआरसी अनुराग मिश्र ने कहा कि चुनौतियों से हमें विचलित नहीं होना चाहिए। पढ़ाई का अवसर बार बार नहीं आता है। समय बीतने के बाद सिर्फ पछतावा ही हाथ लगता है। बच्चों से कहा कि पढ़ाई लिखाई के आयु का सदुपयोग करें। किसी भी क्षेत्र में मेहनत और लगन से कोशिश की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के व्यवसई नईम चौधरी और एबीआरसी अनुराग मिश्र ने नन्ही अंशिका को नगद पुरस्कार देकर उसका हौसला बढ़ाया। इस दौरान अरविंद मौर्य, तिलकराम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बताते चले की कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा किया गया था। इस अवसर पर विशेष रूप से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा के कक्षा 3 की होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। इसी छात्रा ने हाल ही में भारत के सभी जिलों का नाम 6 मिनट 26 सेकंड में सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया है। उक्त
विद्यालय की प्रबंधक व प्रधानाचार्य व सभी वक्ताओं ने अंशिका मिश्रा के प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा सम्मान पत्र प्रदान किया।

प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र को भी सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान डॉ0 अजय शुक्ला, श्रवण वर्मा, सत्येंद्र शुक्ला, सहजराम यादव, तिलकराम वर्मा, अशोक मौर्य, दीप्ति यादव, कामिनी यादव, अनीता, रुचिरा मिश्रा, पुष्पा चौरसिया, आभा श्रीवास्तव, आज्ञाराम मौर्य, इस्तियाक, श्यामदेव, दयाराम यादव, शुभम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

गोण्डा : करनैलगंज के गाड़ी बाजार में आयोजित श्री बालाजीे जागरण में झूमे श्रद्धालु,


गोण्डा।(प्रवीण श्रीवास्तव) करनैलगंज कस्बे के गाड़ी बाजार में श्री बालाजी सेवा ट्रस्ट द्वारा गाड़ी बाजार में बाला जी महाराज का तृतीय विशाल जागरण भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन हुआ। करनैलगंज नगर के गाड़ी बाजार निकट पुलिस चौकी के समीप आयोजित कार्यक्रम में कानपुर के कलाकारों द्वारा बाला जी महाराज का भब्य दरबार सजा कर जागरण का आयोजन किया गया।

जिसमें सर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सवामनी हवन पूजन हुआ। उसके बाद सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। जगराते की शुरुआत सुल्तानपुर से आये कलाकार श्रवन सुन्तानपुरी द्वारा गणेश वंदना से की गई। सोनी म्यूजिकल ग्रुप गोण्डा के कलाकारों ने श्रीबालाजी के भजन प्रस्तुत किये। कलाकारों में प्रेम कुमार सोनी, याचना पंडित व श्रवण सुल्तानपुरी के भजनों पर श्रोता तालियां बजाने को विवश हो गये। कार्यक्रम में श्रीबालाजी मंदिर मेंहदीपुर राजस्थान के महंत की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए श्रद्धालुओं ने पूरे नगर में केसरिया झंडियां लगा रखी थीं। कार्यक्रम में श्रीबालाजी को छप्पन भोग का प्रसाद भी अर्पित किया गया। इस मौके पर आयोजक राजेश कुमार गुप्ता व सूर्य कुमार गुप्ता सहित मनोज कुमार गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, उमेश चन्द्र मिश्र, राहुल सिंह, शिव कुमार कांदू, शोभित गुप्ता, विकास जायसवाल, अंकित अग्रवाल, सलिल वैश्य, चंदन शुक्ल, रितेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, हरीश गुप्ता आदि सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

गोण्डा : परसपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ 'शारदा के अंतर्गत स्कूल हर दिन आएं' कार्यक्रम// राजन कुशवाहा,

गोण्डा।(राजन कुशवाहा)।परसपुर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शनिवार को आयोजित 'शारदा के अंतर्गत स्कूल हर दिन आएं' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनीराम सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नए बच्चों का नामांकन कर, रोली अछत लगाकर स्वागत किया गया। तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सिंह को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तिलकराम वर्मा व श्याम सुंदर पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव सिंह ने बच्चों को निःशुल्क बैग, जूता मोजा, पुस्तकें वितरित किये। बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिये संकल्प दोहराया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शारदा कार्यक्रम के तहत 15 प्रतिशत नामांकन में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। और इसके तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले ब्लाक टीम को जिला व राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने हैं।

उन्होंने बताया कि शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय न जाने वाले व ड्राप आउट बच्चों का नामांकन एक फरवरी से 31 मार्च तक होगा। और 30 अप्रैल तक चिन्हित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा। इसी के द्वितीय चरण में 21 मई से 30 जून तक बच्चों का चिन्हांकन करके 20 जुलाई तक उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक, विद्यालय प्रबन्ध समिति व ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा।

ग्रेडिंग लर्निंग प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित तृतीय चरण के प्रशिक्षण बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने किया शुभारंभ

परसपुर के ग्रेडिंग लर्निंग प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित तृतीय चरण के प्रशिक्षण बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षण में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए आवाहन किया कि ग्रेडेड लर्निंग टूल का प्रयोग करते हुए बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा की सम्प्राप्ति सुनिश्चित कराएं। जिससे प्राथमिक शिक्षा की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस हो सके। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह, , अशोक कुमार पाण्डेय, श्याम सुंदर पाण्डेय, तिलकराम वर्मा, अरुण कुमार शुक्ला, अजय सिंह व लक्ष्मण सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में ब्लाक सन्दर्भित व्यक्ति सुमित बरुआ, रजनीश शुक्ला, रत्न प्रिया सिंह, हरि किशोर सिंह, जगन्नाथ सिंह, अमित सिंह समेत विभिन्न न्याय पंचायत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक गण शामिल रहे हैं।

Friday, February 1, 2019

गोण्डा : छपिया ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीएसए मनीराम सिंह ने किया ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के तृतीय बैच का निरीक्षण// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। छपिया ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीएसए मनीराम सिंह व जिला समन्वयक राजेश सिंह ने मिशन कायाकल्प योजना के तहत आयोजित ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के तृतीय बैच का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीखे गये प्रशिक्षण की जानकारी ली। शतप्रतिशत उपस्थित पर बीएसए ने खुशी जाहिर की। प्रशिक्षणार्थी अध्यापकों को प्रशिक्षण के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि भाषा और गणित विषय बच्चों के विकास के लिए अहम है। बच्चों के मानसिक स्तर को परखने के लिए यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा।

खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन वर्मा ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और कार्य विधियों पर विस्तार से चर्चा की। ट्रेनर बलराम वर्मा, संतोष तिवारी, श्यामंतक मणि पाण्डेय ने कहा कि भाषा और गणित के न्यूनतम अधिगम स्तर की प्राप्ति हो सके। समय समय पर बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता को टेस्ट भी किया जायेगा। भिन्न भिन्न गृह समूहों में विभाजित स्टार, सद्भावना, दीक्षा, तेजस, डायमंड, हरियाली ग्रुप ने राष्ट्रीय एकता, दहेज प्रथा, आतंकवाद, स्वच्छता अभियान, नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण पर अपने अपने विचार एक विशेष थीम एक्टिंग के माध्यम से रखा।

अभिनय के माध्यम से समस्याओं को प्रशिक्षणार्थियों ने प्रस्तुत किया और सरल, सहज और सरस तरीके से उसका समाधान भी बताया। रेनू, लक्ष्मी मिश्रा, मिथलेश, कुसुम, नमिता, मनीषा, श्वेता, संजू, ललित, राकेश शुक्ल, अंकुर, दुर्गेश, प्रशांत खरे, आनंद, हरेन्द्र, प्रिय कुमार, हकीकुल्लाह, अनिल सिंह, सीमा तिवारी सहित लोग रहे।

गोण्डा : विशिष्ट बीटीसी बेलफेयर एसोसिएशन ईकाई के तत्वावधान में सासंद को सौंपा मांग पत्र// प्रदीप गुप्ता,


गोण्डा। विशिष्ट बीटीसी बेलफेयर एसोसिएशन ईकाई गोंडा के तत्वावधान मे शुक्रवार को गोंडा सासंद कीर्तिवर्धन सिंह को एक मांग पत्र सौंपा। एसोसिएशन द्वारा दिये गये मांग पत्र मे पदाधिकारियों ने अवगत कराया है कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों मे नियुक्त पन्द्रह सौ शिक्षकों की सेवा अवधि तीन वर्ष पूरी हो चुकी है। जिनकी पदोन्नति अभी तक नही हो पायी है। जबकि जिले के प्राथमिक विद्यालयों मे प्रधानाध्यापक के लगभग बारह सौ पद रिक्त है। पदाधिकारियों ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को प्रस्ताव भेजने के लिये जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करने की मांग की है। जिससे शिक्षकों की पदोन्नति चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले हो सके। इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, आजाद बेग, अभय गिरी, रंजीत गौतम, हकीकुल्लाह, संदीप सिंह, सतीश पांडेय, कपिलदेव आदि मौजूद रहे।

गोण्डा : छपिया क्षेत्र में मिशन कायाकल्प योजना के तहत ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के तृतीय बैच का हुआ शुभारंभ// प्रदीप गुप्ता,


गोण्डा। छपिया क्षेत्र में मिशन कायाकल्प योजना के तहत ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के तृतीय बैच के प्रथम दिवस का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन वर्मा ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और कार्य विधियों पर विस्तार से चर्चा की। और कहा कि बच्चों के स्तर को ऊचां उठाने के लिए सभी प्रशिक्षणार्थियों को लगन पूर्वक कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक चाहे जितना ज्ञान रखता हो। उसका बच्चों पर कितना सम्प्रेषण पड़ता है। प्रशिक्षण का यही मूल है।

ट्रेनर बलराम वर्मा, संतोष तिवारी, श्यामंतक मणि पाण्डेय ने विद्यालयों में छात्रों के स्तर के अनुसार ज्ञान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को उनके मानसिक विकास के अनुसार भाषा और गणित के न्यूनतम अधिगम स्तर की प्राप्ति हो सके। समय समय पर बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता को टेस्ट भी किया जायेगा। भिन्न भिन्न गृह समूहों में विभाजित स्टार, सद्भावना, दीक्षा, तेजस, डायमंड, हरियाली ग्रुप ने राष्ट्रीय एकता, दहेज प्रथा, आतंकवाद, स्वच्छता अभियान, नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण पर अपने अपने विचार एक विशेष थीम एक्टिंग के माध्यम से रखा।

अभिनय के माध्यम से समस्याओं को प्रशिक्षणार्थियों ने प्रस्तुत किया और सरल, सहज और सरस तरीके से उसका समाधान भी बताया। इस अवसर पर रेनू, लक्ष्मी मिश्रा, मिथलेश, कुसुम, नमिता, मनीषा, श्वेता, संजू, ललित, राकेश शुक्ल, अंकुर, दुर्गेश, प्रशांत खरे, आनंद, हरेन्द्र, प्रिय कुमार, हकीकुल्लाह, अनिल सिंह, सीमा तिवारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

गोण्डा : धानेपुर थाना परिसर में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई// वाईएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर में वर्षों से तैनात रहे उप-निरीक्षक रामदौर सेवानिवृत्त हो गए। शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिस स्टाफ ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को भावभीनी विदाई दी। बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक रहे राम दौर बीते 31 जनवरी 2018 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गये।

धानेपुर थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी एस.आई. गंगा प्रसाद, सर्वजीत गुप्ता, शादाब आलम, आशीष कुमार वर्मा, वृजेश गुप्ता, डोरीलाल सहित सभी महिला व पुरूष पुलिस कर्मियों ने माल्यार्पण कर रामचरित मानस, अंगवस्त्र व दैनिक उपभोग की वस्तुएं भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि एस.आई.रामदौर का थाना धानेपुर में बहुत सराहनीय कार्यकाल रहा है। उनकी कमी जरूर खलेगी। क्योंकि रामदौर थाना परिवार में बहुत सरल व मृदुभाषी रहे हैं।

सभी स्टाफ से विदाई लेते हुए रामदौर ने नम आंखों से कहा कि सभी स्टाफ का भरपूर सहयोग मिलता रहा। और विभाग के सभी पुलिसकर्मियों की याद जीवन पर्यन्त बनी रहेगी। इस मौके पर मीडियाकर्मी में पंडित प्रेम नरायन मिश्रा, विनीत प्रताप श्रीवास्तव, दुर्गेश नरायण मिश्रा, उमापति गुप्ता सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत भी मौजूद रहे।

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के दुर्जनपुर में गौ आश्रय केन्द्र व कंसड़ा पुल का सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास// पीएन मिश्रा,


एक करोड 51 लाख की लागत से गौ आश्रय केन्द्र तथा 25 लाख की लागत से बनेगा कन्सडा पुल,

गोण्डा। मुजेहना के अन्तर्गत ग्राम दुर्जनपुर स्थित पवित्र मनवर नदी के तट पर स्थित 60 बीघा चारागाह की जमीन पर गौ आश्रय केंद्र का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि सांसद कीर्तिवर्धन सिह ऊर्फ राजा भैय्या तथा विशिष्ट अतिथि मैहनौन बिधायक बिनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कीर्तिवर्धन सिह तथा विधायक मेहनौन बिनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया ने भूमि पूजन किया। वेद ग्रन्थ व मंत्रोच्चारण के साथ बिधिबिधान से पूजन करने के उपरांत संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम मे डीसी मनरेगा हरिश्चन्दर प्रजापति, सीडीओ अशोक कुमार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह बिट्टू सिह सहित सैकडो गणमान्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सम्बोधित करते हुये सांसद कीर्तिवर्धन सिह ने कहा कि गौ आश्रय केन्द्र बन जाने से सभी का लाभ होगा। साथ ही इनके मल मूत्र से जैविक खाद भी मिलेगी। जिससे यह क्षेत्र बिकास के पथ पर आगे बढेगा। मनवर नदी की खत्म हो रहे अस्तित्व को जीवान्त कराने के प्रयास स्वरूप काम चल रहा है।

ग्राम तेदुवा मोहनी के कन्सडा गाव के निकट स्थित मनवर नदी पर पुल का शिलान्यास किया। इससे क्षेत्र के लोगो को आवागमन करने के लिए लगभग 10 से 15 किमी की अतिरिक्त दूरी नहीं तय करना पड़ेगा। इस पुल के बन जाने से सुगमता होगी। पुल का शिलान्यास होने से क्षेत्रीय लोगो में उत्साह दिखाई दिया। चुटकी लेते हुय राजा भैया ने कहा कि कार्य की प्रगति देख बिपक्षी बौखला गये हैं। जिससे गठबन्धन कर रहे है।

कभी दलित की बेटी के नाम पर मायावती ने जीत हासिल जरूर की। लेकिन किसी गरीब का कोई लाभ नही किया। सिर्फ सोने हीरे रूपयो का हार पहन कर जन्मदिन मनाती है। किसान के बेटे के नाम पर समाजवादी जीतकर सरकार बनायी। चार बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन अवाम को लाभ नही मिला। आज खाद खुलेआम सस्ते दामो पर हर जगह उपलब्ध है। वही पूर्व सरकार मे 400 सौ रूपया प्रति बोरी के दर से बिकती रही।

वर्तमान में यदि कोई दुकानदार महंगे रेट में उर्वरक बेचे, तो उन्हें फौरन बताइए। उचित कार्यवाही होगी। वही बिधायक बिनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया ने कहा कि अत्यन्त हर्ष है, कि आने जाने मे होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। उनका प्रयास है कि हमेशा जनता की सेवा करें। सरकार के सभी योजनाओं का लाभ स्वास्थ्य बीमा, उज्वला गैस, सहित हर घर बिजली से रोशन हो रहा है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला, प्रमोद पान्डेय, रवि प्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान देवी दयाल पान्डेय, ग्राम प्रधान दुर्जन पुर प्रतिनिधि जगदम्बा, ग्राम प्रधान परसिया पंडित राम करन प्रजापति, पूरन लाल सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष मोतीगंज गोरख नाथ सरोज मय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

गोण्डा : धानेपुर के आदित्यनाथ शिव मंदिर परिसर में कराये गये इंटरलॉकिंग कार्य का सांसद व विधायक ने किया उदघाटन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम धानेपुर के आदित्यनाथ शिव मंदिर परिसर में कराये गये विकास कार्यो इंटरलॉकिंग का उदघाटन शुक्रवार को सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ़ मुन्ना भैया ने किया। इस दौरान गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भैया, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, शाहिद अली, महंत भुलेंद्र नाथ, ज्ञानी नाथ योगी, प्रकाश शुक्ला सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह व संचालन अभिमन्यु ने किया। उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए सांसद राजा भैया ने उपरोक्त मंदिर परिसर में कराये गये विकास कार्यो के लिये क्षेत्रीय विधायक मुन्ना भैया, ब्लॉक प्रमुख मुजेहना मीरा देवी के प्रतिनिधि बिट्टू सिंह को बधाई दिया। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकारो द्वारा मेंहनौन विधानसभा व गोण्डा लोकसभा क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो को विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर सांसद राजा भैया ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी विकास कार्य सिर्फ गरीबो सहित सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर किया है। विपक्षी दलो द्वारा बनाये गये महागठबंधन को जनता देश व प्रदेश की कभी भी स्वीकार नही करेगी। आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार भाजपा भारी बहुमत से जितेगी और मोदी पुनः एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।। इस अवसर पर रंगनाथ शुक्ला, फूलबाबु तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित सैकड़ो क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

गोण्डा : ट्राली में सवार कुम्भ मेला निकले मेलार्थियों की सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल// ओपी मिश्रा,

गोण्डा। फ़ैजाबाद मार्ग के नगवा मोड़ के पास गुरुवार की देर रात को मेलार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को दूसरी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दिया। जिसमें एक मेलार्थी की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तथा दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार- कोतवाली देहात के चन्दवतपुर गांव के निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ झूरे लाल पुत्र मल्हू, 60 वर्षीय राम समुझ पुत्र तित्तर, सुनील पुत्र कोयले सहित करीब 40 लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कुंभ मेला जा रहे थे। फ़ैजाबाद मार्ग के नगवा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली को सड़क के किनारे रोककर अशोक कुमार, राम समुझ, सुनील कुमार उतर गए। वह लोग पेशाब करके वापस लौटे और ट्रैक्टर ट्राली के पास खड़े हो गए। फ़ैजाबाद की तरफ से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दिया।  जिससे मेलार्थियों की ट्राली घूम गई। और उसी ट्राली के नीचे तीन मेलार्थी दब गए।

जिससे अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राम समुझ और सुनील को घायलवस्था में इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ अस्पताल में राम समुझ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पॉस्टमॉर्टम को भेजा है। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया।

गोण्डा : मनकापुर क्षेत्र के सड़क दुर्घटना में एयर फोर्स के सिपाही की मौत// ओपी मिश्रा,



गोण्डा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में एयर फोर्स के एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पॉस्टमॉर्टम को भेजा है। जिसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार - नगर कोतवाली क्षेत्र के उपरहितन पुरवा निवासी 28 वर्षीय चंद्रेश प्रताप शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा बाइक लेकर अपने पैतृक गांव पायर खास के लिये निकला। रास्ते मे मनकापुर - मसकनवा मार्ग के बल्लीपुर गांव के समीप उसकी बाइक किसी वाहन के चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वह एक सप्ताह पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आया था। मृतक सिपाही चंद्रेश की डेढ़ साल की एक पुत्री है।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...