Sunday, August 18, 2019

मुजेहना में हिन्दू युवा वाहिनी की हुई समीक्षा बैठक// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना में हिन्दू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक कार्यालय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमा शंकर तिवारी ब्लाकध्यक्ष ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कार्यकारणी सदस्य/ब्लाक प्रभारी हेमंत सिंह रहे। इस दौरान हाल ही में अगस्त को हुई चौपाल मे आई समस्याओ का निस्तारण हेतु समस्त पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया। एवं गौ आश्रय केन्द्र की कमीयो का टीम द्वारा निरिक्षण कर सम्बन्धित जिला पदाधिकारियो को अवगत कराया गया। हर ग्राम सभाओ मे पहुँचकर गठन करने के साथ साथ सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाया जाए। व हर घर पर भगवा लहराने पर जोर दिया गया। जिससे समस्त हिंदू समाज को एकत्र किया जा सके। जिसमे आशीष सोनी, रिंकू सोनी, राम नरेश गुप्ता, अनुपम शुक्ला, नागेन्द्र सिह, गोपाल यादव सहित वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

इटियाथोक कस्बे में अचानक दिखे अजगर से ग्रामीणों में हड़कंप// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय


गोण्डा। इटियाथोक पावर हाउस के समीप बलरामपुर राजमार्ग पर बीती देर रात्रि को एक अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाजार के तमाम लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची डायल 100 की पीआरबी 0877 टीम ने इसकी जानकारी कुआनो रेंज के वनरक्षक को सूचना दी। सूचना पाकर ढोंगही बीट कुआनो रेंज के वनरक्षक सुखदेव मिश्र एवं वाचर स्वामीनाथ, रामू, राधेश्याम, सतगुर, रामधन वहां पहुंचे। डायल 100 और वन विभाग के संयुक्त कोशिश से उसको बाजार वासियों के सहयोग से पकड़कर क्षेत्र के बाबूपुर जंगल में छोड़ा गया। वनकर्मियों ने बताया कि इस अजगर की लंबाई लगभग तीन मीटर थी, जो क्षेत्र के जंगल से भटककर आ गया।

मुजेहना : भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेज किया सदस्य बनाने का अभियान // पीएन मिश्र,


गोण्डा। मेहनवन विधानसभा अंतर्गत मुजेहना ब्लाक के देवरिया अलावल गांव मे सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। हजारो लोगो ने सपा से नाता तोडकर भाजपा की सदस्यता ली। सांसद कीर्तिवर्धन सिह उर्फ राजा भैया व मेहनौन बिधायक बिनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया के नेतृत्व मे आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवरिया अलावल गांव मे पार्टी की नीतियों व सरकार के कार्यो की सराहना करते हुये आज दर्जनो को पार्टी का सदस्य बनाया। ग्रामीणो का कहना था कि पूर्व सरकार की अपेक्षा भाजपा सरकार का हर कार्य सराहनीय रहा है अभियान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुस्तकीम खान के आवास पर सैकडो लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बिधायक मेहनौन ने आम लोगो का आभार जताते हुये कहा आप लोगो ने पिछले कई सालो से अनेको सरकार के कार्यकाल देखे है। तब और अब मे आप लोग ही फर्क बताये, अलवत्ता भाजपा पार्टी व उनके कार्यकर्ता बिना किसी भेद भाव के सब को एक नजरो से देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी व मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा जितनी लाभकारी योजनाएं संचालित हुयी जनता के हित मे है। अन्नदाता किसान सर्वोपरि है किसी भी तरह से किसी को तकलीफ नही होने दिया जायेगा। हमेशा हम हमारी पार्टी दर्द समझ रही है। इस लिए आप लोग पार्टी का साथ दे। बिकास ही हमारा प्रथम मुद्दा रहा है और रहेगा।

इस मौकै पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेश नारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला, अल्प संख्यक मोर्चा के फैज रजा सिद्दीकी, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद पान्डेय अरूण तिवारी, पूरन सोनी, सालिक राम प्रधान,, ग्रामीण भानू भाई, गप्पी खान, रईश अहमद, एनुल्ला, अब्दुल वाहिद, अब्दुल रहीम, वारिस अली दिलावर खान, गुलजार खान, महफूज खान, सहित लगभग पांच सौ लोगो ने सपा से मुंह मोड भाजपा की सदस्यता लिया। वही सुरक्षा के दृष्टि कोण से स्थानीय थाना अध्यक्ष रतन कुमार पांडेय मय फोर्स मुस्तैद रहे।

Saturday, August 17, 2019

धानेपुर : उपनिरीक्षक शादाब आलम को हुई भावभीनी विदाई// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,


गोण्डा। धानेपुर थाना परिसर में तैनात रहे उपनिरीक्षक शादाब आलम को पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली नगर के पांडे बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज बनाए जाने पर थाना परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडे सहित सभी पुलिस कर्मियों ने उनका माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान धानेपुर के शाहिद अली, समाधान दिवस में उपस्थित लेखपाल, कानूनगो सहित अन्य रहे।

मुजेहना : अघोषित बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने को लेकर युवाओं ने सौपा ज्ञापन// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

मुजेहना : अघोषित कटौती और ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने को लेकर युवाओं ने सौपा ज्ञापन// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने अघोषित कटौती और ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने को लेकर युवाओं ने ज्ञापन सौंपा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सरकार ने 18 घण्टे निर्बाध विधुत आपूर्ति की घोषणा तो की है। मगर विभागीय उदासीता व लापरवाही के चलते धानेपुर बाज़ार सहित आस पास के क्षेत्रों में महज 6/7 घण्टे की आपूर्ति की जाती है। उसमे भी बार बार ट्रिपिंग होने की वजह से घरों में लगे उपकारणों के फुंकने का भय व उमस और गर्मी से लोग आजिज हैं।

बिजली से सम्बंधित समस्यायों के निदान के लिए क्षेत्रीय उपकेन्द्र पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहता है। और न ही फोन पर सम्पर्क स्थापित करना ही मुनासिब समझा जाता है।
बाज़ार के पूरब गली में लगा 63 के.वी.ए का ट्रांसफार्मर आये दिन खराब रहता है। ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन दे दिए गए। मगर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की ब्यवस्था अब तक नही कराई गयी है।

विजली समस्यायों को लेकर जनसमवाद मंच के युवाओं ने विद्युत उपकेन्द्र का घेराव किया। और जिलाधिकारी को सम्बोधित मांग पत्र सौपा है। जिस में 7 दिनों के भीतर समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी देने के साथ उपभोगता फ़ोरम के माध्यम से हर्जाना दिलाने की पैरवी की जायेगी। उपकेन्द्र का घेराव करने पहुंचे युवाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारे बाजी तथा विभागीय शिथिलता पर आक्रोश प्रकट किया। मौके पर जन संवाद मंच के शकील नेता राजा कौशल, रेहान अंसारी, आशिफ सिद्दीकी, अजय त्रिपाठी, रवि लोहिया, आकाश गुप्ता, राकेश कौशल, कुलदीप जायसवाल, अंसारी अब्दुल वाहिद मोहम्मद नशीम पंकज वर्मा, आशिफ अंसारी सहित अन्य शामिल रहे।

ग्राम प्रधान सहजराम तिवारी को दिल्ली में फिर होंगे सम्मानित// प्रदीप पाण्डेय, इटियाथोक

गोण्डा 17 अगस्त। इटियाथोक क्षेत्र के हरैया झूमन के प्रधान सहजराम तिवारी को एक बार फिर दिल्ली में 20 अगस्त को बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस व इंडो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में सद्भावना दिवस पर भारत- नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन दिल्ली में आगामी 20 अगस्त को हो रहा है। इस समारोह में नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति का आशीर्वाद पत्र यहां बुलाए गए चुनिंदा प्रतिभाओं को प्रदान किया जाएगा। इसमें इटियाथोक क्षेत्र के हरैया झूमन प्रधान सहजराम तिवारी भी आमंत्रित किये गए है। बताते चलें कि श्री तिवारी को नेपाल सरकार ने पूर्व में भी सम्मानित किया है। श्री तिवारी ने कहा कि इस बाबत उनको मेल और पत्र हुए हैं।

Friday, August 16, 2019

मुजेहना खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों ने तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा

गोण्डा। ब्लॉक संसाधन केन्द्र मुजेहना में उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यापकों ने शुक्रवार को  प्रदर्शन किया। और मनमानी पूर्ण रवैये संबंधित तीन सूत्री ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी रामराज को सौंपा। अध्यापकों ने मांग किया कि एबीआरसी को शासन की ओर से व्यवस्था है कि यह जिस विषय के विशेषज्ञ हैं। ब्लॉक के किसी भी विद्यालय में जाकर उस विषय का अध्यापन कार्य कराना तथा साथ-साथ विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने में सहयोग करना है। अध्यापकों का आरोप है कि किसी भी समन्वयक द्वारा ऐसा न कर खंड शिक्षा अधिकारी का रोल अदा किया जाता हैं। वह लोग विद्यालय जाकर अध्यापक की उपस्थिति पंजिका पर बकायदा निरीक्षक का हस्ताक्षर भी करते हैं। शिक्षकों द्वारा यह भी मांग की गई कि नव नियुक्त अध्यापकों का कैंप लगाकर सेवा पुस्तिका बनाई जाए तथा वेतन वृद्धि आदि की कार्यवाही की जाये। इस सम्बन्ध मे जब खंड शिक्षा अधिकारी रामराज से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि समन्वयक दायित्व के अनुसार काम करते हैं। लेकिन फिर भी अगर लोगों को ऐसा एहसास हुआ है कि काम में कहीं कमी है तो सामूहिक रुप से बैठक बुलाकर इन्हें काम के प्रति निर्देशित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर हरी प्रसाद वर्मा, नीलम शुक्ला, पुष्पेंद्र वर्मा, दीनानाथ दुबे, चंद्रशेखर वर्मा, जयप्रकाश यादव, सुधीर रंजन सहित दर्जनों अध्यापक उपस्थित रहे।

युवा कसौधन महासभा में मंदिर प्रांगण में किया पौधरोपण// प्रदीप पाण्डेय, इटियाथोक

युवा कसौधन महासभा में मंदिर प्रांगण में किया पौधरोपण// प्रदीप पाण्डेय, इटियाथोक

गोण्डा। राष्ट्रीय युवा कसौधन महासभा के नेतृत्व मे इटियाथोक क्षेत्र के जय प्रभा ग्राम स्थित काली मंदिर प्रांगण में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कसौधन समाज के लोगों ने बढ़ कर हिस्सा लिया।जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश कसौधन ने वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला और लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का अहवान किया। कार्यक्रम का संचालन फूल चंद्र कसौधन ने किया। कार्यक्रम को राजेश कसौधन, प्रमोद कसौधन, अशोक कसौधन, सुरेंद्र कसौधन ने संबोधित किया। कार्यक्रम मे सभी ने सर्व सम्मति से राष्ट्रीय युवा कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश कसौधन के नेतृत्व मे कसौधन पिछड़ी जाति प्रमाण के मुद्दे पर डीएम को 26 अगस्त को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। इस अवसर सुकई प्रसाद कसौधन, सुरेश कसौधन, विकास कसौधन, राजू कसौधन, नान बाबू कसौधन, साजन कसौधन सहित सैकड़ो कसौधन समाज के लोगों ने पौधरोपण मे अपना योगदान दिया।

Thursday, August 15, 2019

सेनानायक ने पुलिस मार्डन स्कूल में किया ध्वजारोहण, नन्हे बच्चों ने की मनमोहक प्रस्तुति// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ नगर के पुलिस मार्डन स्कूल 30 वीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। यहाँ सेनानायक अशोक कुमार वर्मा ने सभी के साथ मिलकर स्कूल में ध्वजारोहण किया। इन्होंने सभी को स्वाधीनता दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात नन्हे बच्चों ने की मनमोहक प्रस्तुति की जिसकी खूब सराहना हुई। विद्द्यालय के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद श्रीवास्तव ने बच्चों को 15 अगस्त से सम्बंधित खाश बाते बताई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया और पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर सहायक सेनानायक तनवीर अहमद, शिविरपाल यशवंत प्रताप सिंह सहित शैलेन्द्र शुक्ल, रजनीश तिवारी एवं अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

इटियाथोक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की हर तरफ रही धूम// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की हर तरफ धूम रही। सरकारी दफ्तरों, भवनों सहित विद्यालयों पर झंडारोहण होने के साथ विविध प्रकार के आयोजन हुए। इटियाथोक कोतवाली, पावर हॉउस, सीएचसी, ब्लाक मुख्यालय, पशु अस्पताल, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, राजकीय कृषि बीज भण्डार आदि स्थानों पर झंडारोहण और मिस्ठान वितरण किया गया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एकडन्गा में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्रीमती किरण देवी उपस्थित रही। यहाँ पर सुबह आठ बजे झंडारोहण कराया गया। इस वक्त अनेक ग्रामवासी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। झंडारोहण के बाद भारत माता की आरती, वंदना और नारों के साथ जयघोष हुआ। तत्पश्चात बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मिस्ठान और पुरस्कार वितरण किया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान किरण देवी, ध्रुव नारायण शुक्ला, नरसिंह नारायण शुक्ला, तिलकराम, रमेश, चंदन तिवारी सहित समस्त विद्यालय परिवार, रसोईया, अभिभावक आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय उजारपुरवा में स्वतंत्रता दिवस को भव्य महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदास यादव द्वारा झंडारोहण किया गया एवं समस्त बच्चों को बैग वितरित किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक राकेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक सुशील कुमार, सुरेश कुमार, जगन्नाथ प्रसाद जयसवाल, सुजीत कुमार, प्रेम कुमार, विनोद कुमार, नाजिम अली सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इसी तरह प्राथमिक विद्दायलय भीखमपुरवा में भी ध्वजारोहण के बाद नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नन्हे बच्चों के लडखडाती आवाज में गीत सुनकर लोग मन्त्रमुग्ध हो गए। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र सहित उनके सहयोगी मुनीशा वर्मा, जगत नरायन राजभर एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय सीरबनकट में ध्वजारोहण के बाद भारत माता और अमरो शहीदों के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बच्चों को इस अवसर पर बताया गया की आज के ही दिन हमारा भारत देश स्वतंत्र हुआ था। आजादी के विषय में बताते हुए उन क्रान्तिकारीयों के बारे में बताया गया। जिनकी देश को आजाद कराने में अहम भूमिका रही थी।

बच्चों ने भी अपने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान आशीष शुक्ल, हिमांशु शुक्ल, शिक्षामित्र शिवकुमार प्रजापति, फूलकुमारी, ग्राम प्रधान मेवालाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय मेहनौन में बच्चों का भव्य कार्यक्रम हुवा और प्रभातफेरी निकाली गई, बच्चों ने नशामुक्ति पर कार्यक्रम किये। प्रधानाध्यापक प्रमोद मिश्र ने 15 अगस्त का महत्व बताया और पुरस्कार वितरित किये। इटियाथोक कसबे के कृषक बालिका इंटर कालेज सहित रामतेज पटेल उ0मा0 विद्द्यालय मोहनपुर असिधा, माडल प्राइमरी स्कूल हर्रैया झूमन, प्राथमिक विद्द्यालय करुवापारा, प्राथमिक विद्द्यालय पूरे पंडित बृंदावन आदि जगहों पर अनेक आयोजन हुए।

Wednesday, August 14, 2019

गोण्डा : धानेपुर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय  विशम्भरपुर में मेंहदी व राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन// रिपोर्ट : पीएन मिश्र,

गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय उतरौला मार्ग विशम्भरपुर में बुधवार को मेंहदी व राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे विद्यालय मे पढ़ने वाली छात्राओ ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों साकेत नाथ पाण्डेय, श्रीप्रकाश यादव, संजीव कुमार, पी के तिवारी, संगीता, सरिता, ज्योति सोनी, वंदना बाजपेई, रेनू, पूनम यादव, कविता कनौजिया, सविता, सुप्रिया सिंह, नीतू मिश्रा ने विजयी छात्राओ को पुरुस्कृत किया गया।

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर किया पैदल गश्त// रिपोर्ट : पीएन मिश्र,

गोण्डा। धानेपुर कस्बे में थानाध्यक्ष रतन कुमार पाण्डेय की अगुवाई मे स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था के उद्देश्य से पैदल गस्त किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता को आश्वस्त किया गया कि लोग शांति के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर एसआई शादाब आलम हेड कांस्टेबल आलोक कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल राजकुमार दुबे, कांस्टेबल विष्णु चौधरी, रिक्रूट आरक्षी गुड्डू यादव, रिक्रूट आरक्षी अनूप कुमार, रिक्रूट आरक्षी हरिकेश यादव आदि शामिल रहे।

Sunday, August 11, 2019

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने सावन माह मेला व ईदुल अज़हा त्यौहार के मद्देनजर ने किया फ्लैग मार्च// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने सावन मेला व ईदुल अज़हा त्यौहार के मद्देनजर ने किया फ्लैग मार्च// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर की पुलिस ने ईदुल अजहा त्यौहार के मद्देनजर शान्ति सुरक्षा बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष रतन कुमार पाण्डेय की अगुवाई में रविवार को पुलिस बल के साथ पावर हॉउस, बाबागंज, प्रधानिनगंज, इमलिहिवा मोड़, रेतवागाडा, याकुबगंज, कुटुबगंज, ईश्वरनन्दकुटी, मेहनौन, लखनीपुर, पान्डेय बाजार, बग्गीरोड, अलावल, देवरिया, नौव्वागाँव, रुद्रगढ़ नौशी, आनन्द नगर, करमडीह सहित पूरे थाना क्षेत्र के कई गाँवो का भ्रमण किया। इस दौरान सभी समुदाय के लोगो से शान्ति बनाये रखने की अपील की। थानाध्यक्ष रतन पान्डेय ने साथ ही कहा कि पुलिस की नजर से बचकर कोई भी व्यक्ति किसी तरह का नियम कानून का उलंघन ना करे। और किसी भी तरह से कोई भी अभद्र भाषा का प्रयोग न करे। यदि ऐसा करता हुआ, कोई भी व्यक्ति पाया गया तो, आराजकता फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक शादाब आलम, उपनिरीक्षक आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल शिव नारायण यादव, शिव प्रकाश शुक्ला, राम कृपाल यादव, मुकेश यादव, सहित काफी संख्या में थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा है।

Saturday, August 10, 2019

गोण्डा : मुजेहना पशु चिकित्साधिकारी ने किया पौधरोपित// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,


गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम पूरे सबसुख के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में पशु चिकित्सा अधिकारी मुजेहना डॉ मनोज कुमार व पशुधन प्रसार अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने 100 पौधों का रोपण किया, गौ आश्रय केंद्र मेई दुबे में 60 पौधों का रोपण किया। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के प्रथमिक विद्यालय पूरेसबसुख सोहिली में पौधारोपण करते हुए प्रधानाध्यापक उजैरउद्दीन, सहायक अध्यापक किरण लता भारती, शिक्षा मित्र अरुण कुमार नमिता शुक्ला मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मालती मिश्रा सफाई कर्मी विजय शर्मा के साथ भाजपा बूथ अध्यक्ष यज्ञ नारायण मिश्रा,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

गोण्डा : जिला समाज कल्याण अधिकारी ने राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र के उतरौला मार्ग पर स्थित राजकीय बालिका आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय विशम्बरपुर का जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल के शनिवार आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण कक्ष, भोजनालय, प्रयोगशाला, मीनू के अनुसार भोजन, कक्षा में पठन पाठन कराती अध्यापिकाओ व बच्चों की उपस्थिती में निगरानी व विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इसके पश्चात विद्यालय की अधीक्षक प्रधानाचार्य कंचन बाला सक्सेना सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ शिक्षण कार्य संबंधी बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।निरीक्षण के पश्चात वह सभी बिन्दुओ पर संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य के डी सक्सेना, एस एन पाण्डेय, संगीता, आराधना,अनामिका, नीतू मिश्रा, सुप्रिया सिंह, संजीव तिवारी, प्रशांत कुमार तिवारी, श्रीप्रकाश यादव, हनुमान प्रसाद, कनिष्ठ लेखा लिपिक, प्रदीप, राधेश्याम पाण्डेय उपस्थित रहे।

Friday, August 9, 2019

गोण्डा : मुजेहना के सोहली विद्यालय में हुआ पौधरोपण// रिपोर्ट : वाईएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरेसबसुख सोहिली में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक उजैरउद्दीन, सहायक अध्यापक किरण लता भारती, शिक्षा मित्र अरुण कुमार, नमिता शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मालती मिश्रा, सफाई कर्मी विजय शर्मा के साथ रवि भाजपा बूथ अध्यक्ष यज्ञ नारायण मिश्रा पूरे सबसुख सोहिली ने पौधरोपित किया।

Tuesday, August 6, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में छुट्टा जानवर के चपेट में आकर बाइक सवार घायल// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,



गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के उतरौला मार्ग पर छुट्टा सांड़ के चपेट में आकर एक मोटर साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पंहुची धानेपुर की डायल 100 पीआरवी 0867 के प्रभारी एसीपी जय राम यादव, सीपी डी एन सिंह व चालक एचजी राम ललन तिवारी ने पहुंच कर गाड़ी से तुरन्त लाकर सीएचसी मुजेहना मे भर्ती कराया। और उनके परिजनों को सूचित किया सूत्रों द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार बाबागंज की तरफ से आ रहे मोटर साइकिल सवार भल्लू उम्र 25 वर्ष निवासी कलन्दर पुरवा थाना धानेपुर एकाएक छुट्टा जानवरों के सड़क पर आ जाने से लड़कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने सीएचसी मुजेहना मे भर्ती कराया है। जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रिफर कर दिया।

गोण्डा : मुजेहना के गौ आश्रय केन्द्र परिसर में थाना एसओ ने किया पौधरोपण, कथा पूजन का हुआ आयोजन// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना के गौ आश्रय केन्द्र परिसर में थाना एसओ ने किया पौधरोपण, कथा पूजन का हुआ आयोजन// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र के रूद्रगढ़ नौसी के गौ आश्रय केन्द्र में मंगलवार को दोपहर कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान क्षेत्रीय लोंगो सहित मुजेहना के पशु चिकित्सक डॉ मनोज वर्मा व थानाध्यक्ष धानेपुर रतन पाण्डेय मौजूद रहे। रतन पाण्डेय ने कहा कि जहां पर गौ माता की पूजा होती है। वहां से नकारात्मकता स्वत: समाप्त हो जाती है। और भूमि इतना पवित्र हो जाता है। कि वहां से सुख समृद्ध की धारा बहने लगती है। गौ आश्रय केन्द्र में ठीक ढंग से देख-रेख के लिए व आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होनें टिप्स भी बताये। कथा पूजन समाप्ति उपरान्त डॉ मनोज वर्मा व थानाध्यक्ष रतन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से शीशम सहजन आदि का पौधरोपित किया। इस मौके पर गौ आश्रय के सभी कर्मियों सहित स्वास्थ्य टीम मौजूद रही ।

Monday, August 5, 2019

गोण्डा : मुजेहना में मनाया गया जश्न, धारा 370 हटाने को लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना में मनाया गया जश्न, धारा 370 हटाने को लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक परिसर में एकत्रित भाजपाईओ ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने व धारा 370 हटाए जाने पर ख़ुशी का इजहार किया। गोले तमाशे दागकर मिठाईया बाटी। इस अवसर पर राजेश सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, विनोद कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, पूरन लाल सोनी, रंगनाथ शुक्ल उर्फ़ गुड्डू पंडित, फूलबाबू तिवारी, मनीष तिवारी सहित कई ग्राम प्रधान गण व अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...