
गोण्डा। धानेपुर कस्बे में थानाध्यक्ष रतन कुमार पाण्डेय की अगुवाई मे स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था के उद्देश्य से पैदल गस्त किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता को आश्वस्त किया गया कि लोग शांति के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर एसआई शादाब आलम हेड कांस्टेबल आलोक कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल राजकुमार दुबे, कांस्टेबल विष्णु चौधरी, रिक्रूट आरक्षी गुड्डू यादव, रिक्रूट आरक्षी अनूप कुमार, रिक्रूट आरक्षी हरिकेश यादव आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment