
गोण्डा 17 अगस्त। इटियाथोक क्षेत्र के हरैया झूमन के प्रधान सहजराम तिवारी को एक बार फिर दिल्ली में 20 अगस्त को बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। बताते चलें कि समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस व इंडो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में सद्भावना दिवस पर भारत- नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन दिल्ली में आगामी 20 अगस्त को हो रहा है। इस समारोह में नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति का आशीर्वाद पत्र यहां बुलाए गए चुनिंदा प्रतिभाओं को प्रदान किया जाएगा। इसमें इटियाथोक क्षेत्र के हरैया झूमन प्रधान सहजराम तिवारी भी आमंत्रित किये गए है। बताते चलें कि श्री तिवारी को नेपाल सरकार ने पूर्व में भी सम्मानित किया है। श्री तिवारी ने कहा कि इस बाबत उनको मेल और पत्र हुए हैं।
No comments:
Post a Comment