Wednesday, January 2, 2019

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय कंजर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर भेजा जेल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय कंजर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धानेपुर थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार/बुधवार रात्रि को एसआई आशीष कुमार, अजय पाण्डेय व प्रवीण पाण्डेय के साथ गश्त पर निकले। शुक्लागंज गुमडीघाट के समीप संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिये दो लोगों को रोका। पुलिस ने एक ब्यक्ति रबि कंजर निवासी ग्राम बेहड पुरवा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि यह लोग लूट के इरादे से खड़े थे। मौके से एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए रवि कंजर के कब्जे से एक अदद 315 बोर का कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस व पन्द्रह हजार रूपये नकदी बरामद किया। इस व्यक्ति के खिलाफ कर्नलगंज में गिरोह बन्दी व लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवक के  खिलाफ विधिक धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में फंदे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरेमहा के भलियक पुरवा निवासी 28 वर्ष के एक युवक की फंदे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार की रात में घर के समीप बाग के अमरूद के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटककर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ग्रामीणों में चर्चा है कि उसकी पत्नी मायके में थी। मंगलवार को युवक अपनी ससुराल में पत्नी को विदा कराने गया। लेकिन पत्नी को विदा नही करा पाया।

मृतक के पिता मिश्रीलाल ने बुधवार सुबह धानेपुर पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके पुत्र भूलन ने पारिवारिक विवाद के चलते मंगलवार की रात को घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू जिला मुख्यालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के पिता ने इसकी तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।

गोण्डा : आयुक्त व डीएम ने किया जीपीएल-2 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन,

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त सुधेश कुमार ओझा व डीएम कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने राधाकुण्ड में शुरू हुए जीपीएल-2 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों से एक ओर जहां मनोरंजन होता है। वहीं शारीरिक मजबूती के साथ ही खेलों से सामाजिक सौहार्द भी पनपता है। इसलिए खेल हमेशा खेल भावना से ही होने चाहिए।

बतौर मुख्य अतिथि आयुक्त व डीएम ने फीता काटकर मैच का शुभारम्भ किया और आयुक्त व डीएम ने भी स्वयं बल्लेबाजी में हाथ आजमाए। इस अवसर पर आयुक्त श्री ओझा ने कहा कि खेलों से स्वास्थ्यवर्धन के साथ ही आपसी भाईचारा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए लोगों को खेलों में जरूर प्रतिभाग करना चाहिए। डीएम कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव ने कहा कि खेलों से हमारा शरीर बलिष्ठ होता है। डीएम ने कहा कि आगामी रविवार को डीएम एकादश व रेलवे एकादश के बीच दोपहर 12 बजे से शो मैच खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेन्ट का पहला मैच पीएसी एकादश व धानेपुर एकादश के बीच खेला गया। धानेपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।


टूर्नामेन्ट के उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद, पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन, लईक अमहद, अलंकार सिंह, फहीम सिद्दीकी, वी0के0 पाण्डेय, अभय श्रीवास्तव, मतीन शेख, आशिफ खान, विक्की, आयुष शरण व अन्य उपस्थित रहे।

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र में शाम की विजली कटौती से बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थी परेशान// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा। (प्रदीप पाण्डेय)। एक तरफ सरकार अभियान चलाकर गांव- गांव और घर- घर बिजली कनेक्शन पहुंचा रही है। दूसरी तरफ ग्रामीणों को उनके जरूरत के समय शाम को निर्बाध बिजली न देकर विद्दुत विभाग उनकी परेशानी को बढ़ा रहा है। शाम को अन्धेरा होने के बाद बिजली कटौती से ग्रामीणों को भारी दिक्कते पेश आती है। सबसे अधिक समस्या उन छात्र- छात्राओ को हो रही है। जो जल्द ही शुरू होने वाले दसवी और बारहवी के बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सन्निकट हैं। ग्रामीण बच्चे परीक्षा की तैयारी में लगे है। इटियाथोक क्षेत्र में शाम की बिजली कटौती से इनको काफी दिक्कत पेश आ रही है और इस बिजली कटौती से छात्र काफी परेशान हैं। बच्चों की माने तो सायंकाल पढाई के समय हो रही कटौती से उनकी परीक्षा की तैयारी में बाधा उत्पन्न हो रही है।

छात्रों ने शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक निर्वाध बिजली आपूर्ति की मांग की है। क्षेत्र के राकेश, अरुण, ममता, रजनी, बबिता, शिखा, कुसुम, मंजू, बबलू, मनोज, पवन, राजेश, राहुल, दिनेश आदि छात्र- छात्राओ ने कहा की माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की हमारी परीक्षाये शुरू होने में महज कुछ दिन बचे है।

इन्होंने कहा की हम लोग जीजान से परीक्षा की तैयारी पूरी करने में जुट चुके हैं। ऐसे में रात- दिन एक कर पढ़ाई में लगे ग्रामीण इलाके के छात्रों की तैयारी पर बिजली की मार पड़ रही है। शाम के वक्त बिजली न मिलने से उनके समक्ष पढ़ाई करने को लेकर दिक्कत खड़ी हो चुकी है।

इटियाथोक क्षेत्र में शाम को सवा पांच बजे से सवा सात बजे के बीच दो घंटे की बिजली कटौती हो रही है। कभी कभी इसके बाद रात 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे की इमरजेंसी कटौती भी की जाती है। इस वजह से इनकी तैयारी बाधित हो रही है।

बताते चलें कि बोर्ड परीक्षा आगामी 7 फ़रवरी से शुरू हो रही है। परीक्षार्थी पढ़ाई में दिन रात एक किए हुए हैं किन्तु शाम की बिजली कटौती से इनको समस्या हो रही है। ऐसे में वह निर्बाध पढ़ाई कैसे करें समझ नहीं पा रहे हैं। गांव के गरीब बच्चों की माने तो उनके घरो में कीमती इन्वर्टर की व्यवस्था भी नही है, ऐसे में उनकी शाम की पढ़ाई चौपट हो रही है। कई बच्चों ने कहा की जब उनके घरो में बिजली नही लगी थी तब ढिबरी या लालटेन से पढ़ाई हो जाती थी।

इनकी माने तो अब बिजली के तेज रौशनी के आगे यह फीके साबित हो रहे है और इनसे पढ़ाई नही हो पाती है। शाम के बिजली कटौती से एक ओर जहां छात्र- छात्राएं प्रकाश व्यवस्था के संकट से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं तो आम ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी देर रात सोने के वक्त शुरू हो रही आपूर्ति का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्रों का कहना है कि शासन- प्रशासन द्वारा भले ही परीक्षा में कड़ाई को लेकर तमाम तैयारी की जा रही हो लेकिन उनकी विद्युत समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

छात्रों ने शाम 5 बजे से लेकर 11 बजे रात तक निर्बाध आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीण भोलानाथ, अखिलेश, मयाराम, कृष्णमुरारी, गंगा प्रसाद आदि ने कहा की ग्रामो में लोगो को शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक बिजली की खाश जरूरत रहती है। कहा की इस अवधि में भोजन बनना, खाना पीना और बच्चों की पढ़ाई लिखाई होती है। इनकी माने तो इस अवधि में बिजली कटौती से इन सभी को भारी समस्या होती है।

इस बावत इटियाथोक पावर हॉउस पर तैनात अवर अभियंता एस0 के0 मौर्य ने कहा की निश्चित रूप से शाम के कटौती में बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है और ग्रामीणों को दिक्कत होती है, किन्तु यह व्यवस्था ऊपर से लागू है। कहा की उक्त समस्या से विभागीय अधिकारियो को अवगत कराया जावेगा, बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सम्भवतः जल्द कोई नया शेड्यूल जारी होगा।

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र की यूपी 100 पुलिस टीम ने मारपीट मामले में घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक क्षेत्र में पीआरवी 0866 की टीम ने मारपीट मामले में घायल महिला का इलाज करवाया। और आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय कोतवाली के सुपुर्द किया। पुलिस टीम ने फौरन मौके पर पुलिस टीम की ग्रामीणों ने सराहना की।

एसआई शत्रुघ्न मिश्रा, सीपी डीएन सिंह, चालक एचजी रामसुरेश तिवारी को इवेंट नंबर 3089 पर कॉलर रामावती निवासी पूरे धन्नी थाना इटियाथोक ने यूपी डायल 100 नंबर फोन करके बताया कि उसके पड़ोसी जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा किया। बुधवार की सुबह फिर झगड़ा कर रहे हैं। उत्तेजित होकर गाली दे रहे हैं। और सिर पर डंडे से मार दिया है। सिर फट गया है। खून निकल रहा है। उसके पति और बच्चों को धमका रहे हैं।

सूचना को संज्ञान में आते ही डायल 100 की पीआरबी 0866 की टीम तत्परता के साथ मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डायल 100 के सीपी डीएन सिंह ने बताया की महिला के सिर में चोट लगी है। उसको पीआरबी डायल 100 की गाड़ी में बैठाकर इलाज कराया गया। आरोपी को कोतवाली इटियाथोक में कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

गोण्डा : करनैलगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव में बंजर भूमि पर अवैध कब्जे हटवाने को ग्रामीण ने की शिकायत// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज तहसील के अन्तर्गत थाना कटरा बाजार के ग्राम पूरे बहोरी निवासी अतुल कुमार शुक्ला और इन्द्र प्रकाश शुक्ला ने मंगलवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय पंचायत व साधन समिति और बंजर भूमि म अवैध कब्जा को हटवाने की मांग किया है। दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि गाटा संख्या 242 पर गाँव के कुछ दंबगई किस्म के लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। जिसकी पैमाइश करवा कर उक्त भूमि को दंबगो के अवैध कब्जे से मुक्त करवाया जाने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम करनैलगंज रमाकान्त वर्मा ने बताया कि जल्द ही मामले की जाँच करवा कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

गोण्डा : करनैलगंज तहसील के अजय शुक्ला बने सपा के जिला सचिव, (रिपोर्टर- प्रवीण श्रीवास्तव)


गोण्डा। करनैलगंज तहसील के अंर्तगत अजय कुमार शुक्ला निवासी चरौहा परसपुर गोण्डा को सपा के जिला अध्यक्ष महफूज खाँ ने सर्वसम्मति से अजय कुमार को जिला गोण्डा का समाजवादी पार्टी जिला सचिव मनोनीत किया। जिससे करनैलगंज क्ष्रेत्र में सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।

पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगेश प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा पूर्वक कार्य के साथ साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने की आशा व्यक्त किया। भूपेन्द्र सिंह,  फहीम अहमद, अवधेश सिंह राठौर, गिरिजा शंकर सिंह, गणेश पाण्डेय, धूम सिंह, गब्बू सिंह, सौरभ सिंह, कैलाश पाण्डेय, चन्द्रभान उपाध्याय, हरिकेश सिंह, ऋषभ शुक्ला, संजीव सिंह ने खुशी व्यक्त किया।

गोण्डा : जानकी नगर स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी शाखा पर मंगलवार को अंग्रेजी नव वर्षारम्भ के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी बहनों ने पढ़ाया शान्ती का पाठ,

गोण्डा। जानकी नगर स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी शाखा पर मंगलवार को अंग्रेजी नव वर्षारम्भ के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी बहनों ने शान्ती का पाठ पढ़ाया। समाज में सदैव ही सुख शान्ति कायम रहे। इसके लिये राजयोग से समाज में शान्ति लाने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों ने नये साल पर योग तपस्या किया।

बताया जा रहा है कि समाज में दिनों दिन बढ़ रहे दुख - दर्द, भय, मानसिक तनाव, चिन्ता, बिमारी, अशान्ति को समाप्त करने के लिए प्रजापिता ब्रम्हा कुमारी संस्था जानकी नगर के गीता पाठशाला में ब्रह्माकुमारी शीतल बहन के नेतृत्व में वर्ष 2018 की विदाई और नव वर्ष 2019 के आगमन पर इक्कीस कन्याओं के द्वारा तीन दिवसीय राजयोग- तपस्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तद्परान्त पूर्णाहुति पर ब्रम्हा भोजन और प्रसाद का वितरण हुआ।

इस अवसर पर बी.के. अन्जनी, लाली, तान्वी, प्रिया, नेहा, प्रज्ञा, प्रीती, नीतू, सुमन, काजल, आरती, साधना, पूनम, क्रिस्टल, माधुरी, अनुराधा, निशा, खुशबू, रूचि, ज्योति, आराध्या, बी.के. सन्त दयाल भाई, बी.के. राजेश भाई, बी.के. अमित भाई आदि शामिल रहे।

Tuesday, January 1, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र में के शाहपुर में नव वर्षारम्भ पर आयोजित हुआ काव्य पाठ// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर क्षेत्र में नव वर्षारम्भ को लेकर सोमवार से ही जगह जगह बधाई व खुशियों के इजहार करने का सिला रहा है। कहीं स्कूली बच्चों ने आपस मे एक दूजे को नव सत्रारम्भ की बधाई दी। तो कहीं सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

परसपुर क्षेत्र केशाहपुर स्टेट में भइया भगवती प्रसाद इण्टर कालेज में नव वर्षागमन के उपलक्ष्य में मंगलवार को कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के कवि साहित्यकार जनप्रतिनिधि, समाजसेवी प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आये हुए कवियों ने नव वर्ष शुभारंभ को लेकर अपनी अपनी रचनाएं पढ़ी।

जय दीप सिंह "सरस" गोण्डवी, कृष्ण कुमार सिंह दीप, हीरा सिंह मधुर, रवीन्द्र पाण्डेय, केदारनाथ मिश्र ललक, सन्त शरण त्रिपाठी व विकास सिंह आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, दिग्विजय सिंह, लाल साहब, विष्णु प्रताप सिंह, टीके सिंह समेत क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गोण्डा : परसपुर थाना परिसर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए एसआई सुभाष यादव की विदाई// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुभाष यादव गत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में थाना स्टाफ व क्षेत्रीय जनों ने सेवानिवृत्त सुभाष यादव की फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान सीओ करनैलगंज, थानाध्यक्ष परसपुर समेत आरक्षी कर्मचारी व क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों और आगंतुकों ने अपने विचार व्यक्त किये।

परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग की नौकरी में व्यक्ति सकुशल सेवानिवृत्त हो, यह ख़ुशी की बात है। उन्होंने कहा कि नौकरी पेशा में सेवानिवृत्त होना व्यक्ति का कार्यकाल के अंतिम पड़ाव है। इसके बाद सेवानिवृत्त वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहकर असल जीवन यापन शुरू करता है। क्षेत्रीय, सहयोगियों और अधिकारियो के साथ बहुत बढ़िया व्यवहार रहा है। उपस्थित लोगो ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के कार्यो की अत्यंत सराहना की।

करनैलगंज सीओ जटा शंकर राव ने कहा कि व्यक्ति कभी रिटायर नही होता है, अपितु उसके कार्य बदल जाते है। नौकरी में दफ्तर के कार्य दायित्व का निर्वहन और रिटायर के बाद व्यक्ति घरेलू के कार्य के लिये स्वतंत्र होता हैं। टीके सिंह पूर्व शिक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त नौकरी कार्यकाल की एक सतत प्रक्रिया है। पत्रकार राजकुमार सोनी अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि चुनौती पूर्ण विभागीय सेवा कार्यों में रहकर सेवानिवृत्त हुए। सेवा कार्यकाल के व्यवहार में बेदाग होना एक बड़ी उपलब्धि है। उपस्थित जनों ने सेवानिवृत्त हुए श्री यादव के साफ़ सुथरे आचरण की प्रंसंसा किये।

इस अवसर पर सुभाष यादव ने कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में जनता का अपार स्नेह और सहयोग मिला। यहां की जनता ने कभी भी अपनेपन की कमी महसूस नहीं होने दी। इस मौके पर सीओ करनैलगंज जटा शंकर राव, परसपुर थानाध्यक्ष बीएन सिंह, एसआई जितेन्द्र सिंह, एसआई भोला शंकर, एसआई रूदल बहादुर सिंह, देव मणि यादव, संजय यादव समेत अन्य आरक्षी व परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन सिंह पिंकू, एसपी सिंह, गुड्डू सिंह, लल्लन सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत// पीएन मिश्रा,


गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र के उतरौला मार्ग पर स्थित इंदिरा नगर के गन्ना क्रय केंद्र के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर धानेपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।मृतक के भाई रियाज अहमद निवासी पूरे बगली कस्बा धानेपुर ने थाने में इसकी तहरीर दी है। पुलिस को दिये गये तहरीर में बताया है कि उसका भाई मेराज अहमद उम्र 40 वर्ष इधर उधर घूमा करता था। वह कभी कभार घर पर आता था। तथा वह पिछले दो दिनों से बाहर था। मंगलवार को इंदिरा नगर स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास बालू में उसका शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व ग्राम प्रधान को दी।

इस संबंध में धानेपुर थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के भाई के ओर से तहरीर मिली हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।

गोण्डा : बिजली बिल के सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट का ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा दिया है। पावर कारपोरेशन ने बिजली बकायेदारो के लिए सरचार्ज समाधान योजना लागू की है। योजना प्रदेश के सभी डिस्कॉम में एक जनवरी 2019 से लागू हो चुकी है।

मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए लागू हुई है। जिसका लाभ उपभोक्ता ले सकते है। योजना घरेलू व व्यवसायिक श्रेणी अर्थात एलएमवी-1 व 2 (अधिकतम दो किलोवाट विद्दुत भार तक) दर श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी। वहीं कृषि श्रेणी अर्थात एलएमवी-5 (समस्त विद्युत भार) दर श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए भी लागू होगी। योजना में बकायेदारों को 31 दिसंबर तक के विद्युत बिलों में विलंबित भुगतान अधिकार के रूप में लगाई धनराशि में 100% की छूट दी जाएगी।

बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता निकटतम पावर हाउस के काउंटर सहित क्षेत्र के लोकबाड़ी केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं। यह व्यवस्था घरेलू और कामर्शियल कनेक्शन पर लागू है जो कि दो किलोवाट तक के हैं और ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में आते हैं। यह छूट निजी नलकूप पर भी लागू है, जिसका लाभ इलाकाई किसान ले सकते है। छूट का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता निकटतम पावर हाउस पर अथवा लोकवाणी केंद्रों पर जाकर अपना पंजीकरण एक जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2019 तक करवा सकते हैं।

पंजीकरण के दौरान उपभोक्ताओं के मूलधन का 30% रकम जमा किया जाएगा जबकि शेष धन 31 मार्च 2019 तक कभी भी जमा कर सकते हैं। उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार बकाया रकम तुरंत भी जमा कर सकते हैं। यदि उपभोक्ता पंजीकरण के बाद भी निर्धारित समय तक बिल नहीं जमा करते हैं तो पंजीकरण के दौरान ली गई। रकम में से 2000 रुपये जप्त करके बाकी रकम उसके बिल में घटा दिया जाएगा।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन घायल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत// पीएन मिश्रा,


गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेतवागाड़ा में बाबागंज याकूबगंज मार्ग पर स्थित देवतहवा तालाब के पास विगत रविवार को परीक्षा देने जाते समय हुए मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल तीन युवकों में एक की मौत हो गई। बताते चलें कि रविवार को रोहित पांडे उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम रानीजोत, संदीप उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम सुकरौलिया तथा राम प्रताप उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी लेदईपुरवा मौजा बखरवा तीनो छात्र बाइक से याकूबगंज डिग्री कॉलेज में योग्यता दक्षता परीक्षा देने जा रहे थे।

रास्ते में रेतवागड़ा के देवताहवा तालाब के पास बाग के समीप परिषदीय विद्यालय के पास यूटर्न मोड पर अपनी मोटर साइकिल नहीं संभाल सके। और खड्ड में बाइक लेकर गिर गए। जिसमें तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया था। जहाॅ पर रामप्रताप की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया था। इलाज के दौरान रामप्रताप उम्र लगभग सत्रह वर्ष की मौत हो गई।

गोण्डा : डीएम, एसपी और सीडीओ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें,


डीएम, एसपी व सीडीओ ने दिव्यांगों तथा गरीबों को बांटे ट्राईसाइकिल एवं कम्बल

गोण्डा। तहसील सदर में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव, एसपी आरपी सिंह व सीडीओ अशोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और जिम्मेदार अधिकारियों को प्राप्त जनशिकायतों को ससमय निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में विकासखण्ड मुजेहना की ग्राम पंचायत कौरहे छपरतल्ला के रोजगार सेवक पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत किया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में बिना तालाब का सौन्दरीकरण कराए ही पैसा निकाल लिया गया है।

मामले की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने पीडी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। राम चरन तिवारी पुत्र मिट्ठू निवासी भटपी खरगूपुर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा चकमार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। डीएम ने तहसीलदार को पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाने तथा अवैध कब्जेदार के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार ग्राम भुलइया मोतीगंज निवासी दीर्घराज ने बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में गन्ना किसानों ने पर्ची न आने की भी शिकायत की जिस पर डीसीओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

सम्पूर्ण समाधान के बाद डीएम, एसपी व सीडीओ ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से 21 दिव्यांगों को निःशुल्क ट्राई साइकिलें तथा राजस्व विभाग की ओर 21 गरीबों को निःशुल्क कम्बल प्रदान किया गया।

इस दौरान सीएमओ डॉक्टर एसके श्रीवास्तव, एसडीएम एस0एन0 त्रिपाठी, पीडी सेवाराम चैधरी, सीवीओ आरपी यादव, डीडी कृषि मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी वर्मा, डीसीओ ओपी सिंह, एक्सईएन विद्युत अशोक यादव, डिप्टी आरएमओ, सहित अन्य अधिकारीगण व फरियादी मौजूद रहे।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...