Wednesday, April 3, 2019

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में नये शिक्षा सत्र में प्रवेश उत्सव व विदाई समारोह हुआ आयोजित// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में नये शिक्षा सत्र में प्रवेश उत्सव व विदाई समारोह हुआ आयोजित// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में नये शिक्षा सत्र में प्रवेश उत्सव व विदाई समारोह आयोजित हुआ। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय इटवा कवि में नामांकन उत्सव व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर नव प्रवेशीय बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुके छात्रों को विदाई दी गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनपीआरसी बीके यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने स्वागत गीत, वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। स्कूल के नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा सुन लो वृजभान किशोरी, मोसे करो न जोरा जोरी नाहीं तेरी मेरी कटटी हय जायेगी।। के रिकॉर्डिंग गीत पर प्रस्तुत नृत्य पर खूब तालियां बटोरी। इससे पहले कक्षा पांच उत्तीर्ण कर चुके बच्चों को रिपोर्ट कार्ड का वितरण कर विदाई दी गई है।प्रधानाध्यापक सुशील पांडेय ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान शिव शंकर वर्मा, वीरेंद्र मिश्र के साथ संघ के मुजेहना व इटियाथोक ब्लाक के पदाधिकारी रहे। संचालन शुभम सोनकर व सहयोग प्रेम प्रकाश काशीराम मौर्य ने किया।

गोण्डा : परसपुर के ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर के ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर के ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह ने आये हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण कर एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में विवादित जमीन के कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में विवादित जमीन के कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना की डायल 100 पुलिस की पीआरबी 0867 के टीम के सदस्य सीपी डी एन सिंह, प्रभारी एसआई जयराम यादव, चालक राम ललन तिवारी को रघुराज वर्मा निवासी राजापुर ने डायल 100 नंबर पुलिस को फोन करके बताया कि उसकी पैतृक जमीन का दीवानी में मुकदमा चल रहा है। जिस पर विपक्षी जबरन नीव खोदकर माननीय न्यायालय के आदेशों को दरकिनार करते हुए नए सिरे से घर का निर्माण कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर मारने के लिए दौड़ा लिया।

इवेंट नंबर 4329 की सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे डायल 100 के पुलिस कर्मीयो ने नीव भर रहे आसाराम, सती राम, नारद प्रसाद वर्मा को रोका। डायल 100 की पुलिस टीम ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर थाना धानेपुर को कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया। डायल 100 के सीपी डी एन सिंह ने बताया कि मौके की स्थिति गंभीर थी।

गोण्डा : मेहनौन बाजार में बालाजी का भंडारा हुआ आयोजित// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : मेहनौन बाजार में बालाजी का भंडारा हुआ आयोजित// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के मेहनौन बाजार में बालाजी का भव्य भंडारा बुधवार को आयोजित हुआ। यहाँ स्थित हनुमान मंदिर पर उक्त भंडारा प्रतिवर्ष होली के पश्चात जन सहयोग से आयोजित होता है। इस बार यह दो दिवशीय भव्य आयोजन मंगलवार और बुधवार को आयोजित किया गया।

मेहनौन प्रधान प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह ने बताया की यहाँ बाला जी का दिव्य जागरण और सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात सामूहिक हवन हुआ। उसके बाद बुधवार शाम से विशाल भंडारा आरम्भ हुआ। जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो लोग सम्लित हुए। श्री सिंह ने बताया की आयोजन की तयारिया कई दिनों से चल रही थी जिसमे हनुमान मंदिर के पुजारी सहित अयोध्या प्रसाद जैसवाल, विश्वनाथ, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार तिवारी, अरूण उपाध्याय, ननके जायसवाल, रबीन्द्र गोस्वामी,  मनीष आदि अनेक लोग सहयोग में शामिल रहे।

गोण्डा : धानेपुर के रामलीला मैदान में आयोजित बाला जी के भव्य भंडारे का हुआ आयोजन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर के रामलीला मैदान में आयोजित बाला जी के भव्य भंडारे का हुआ आयोजन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धानेपुर के कस्बे में स्थित राम लीला मैदान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बालाजी महराज के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के जनपदों के बालाजी भक्त भी बालाजी के चरणो में उपस्थित हुए। साथ ही राजनीतिक पार्टियो समेत अन्य लोगो ने भी बालाजी की शरण में अपनी हाजिरी लगाई। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के धानेपुर में रामलीला ग्राउंड स्थित श्री बालाजी मंदिर के परिसर में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें लगभग 5000 भक्त शामिल हुए। धानेपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था हेतू अपने व्यापक इंतजाम किये। भंडारे से लेकर जागरण तक पुलिस मुस्तैद रही। जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ धानेपुर स्टेट राजमाता गीता पांडे ने किया। वहीं भंडारे में मेहनौन विधानसभा के भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भाई महेश सिंह, शारदाकांत पांडे, राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राम उदार वर्मा, समाजसेवी दीपक यादव, मुनींद्र शर्मा, इंद्रकांत शुक्ला, दुर्गेश पांडे, सहित श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में मुख्य यजमान के रूप में मंगल मोदनवाल, राकेश कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार लोहिया, सूर्य कुमार गुप्ता, कमला पति गुप्ता,उमापति गुप्ता,यज्ञ नारायण मिश्रा, रामनरेश गुप्ता, पुत्ती लाल सोनी, धर्मेंद्र सोनी, गोपालकृष्ण,डॉ बी के वर्मा सहित समिति के तमाम कार्यकर्ताओ का योगदान सराहनीय रहा।

भंडारे में आने वाले भक्तों के लिए बालाजी में किसी प्रकार की कोई व्यवधान न हो। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने में भी अपने पुलिस कर्मियो के साथ चाकचौबंद व्यवस्था कर रखी थी। श्री बालाजी सेवा समिति कार्यकर्ताओं ने पहले ही अपने महिलाओं के भक्तों को हम अभिनंदन करते हैं करते हैं। वहां किसी भी प्रकार का उन्हें कोई कष्ट ना हो इसके लिए हम विशेष ध्यान रखते हैं। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम अपने सभी साथियों को कोट कोट धन्यवाद अर्पित करते हैं।

उन्होंने बताया कि सुबह चार बजे जागरण कार्यक्रम समापन के बाद छप्पन भोग का प्रसाद आए हुए सभी भक्तों को वितरित किया गया।

गोण्डा : मुजेहना में सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी को दी भावभीनी विदाई// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना में सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी को दी भावभीनी विदाई// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के सभागार में विगत 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हुए ग्राम पंचायत अधिकारी राजनाथ शुक्ला को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह ने किया। संचालन प्रभारी एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए ग्राम पंचायत अधिकारी राजनाथ शुक्ला को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने माल्यार्पण कर रामचरितमानस, छाता, अंग वस्त्र आदि वस्तुओं को देकर सम्मानित किया।

इसके पश्चात प्रभारी एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला व अन्य लोगों ने सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत को माल्यार्पण कर विभिन्न प्रकार के दैनिक उपयोगी वस्तुए दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह ने कहा कि फरवरी 2018 में पडरी कृपाल ब्लॉक से स्थानांतरित होकर मुजेहना ब्लॉक में आए। उन्होंने अपने 32 वर्ष के सेवाकाल में पूरी कर्मठता, पारदर्शिता, इमानदारी का परिचय देते हुए विभाग में सेवा की। उन्होंने अपने कार्यकाल में निर्विवाद रूप से कार्य किया।

प्रभारी एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय ने राजनाथ शुक्ला के प्रति अपने विचारों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में सेवानिर्वृत ग्राम पंचायत अधिकारी राज नाथ शुक्ला ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नाकर गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी अनिल चौधरी लेखा लिपिक इरशाद, घनश्याम, पशुपति नाथ त्रिपाठी, अब्दुल्ला, केडी त्रिपाठी, सुरजीत चौबे ग्राम प्रधान बेसहुपुर, सीता राम वर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूरे सिधारी, पवन यादव ग्राम प्रधान माधवगंज, चंद्रमौलि पांडेय, रंगनाथ शुक्ला उर्फ़ गुड्डू, फुल बाबू तिवारी, मनीष तिवारी, तकनीकी सहायक राकेश गुप्ता मनीष तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, व्यास नारायण पाण्डेय, यज्ञ नारायण मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

गोण्डा : इटियाथोक ब्लॉक सभागार में सेवानिवृत शिक्षक समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित// रवि चतुर्वेदी,

गोण्डा : इटियाथोक ब्लॉक सभागार में सेवानिवृत शिक्षक समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित// रवि चतुर्वेदी,

गोण्डा। इटियाथोक ब्लॉक सभागार में सेवानिवृत शिक्षक समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इटियाथोक में तैनात रही सुपर वाईजर बाल विकास पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर उर्मिला तिवारी की विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी खण्ड विकास  अधिकारी विकास मिश्र व संचालन दिलीप शुक्ला ने किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी एके दूबे ने सुपरवाइजर उर्मिला तिवारी को धार्मिक पुस्तकें व साल भेंट कर सम्मानित किया। तथा उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम को आगे बढाते हुए विभागीय सुपरवाइजर, कार्यकत्री और सहायिका ने माल्यार्पण कर अपनी नम आँखों से प्रेम रूपी अश्रुओं के साथ पुष्पगुच्छ एवं तोहफ़ों से उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर शिवा तिवारी, ममता सिंह, राज लक्ष्मी, अशोक तिवारी सब्बीर अली, अरविंद तिवारी, नरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रभाकर पांडेय बाल विद्या मंदिर प्रधानाचार्य पीडी मिश्रा, अनिल गुप्ता एलटी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tuesday, April 2, 2019

गोण्डा : इटियाथोक में इंटरसिटी का न रुकना बना चुनावी मुद्दा// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा : इटियाथोक में इंटरसिटी का न रुकना बना चुनावी मुद्दा// प्रदीप पाण्डेय,

■ पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने से आज भी खफा है लोग,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक रेलवे स्टेशन से होकर हर दिन सुबह और शाम को गुजरने वाली इंटरसिटी ट्रेन कुछ लोगो के लाख कोशिशो के बावजूद भी यहाँ नही रुकी। यहाँ पर इसके ठहराव को लेकर बीते साल काफी होहल्ला भी हुवा किन्तु इसके भी परिणाम शून्य निकले। क्षेत्र के युवा नेता दिनेश शुक्ल ने इंटरसिटी के ठहराव को लेकर अनेक बार सम्बंधित कई उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी की और विगत वर्ष इनके द्वारा स्टेशन परिसर में भूख हड़ताल भी कई दिन तक की गई। इस दौरान श्री शुक्ल के समर्थन में अनेक लोग भी मैदान में आ गए। बाद में यहाँ उक्त ट्रेन तो नही रुकी उलटे दिनेश शुक्ल सहित इनके कई समर्थको को मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया।

आंदोलनकर्ताओ पर यहाँ जिले से आई पुलिस ने जमकर बल प्रयोग किया और लोग चोटिल भी हुए। इस वक्त लोकसभा चुनाव आ गया है, चारो तरफ चुनाव की बात हो रही है। इटियाथोक क्षेत्र में तमाम लोग इस बार ट्रेन न रुकने की इस समस्या को चुनावी मुद्दा बना लिए है। लोगो में विगत वर्षो रेल रोको आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा किये गए बल प्रयोग की याद आज भी ताजा है और उनमे अभी भी शाशन प्रसाशन तथा रेलवे और जन प्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। दिनेश शुक्ल द्वारा जन सहयोग से किये गए रेल रोको आंदोलन में उस वक्त खुलकर कई जनप्रतिनिधि इनके सहयोग और समर्थन में नही आये परिणामस्वरूप लोगो पर बल प्रयोग किया गया और उक्त ट्रेन का ठहराव भी यहाँ पर अभी तक नही हुवा।

इस बात को लेकर क्षेत्र के अनेक लोगो में आज भी जन प्रतिनिधियों के प्रति नारजगी व्याप्त है, लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका बदला लेने की बात भी करते नजर आ रहे है।

स्थानीय लोगो की माने तो इटियाथोक में इंटरसिटी का ठहराव काफी उपयोगी साबित होगा। क्षेत्र के समाजसेवी सहजराम तिवारी का कहना है की यहाँ से कुछ ही दूरी पर प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर क्षेत्र में मौजूद है। इस मंदिर पर प्रत्येक कजलीतीज, महाशिवरात्रि, मलमास आदि में दूर-दूर से हजारो श्रद्धालु इटियाथोक होकर आते है। इनमे बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, फैज़ाबाद, अयोध्या, बाराबंकी आदि अनेक स्थानों के तमाम श्रद्धालु सामिल होते है।

यदि इटियाथोक में इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव होने लगे तो इन सभी को आवागमन में काफी सुबिधा होगी। कसबे के व्यवसायी लक्ष्मण सोनी ने कहा की खरगूपुर बाजार मिश्रधातु के बर्तनों के लिए काफी प्रसिद्ध है, शादी विबाह आदि शुभ अवसरों पर अनेक जगहों से लोग यहाँ इटियाथोक होकर बर्तन खरीददारी हेतु जाते है। अगर इंटरसिटी का ठहराव यहाँ होगा तो इन लोगो को काफी सुगमता होगी। शिक्षक सुरेश नारायण पाडे ने कहा की पास में ही जय प्रभा ग्राम में नाना जी का प्रसिद्ध दीनदयाल शोध संस्थान मौजूद है।

यहाँ की मनोरम छवि को देखने के लिए और यहाँ से आयुर्वेदिक औषधियों को लेने के लिए भारी संख्या में लोग दूर दूर से प्रतिदिन आते रहते है। इन्होंने कहा की नाना जी का संस्थान किसी परिचय का मोहताज नही यह गूगल पर भी मौजूद है। इनकी माने तो इंटरसिटी ट्रेन के इटियाथोक में ठहराव से यहाँ आने वाले लोगो को काफी लाभ होगा।

मेहनौन के प्रधान प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह ने कहा की इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर मेहनौन में प्रसिद्ध पटमेश्वरी देवी मंदिर मौजूद है। कहा की यहाँ प्रत्येक नवरात्र में दूर-दूर से लोग दर्शन पूजन हेतु आते है, साथ में वर्ष भर में प्रायः यहाँ अनेक धार्मिक अनुष्ठान होते रहते है। इनकी माने तो यदि इटियाथोक में इंटरसिटी का ठहराव आरम्भ हो जावे तो मंदिर आने जाने वाले लोगो को काफी लाभ होगा। बहलोलपुर प्रधान जंगबहादुर ने कहा की इटियाथोक कसबे में इंटर कालेज और डिग्री कालेज है, जहाँ पर अनेक छात्र छात्राएं गोंडा और बलरामपुर से प्रतिदिन आकर पढ़ाई लिखाई करते है। इनकी माने तो अगर इंटरसिटी यहाँ रुकने लगे तो इन छात्रो को काफी लाभ होगा।

व्यवसायी पवन जैन ने कहा की इटियाथोक बाजार में अनेक चीजो की बड़ी से बड़ी दुकाने मौजूद है, जहाँ लोगो के जरूरत की हर छोटी बड़ी चीज मिलती है। इन्होंने कहा की अनेक दुकानदार बिक्री हेतु सामानों की खरीद करने के लिए प्रायः लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, गोंडा, बलरामपुर आदि स्थानों पर अक्सर आते जाते रहते है। इनकी माने तो यदि इटियाथोक में इंटरसिटी का ठहराव होने लगे तो इन दुकानदारो को आवागमन में काफी सुबिधा होगी।

प्रधान धीरेन्द्र तिवारी ने कहा की क्षेत्र में चारो तरफ से अनेक लोग प्रायः अपना व मरीजो का इलाज करवाने के लिए लखनऊ आते जाते रहते है। कहा की इनमे से तमाम लोगो को उसी दिन वापस लौटना भी होता है। इनकी माने तो इटियाथोक में इंटरसिटी के रुकने से मरीजो को काफी सुबिधा होगी। इलाके के समाजसेवी शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने कहा की क्षेत्र से अनेक युवक, युवतियां नौकरी, प्रशिक्षण, पढ़ाई लिखाई आदि हेतु प्रतिदिन गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, बाराबंकी, मनकापुर, गोरखपुर आदि जगहों को आते जाते है। ये लोग बस या टैक्सी में धक्के खाकर आवागमन करते है, समय और धन दोनों अधिक बर्बाद होता है। इनकी माने तो इटियाथोक में इंटरसिटी के ठहराव से इन सभी को भारी लाभ होगा।

युवा नेता दिनेश शुक्ल ने कहा की इंटरसिटी का ठहराव इटियाथोक क्षेत्र के लिए नितांत आवश्यक थी, इसके लिए क्षेत्रवासियों के लगभग 10,000 जनसमूह ने हमारे साथ मिलकर रेल रोको आंदोलन कर ठहराव की मांग की थी। इसमें पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर 51 लोगों को नामजद, 180 अन्य लोगो के नाम 307 जैसी फर्जी धाराओं का मुकदमा लिखकर उन्हें जेल भेज दिया गया। कहा की जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा उचित पैरवी ना करने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव यहाँ पर नहीं हो पाया।

उदाहरण देकर कहा की बगल में पचपेड़वा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव हुआ क्योंकि वहां के सांसद दद्दन मिश्र ने ढंग से पैरवी की और परिणाम संतोषजनक आये। श्री शुक्ल द्वारा जेल से लौटने के बाद प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, एआरएम गोरखपुर, डीआरएम लखनऊ को ट्वीट और पत्र द्वारा तमाम लिखा पढ़ी हुई परंतु इन 10,000 क्रांतिकारियों का इन देश के नेताओं ने कोई सम्मान नहीं किया। श्री शुक्ल ने कहा अब चुनाव का लोग बहिस्कार करेंगे या फिर हम लोगो द्वारा नोटा का बटन दबाया जाएगा।

गोण्डा : परसपुर में चुनाव आचार संहिता की आंड में उड़नदस्ता टीम ने बैंक के बाहर दवा ब्यापारी से लिये दो लाख रुपये// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर में चुनाव आचार संहिता की आंड में उड़नदस्ता टीम ने बैंक के बाहर दवा ब्यापारी से लिये दो लाख रुपये// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर कस्बे में चुनाव आचार संहिता की आड़ में पुलिस व चुनाव उड़नदस्ता टीम द्वारा निर्दोषो को डरा धमकाकर फर्जी मुकदमा में फंसाने व फर्जी धन ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने पर स्थानीय लोगों के काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस को फर्जी तरीके से पकड़े गए रकम को वापस करना पड़ा। मामला परसपुर कस्बे में मंगलवार को रकम लेन देन के लिये बैंक गए एक दवा व्यवसायिक का है। परसपुर कस्बे में 2 अप्रैल मंगलवार को अपने लेनदेन को लेकर कस्बे के एक दवा व्यवसाई असलम शेर खान ने कस्बे के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में अपने अकाउंट के चेक नंबर 917252 से दो लाख रुपए की निकासी की। वह जैसे ही बैंक से बाहर निकले। तभी पहले से मौजूद एफएसटी मजिस्ट्रेट अरुण सिंह की टीम ने बैंक से निकलते ही उसे धर दबोच लिया।

व्यवसाई व्यक्ति लगातार अपने रकम लेन देन की जानकारी देता रहा। परंतु उड़न दस्ता टीम ने व्यवसायिक व्यक्ति की कोई सुनवाई नहीं की। उसे लेकर परसपुर थाने पर ले गई। इसकी खबर फैलते ही कस्बे के कई व्यवसायी लोग स्थानीय थाने जानकारी लेने के लिए पहुंचे। तो उड़न दस्ता टीम ने फर्जी तौर तरीके से घटना को अलग जगह पर दिखाने की पुरजोर कोशिश की। बताया जाता है कि व्यवसाई द्वारा वेस्टर्न यूनियन मिनी बैंक के सारे कागजात दिखाए। तब पुलिस ने व्यवसाई को छोड़ दिया। वही व्यवसायियों ने इस घटना को लेकर विरोध जाहिर किया। और कहा कि अगर शासन- प्रशासन आमजनता की मदद नहीं करेंगे। तो आमजनता की मदद सुरक्षा कौन करेगा।

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़़, अवैध शस्त्र मय कारतूस व उपकरण के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़़, अवैध शस्त्र मय कारतूस व उपकरण के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा चुनावो को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य को पूर्ण कराने के लिए जनपदीय पुलिस को अवैध शस्त्र रखने व उनका निर्माण करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में स्वाट, सर्विलांस व थाना धानेपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
धानेपुर थानाध्यक्ष मय उ0नि0 शादाब आलम, उ0नि0 आशीष कुमार, विनोद पाण्डेय, आलोक पाण्डेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त में निकले।

जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि असलहा तस्करी व निर्माण मे संलिप्त भारी मात्रा में अवैध शस्त्र मलंग बाबा मजार के पास में बनाने का कार्य कर रहे है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी मय टीम के साथ मलंग बाबा मजार के पास की घेराबन्दी करके दबिश दी गयी। तो वहां पर मौजूद दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिस करने लगे। पुलिस ने घेरा बन्दी करके दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए सत्येन्द्र मिश्रा पुत्र अयोध्या मिश्रा निवासी बमहनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर, रवि मिश्रा पुत्र भोलानाथ मिश्रा निवासी बमहनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर गोण्डा ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के भरण पोषण हेतु असलहा बनाकर बेचते है। मौके पर तलाशी से भारी मात्रा में अवैध असलहे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किये गयें। इस बाबत धानेपुर थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तगणों के विरुद्ध 144/19 धारा 3/4/5/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत करके न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

गोण्डा : वजीरगंज के पतंजलिपुरी कोंडर में आगामी 12 मई को आयोजित पतंजलि योग महोत्सव को लेकर हुई बैठक// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : वजीरगंज के पतंजलिपुरी कोंडर में आगामी 12 मई को आयोजित पतंजलि योग महोत्सव को लेकर हुई बैठक// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। वजीरगंज के कोंडर में योग के जनक महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि पर पतञ्जलि योग महोत्सव की तैयारी को लेकर डॉ स्वामी भगवदाचार्य के नेतृत्व में एक बैठक लखनऊ की गई। अयोध्या के समीप गोण्डा जिला में विकास खंड वजीरगंज के कोंडर में पतंजलि योग महोत्सव मनाने के निर्णय को लेकर सनातन धर्म आश्रम सनातन नगर लखनऊ में लिया गया।

इस अवसर पर पतंजलि जन्मभूमि कोंडर, वजीरगंज, जनपद गोण्डा के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन स्वरूप बहल, हीरालाल विश्वकर्मा, सुरेश सिंह एवं गोपाल चन्द्र श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 12 मई 2019 को पतंजलि जन्मभूमि कोंडर जनपद गोण्डा में आयोजित किया जाएगा। लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन स्वरूप बहल के भाजनोपरान्त बैठक समापन किया गया।

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के देवरिया अलावल  में परीक्षाफल वितरण समारोह एव नामांकन मेले का हुआ आयोजन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के देवरिया अलावल  में परीक्षाफल वितरण समारोह एव नामांकन मेले का हुआ आयोजन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र के देवरिया अलावल  में परीक्षाफल वितरण समारोह एव नामांकन मेले का आयोजन किया गया। यह माडल प्राथमिक विद्यालय देवरिया अलावल में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अच्छे अंक पाने वाले प्रत्येक कक्षा के प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

तथा उन सभी छात्रों को स्टार लगा लगाकर यूटा के जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल दूरबार ने सम्मानित किया। बीईओ रामराज ने रेड रिबन काटकर स्कूल के ऑफिस का उद्घाटन किया। नामांकन मेले में कुल 75 नवीन छात्र एवं छात्राओं ने प्रवेश सुनिश्चित किया। इस अवसर पर एबीआरसी शरद सिंह, केके सोनकर, मुस्तकीम खान, नंदकिशोर, कृष्ण गोपाल दूरबार, अमर यादव, आत्रेय मिश्रा, काजल श्रीवास्तव, दिवाकर प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह, राजेश जायसवाल, सुधाकर त्रिवेदी, विनोद कुमार गुप्ता, छत्रधारी सिंह, आलोक चौहान आदि लोग शामिल रहे।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...