Wednesday, July 31, 2019

मुजेहना : दहशतजदा है पूरा रूद्रगढ़ गांव, बीमारियों ने पसारे पाँव,

मुजेहना : दहशतजदा है पूरा रूद्रगढ़ गांव, बीमारियों ने पसारे पाँव,

गोण्डा। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मुजेहना के रुद्रगढ़ नौसी गांव में विचित्र प्रकार के ज्वर से दर्जनों लोग बीमार है। पखवाड़े भर से पूरे गांव के ग्रामीण दहशतजदा है। हर घर में कोई न कोई ज्वर से परेशान हैं। ताजा मामला सामने आया है कि 35 वर्षीय युवक ननके कश्यप व भवानी 42 एक सप्ताह से बुखार की चपेट में आकर बीमार हैं। इस भयावह बीमारी सी पीड़ित ननके अचानक घर से भागकर गन्ने के खेत में जाकर लेट गये। जो काफी खोजबीन के बाद गन्ने के खेत में मिले। जबकि पीड़ित भवानी को ऐसा लगता है जैसे मोहल्ले के सभी मकान गिर रहे हैं। इस पर उन्होंने हो हल्ला मचा दिया। भागो भागो मकान गिर रहे हैं।

गांव के राधेश्याम मिश्र के घर के करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। मौके की पड़ताल करने पहुंचे संवाददाता को गांव के अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य बुखार से पीड़ित हैं। जबकि गांव के कई घरों के एक दर्जनों बच्चों सहित बड़े बूढ़े व युवाओं को मिलाकर तकरीबन चार दर्जन से अधिक लोग इस ज्वर की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि इस विचित्र ज्वर के चपेट में आने पर लोग मानसिक रूप से रोगी हो जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य महकमे के लोग गांव को देखने के लिए नहीं आया है। आलम यह है कि हालचाल लेने पहुंचे दूर गांव के रिश्तेदारों से गांव में मजमा लगा रहता है। जिससे गांव के गरीब लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। इस सम्बन्ध में सीएचसी मुजेहना केन्द्र के डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में इसकी कोई सूचना नहीं है। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य टीम रवाना की जायेगी।

Saturday, July 27, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में मिस्डकॉल कर ग्रहण करवाया बीजेपी की सदस्यता// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में मिस्डकॉल कर ग्रहण करवाया बीजेपी की सदस्यता// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मैहनोन बिधान सभा क्षेत्र के सी ग्रेड बूथ सख्या 243 नव्वा गांव में जिला प्रवासी के रूप मे जिला कार्य समिति सदस्य राजेश तिवारी ने 86 लोगो को मोबाइल से मिसकॉल कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवायी। तथा उपस्थित लोगो को केन्द्र ओर प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश शुक्ला, रवि प्रकाश तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, शिशिर श्रीवास्तव, रामजन्म वर्मा, राजेश मोर्या, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Friday, July 26, 2019

गोण्डा : धानेपुर थाने का उपजिलाधिकारी सदर ने किया वार्षिक निरीक्षण// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर थाने का उपजिलाधिकारी सदर ने किया वार्षिक निरीक्षण// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाने का शुक्रवार दोपहर में उपजिलाधिकारी सदर वीर बहादुर यादव ने वार्षिक निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पाण्डेय की अगुवाई में पुलिसकर्मियो ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। इसके पश्चात उपजिलाधिकारी ने कार्यालय अभिलेख, शस्त्रागार, आरक्षी बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने एसओ रतन कुमार पाण्डेय को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान एसएसआई राम देव यादव, उपनिरीक्षक आशीष वर्मा, शादाब आलम, ब्रजेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल शिव नारायण यादव, आनंद उपाध्याय सहित समस्त पुरूष व महिला आरक्षी गण उपस्थित रहे।

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के खेत में लगे बिजली के खम्भे में करंट उतरने से युवक की मौत// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के खेत में लगे बिजली के खम्भे में करंट उतरने से युवक की मौत// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूबेपुरवा मौजा मुजेहना में बीते गुरुवार की रात्रि में अपने खेत की रखवाली कर रहे दीप नारायण उम्र 25 वर्ष की खेत में लगे बिजली के खम्भे में करंट के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार- घर से रात्रि में दीप नारायण खेत की रखवाली करने गया। उसी समय खेत में लगे बिजली के खम्बे में करंट उतर आने से उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। जब परिजनों को इसका पता चला तो वह आनन फानन में खेत पर पहुँचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने तुरन्त इसकी सूचना धानेपुर पुलिस को दी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतू जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गैंगस्टर के अपराधी को अवैध् कट्टे के साथ किया गिरफ्तार// पीएन मिश्र,

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गैंगस्टर के अपराधी को अवैध् कट्टे के साथ किया गिरफ्तार// पीएन मिश्र,

गोण्डा। धानेपुर की पुलिस ने क्षेत्र के आनन्द नगर बगुलही मार्ग पर दुबिहा पुल के पास से अंतरराज्जीय गैंगस्टर अपराधी शत्रुघ्न उम्र 36 वर्ष निवासी जैतापुर थाना धानेपुर को एक 315 बोर का अवैध् कट्टा व 315 बोर के दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह अपने हमराहियो के साथ गस्त पर निकले। मौके पर आनन्द नगर बगुलही मार्ग पर दुबिहा पुल से बीती रात पकड़ लिया। पकडे गया अभियुक्त यूपी के प्रयागराज में कुम्भ मेले के दौरान चोरी छिनैती में दर्ज मुकदमे व उत्तराखण्ड के हरिद्वार में गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।

Thursday, July 25, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में विद्युत स्पर्श घात से एक युवक की मौत, दूसरा घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में विद्युत स्पर्श घात से एक युवक की मौत, दूसरा घायल// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी रोड बाजार मे आज उस वक्त खलबली मच गयी, जब चारपाई पर सो रहे दो युवको को विद्युत करेंट ने अपने आगोश मे ले लिया। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दुसरा अन्य घायल हो गया। घायल को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये। मिली जानकारी के अनुसार बग्गी रोड बाजार स्थित पारासराय रोड पर चिकन मटन की दूकान शरीफ नामक व्यक्ति चला रहा है। बताया जाता है कि उसका साला चाँद बाबू उम्र 20 वर्ष निवासी चिलहवरिया जनपद बहराईच सहयोगी तौर पर रहता है। जो बीती रात मे दुकान बन्द कर सो गया। रात मे बरसात होते समय ननकने उम्र 19 वर्ष निवासी निर्वाहन जोत थाना कोतवाली इटियाथोक जिसका मटन शाप के ठीक सामने घर है। वह पहले से सो रहे युवक के बगल सोने के लिए आ रहा था। चारपाई के निकट पहुंचते ही करेंट चपेट में आकर सो रहे चाँद बाबू के ऊपर तड़पते हुये गिर गया। जिससे वह भी करेंट की चपेट में आ गया। चीख चिल्हट से लोग दौड़े। लेकिन चांद को जोरदार झटके देकर दूर फेक दिया। जबकि पलक झपकते ही परिजनो के आंखो के सामने ही ननकुने ने दम तोड दिया।

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता व मण्डल उपाध्यक्ष रहे शान्ति प्रकाश कौशल उम्र 50 वर्ष का बीती रात ह्रदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। मुजेहना मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शान्ति प्रकाश कौशल मुजेहना मे भाजपा के रीढ थे। सन् 1991 से भाजपा मे सक्रिय राजनीति मे आये। तत्कालीन सांसद बृर्जभूषण शरण सिंह व बिधायक घनश्याम शुक्ला के चुनाव प्रक्रिया की विशेष जिम्मेदारी व बहुत करीब थे।

विधान सभा चुनाव 2017 मे बिधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भाइया के चुनाव मे भी अहम रोल था। लोकसभा चुनाव 2014 व 2019 मे सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया के चुनाव मे अहम योगदान था। भाजपा संगठन मे विभिन्न दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वाह किया। गुरुवार को उनका अन्तिम संस्कार अयोध्या सरयू घाट पर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार किया गया। उनके निधन के खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र मे शौक की लहर दौड़ गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि शान्ति प्रकाश कौशल के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। जिसकी भरपायी नही की जा सकती है।  गोण्डा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह राजा भाइया के प्रतिनिधि राजेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुजेहना चन्द्र प्रकाश शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, व्यास नारायण पाण्डेय, यज्ञ नारायण मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, अंगद वर्मा, रवि प्रकाश तिवारी, पूरनलाल सोनी, सीताराम, दीपक तिवारी, शीलता आजाद, सुभाष सोनी, सुरेश तिवारी आदि सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने उनके घर पहुंच कर शौकाकुल परिवार को ढाढसा दिलाया।

उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, सांसद कीर्ति वर्धन सिंह, बिधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भाइया, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, अमर किशोर कश्यप बम बम मुजेहना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह बिट्टू सिंह, यूपी अधीनस्थ चयन अयोग सदस्य डॉ ओ0पी0 मिश्रा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने गहरा शौक व्यक्त किया है।

गोण्डा : धानेपुर कस्बा के एसबीआई बैंक परिसर में जलभराव// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर कस्बे में उतरौला मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में हल्की सी बरसात होते ही पानी भर जाता है। जिससे बैंक से जुड़े खाता धारकों व बैंक कर्मचारियों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। जल भराव से निजात दिलाने के लिए शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने एडीओ पंचायत मुजेहना के दिलीप कुमार उपाध्याय व खण्ड विकास अधिकारी से पूर्व में सहयोग मांग किया था। किन्तु बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस बरसात में स्टेट बैंक परिसर में जबरदस्त जलभराव है। यही नही पानी में व्याप्त गंदगी से आम लोगो व खाताधारकों, बैंक कर्मियो को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

Monday, July 22, 2019

गोण्डा : मैहनौन के विधायक मुन्ना भैया के नेतृत्व में आयोजित हुआ बीजेपी सदस्यता अभियान// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मैहनौन के विधायक मुन्ना भैया के नेतृत्व में आयोजित हुआ बीजेपी सदस्यता अभियान// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मैहनौन विधानसभा के मुजेहना मंडल के सी ग्रेड बूथ संख्या 233 देवरिया अलावल पर मैहनौन विधायक विनय द्विवेदी उर्फ़ मुन्ना भैया के नेतृत्व मे बीजेपी सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुजेहना मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि कमजोर बूथों पर स्वयं उपस्थित रहकर जिला पदाधिकारी, सांसद व बिधायक को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता कराने की जिम्मेदारी सौपी गयी है। यह बीजेपी सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। इस बार सदस्यता मे अल्पसंख्यकों पर विशेष फोकस किया जा रहा। इस अवसर पर सदस्यता प्रमुख रवि प्रकाश तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, पूरन लाल सोनी, राजेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, राजेश मोर्या, सुभाष सोनी, अरूण त्रिपाठी, हितकरन दूबे, दीपक तिवारी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Sunday, July 21, 2019

गोण्डा : विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, ■ पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच,

गोण्डा : विवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,

■ पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच,

गोण्डा। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाने पहुंची विवाहिता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दूसरी शादी करने व मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेसहूपुर पंडितपुरवा निवासी लक्ष्मी देवी थाने में तहरीर देकर कहा कि 23 अप्रैल 2000 को धानेपुर थाना क्षेत्र के नौव्वागांव निवासी राम किशन यादव के साथ उसकी शादी हुई। जिस के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक व सोने की जंजीर की मांग करने लगे। इसे लेकर उसे तरह- तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बारे में मायके के माता-पिता से बताती रही। समझा बुझाकर उसे ससुराल भेजते रहे हैं।

गत 16 जुलाई को पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। और उससे बोलचाल बंद कर दिया। जब उसने पति से पूछा तो वह गुस्सा होकर गाली देते हुए मारा पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस बीच जेठ जेठानी, राम भवन की पत्नी ने उससे मारपीट किया। लक्ष्मी के मुताबिक कुछ साल पहले मामला होने पर परिवार परामर्श केंद्र से उसकी विदाई कराई थी। थानाध्यक्ष रतन कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति राम किशन, जेठ शिव भवन, राम भवन, जेठानी किरन, रामभवन की
पत्नी व सुनील पुत्र रामभवन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दूसरी शादी करने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच करके जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

गोण्डा : मुजेहना के माधवगंज में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की हुई बैठक// वाईएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना के माधवगंज में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक उतरौला मार्ग पर स्थित छेदी लाल विद्यालय में सम्पन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पण्डित दिनेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण, गौ, गंगा, हिन्दू संस्कृति के मूल हैं। और आज इसी मूल पर घोर संकट मंडरा रहे हैं। एक जुट हो कर सम्पूर्ण समाज प्रत्येक प्राणी की रक्षा के लिए संकल्पित होना होगा। अन्यथा विश्व पटल पर हिन्दू संस्कृति की छाप प्रभावित हो जायेगी।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रकान्त शुक्ल ने युवा जोश के साथ परिषद की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पुरे जोश में दिखाई पड़े वहीं किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला भी जमकर बरसे। और कहा कि जिन्होंने विप्र समाज पर उंगलियां उठाईं हैं। उन्हें करारा जबाब देने की बात कही साथ यह भी कहा की प्रदेश भर के किसानो के साथ सरकार ने जो धोखा किया है वो कतई क्षम्य नही है सरकार ने किसानों की सफलें बचाने के नाम पर गौ आश्रय केंद्रों का निर्माण तो कराया, लेकिन उनकी ये योजना आज विपरीत परिणाम दे रही है।

जनपद में जहां भी गौ आश्रय केंद्रों का निर्माण हुआ है। वहां पर आभावों का अम्बार लगा है। आस पास के किसानों में त्राहि त्राहि मची है उनके सामने अन्न पैदा करने का संकट खड़ा हो गया है। यही नही जो गायें व गोवंश सड़कों पर घूम घूम कर अपना पेट भरा करते थे। उनसे अभी कुछ ही मवेशियों को आश्रय प्रदान हो सका है। जिन्हें आश्रय केंद्रों में रखा गया है उचित देखभाल की ब्यवस्था न होने के कारण उनकी मौतें हो रही हैं। सरकार को इस विषय पर गम्भीरता दिखाते हुए उचित ब्यवस्था करनी चाहिए।

जिला संरक्षक विष्णु पाण्डेय ने एकता का मन्त्र दिया तथा परिषद के उद्देश्यों से परिचित कराया गया। सत्येंद्र दूबे द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गए तथा उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन विप्र समाज के उत्थान के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया। जिला प्रचारक हरिनाथ पाण्डेय ने जिले भर में प्रचार प्रसार के लिए अपनी नीतियां बताई। तथा परिषद के उत्तरोत्तर स्थिति तक पहुंचाने में अपना सम्पूर्ण योगदान की बात कही। बैठक में शंकर दयाल मिश्र, अखिलेश शुक्ला, बिजेंद्र पाठक, भानु तिवारी, पंकज पाण्डेय, यज्ञ नारायण मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, रामनाथ शुक्ला, उत्तम पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा, बालजी त्रिपाठी, सहित बैठक में सैकड़ो लोग शामिल रहे है।

Friday, July 19, 2019

गोण्डा : बाइक की चपेट में आकर युवक की मौत// रिपोर्ट: पीएन मिश्रा,

गोण्डा : बाइक की चपेट में आकर युवक की मौत// रिपोर्ट: पीएन मिश्रा,

गोण्डा। कोतवाली देहात के सालपुर चौकी अन्तर्गत बग्गी रोड बाजार से पैदल घर जा रहे युवक की सोनवरसा पोखरा के पास अन्यंत्रित मोटर साइकिल के चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। सूत्रो द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनबरसा के मजरे टेडिया गांव निवासी गंगा पुत्र दुखी उम्र 25 वर्ष बीती रात बग्गी रोड बाजार से अपने घर जा रहा था। सोनबरसा पोखरा के समीप पहुचते ही सामने से आ रही मोटर साइकिल के चपेट में आ गया। राहगीरों व आसपास के लोगो ने घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे घायल की मौत हो गयी। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। परिजनो द्वारा कोई तहरीर नही मिली है।

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के मतवरिया में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग रोकथाम तथा जल संचयन की संयुक्त रैली निकाली// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के मतवरिया में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग रोकथाम तथा जल संचयन की संयुक्त रैली निकाली// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र न्याय पंचायत मतवरिया में स्कूल चलो अभियान रैली एवं संचारी रोग रोकथाम तथा जल संचयन की संयुक्त रैली खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनगाई बरुवार परिसर से निकाली गई। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली रवाना किया। इस अवसर पर शरद कुमार सिंह, तोताराम पाण्डेय, के के सोनकर, हेमन्त कुमार सिंह, बृजेन्द्र कुमार सिंह, रामलगन वर्मा, प्रेम चन्द्र वर्मा, राहुल वर्मा, निरंकार सिंह विद्यालय के नन्हे- मुन्ने की बच्चे शामिल रहे हैं।

Monday, July 15, 2019

गोण्डा : धानेपुर पुलिस- मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ, ■ पुलिस हेल्प डेस्क ने सर्राफा के लेनदेन मामले को सुलझाया// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर पुलिस- मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ,

■ पुलिस हेल्प डेस्क ने सर्राफा के लेनदेन मामले को सुलझाया// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर कस्बा निवासी द्वारिका प्रसाद सोनी लगभग छः माह पूर्व बलरामपुर जनपद के कस्बा सादुल्ला नगर मे किराए की दुकान लेकर सर्राफा का व्यवसाय करते थे। उसी दौरान कस्बा सादुल्ला नगर निवासी एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आए। और द्वारिका प्रसाद सोनी को 31 ग्राम सोना देते हुए सोने का हार व कान का झुमका बनाने के लिये कहा।पीड़ित ने बताया कि जब वह अपना सामान उपरोक्त दुकान पर लेने गया, तो पता चला कि दुकानदार अपनी दुकान बन्द करके कहीं चले गये। वह उन्हे खोजता रहा है। एक दिन धानेपुर कस्बे मे दिखाई पड़े रूककर उनका हालचाल पूछा और अपना जेवर मांगा। जिस पर वह आना कानी करने लगे। पीड़ित ने थाना धानेपुर मे पुलिस हेल्प डेस्क पर शिकायत की।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित के शिकायती पत्र को गम्भीरता से लेते हुए मामले को तत्काल निपटाने हेतु आरक्षी छोटे लाल यादव, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, आनन्द उपाध्याय की टीम बनाया। दुकानदार को थाने पर बुलाने हेतु उनके घर भेजा टीम द्वारा वापस आने पर दोनो पक्षों को थाने पर आपसी बातचीत के माध्यम से पीड़ित को उसका जेवर दिलाकर सुलह समझौता करा दिया। जिससे पीड़ित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धानेपुर पुलिस को सराहा।

Sunday, July 14, 2019

गोण्डा : धानेपुर थाने में आगामी सावन मास शिवरात्रि पर्व को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक// पीएन मिश्र,

गोण्डा : धानेपुर थाने में आगामी सावन मास शिवरात्रि पर्व को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक// पीएन मिश्र,

गोण्डा। धानेपुर थाना परिसर में आगामी सावन मास व शिवरात्रि के उपलक्ष्य में क्षेत्रधिकारी मनकापुर एस के रवि की अध्यक्षता में एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों व संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्रधिकारी ने आगामी सावन मास व शिवरात्रि त्यौहार में उपस्थित लोगो से आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर उच्च श्रेणी की मानिटरिंग पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है इसलिए आप लोग स्वय व अपने बच्चों द्वारा किसी भी धर्म व सम्प्रदाय के विरुद्ध कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डालने से बचे। अपने आसपास के लोगो को भी समझा बुझाकर इस कृत्य से बचने के लिये प्रेरित करे।

थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पाण्डेय ने पीस कमेटी की बैठक में पधारे हुए गणमान्य लोगो को आगामी सावन मास, शिवरात्रि व बकरी ईद में लोगो से आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। तथा अशांति व अराजकता फैलाने वाले लोगो पर नजर रखकर इसकी सूचना तुरन्त थाने के सीयूजी नम्बर 9454403482 पर देने की अपील की। इस दौरान शुक्ला प्रसाद शुक्ला, हाजी जैनुल आब्दीन, गुड्डू शुक्ला सहित कई लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगो से शान्ति पूर्वक आगामी त्यौहार मनाने की अपील की।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक राम देव यादव, शादाब आलम, दिनकर शुक्ला, बृजेश गुप्ता, सहित पूरा थाना स्टाफ, शाहिद अली, मुस्तकीम खान, हसीब अंसारी, राम बरन पाण्डेय, जगदीश दत्त पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव आदि ग्राम प्रधान गण व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

Thursday, July 11, 2019

गोण्डा : मुजेहना के देवरदा प्राथमिक विद्यालय परिसर में भरा बरसात का पानी, बढ़ी परेशानी// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना के देवरदा प्राथमिक विद्यालय परिसर में भरा बरसात का पानी, बढ़ी परेशानी// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय देवरदा में विगत दो दिनों से हो रही बरसात के चलते विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों व गुरुजनो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाचार्य अलीमुद्दीन ने बताया कि विद्यालय परिसर में हुए जलभराव के बारे में ग्राम प्रधान देवरदा राम नारायन तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुजेहना राम राज व् जिला पंचायत राज अधिकारी को सूचित कर दिया है।

Wednesday, July 10, 2019

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे पुरस्कार घोषित, वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षो को निर्देशित किया था। इस बाबत धानेपुर थानाध्यक्ष रतन पाण्डेय ने बताया कि - पुलिस अधीक्षक के निर्देश क्रम में धानेपुर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक शादाब आलम, हेड कांस्टेबल शिव नारायण यादव, देवानन्द वर्मा ने बुधवार को नहर पुलिया बग्गी रोड से अभियुक्त शहीद पुत्र कासिम खान निवासी अलावल देवारिया थाना धानेपुर को गिरफ्तार कर लिया। तथा उसके कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त मुअसं 135/19 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना धानेपुर, गोण्डा में वांछित चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जिला मुख्यालय भेजा गया है।

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...