Sunday, July 7, 2019

गोण्डा : मुजेहना ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ सांसद जन संवाद कार्यक्रम// रिपोर्ट : वाईएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ सांसद जन संवाद कार्यक्रम// रिपोर्ट : वाईएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लाक परिसर के सरयू सभागार में सांसद गोण्डा द्वारा जन संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद व विधायक मेहनौन सहित पूरे मुजेहना मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का माल्यार्पण कर बधाई दी। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी ने कहा कि सांसद राजाभैया ने अपने पिछले मत रिकार्ड को पछाड़ते हुए अधिक मतों से जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्या के लिए वह हमेशा मौजूद हैं। मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धि का गुणगान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सबको सरकार की सभी योजनाओं से अवगत करायें। जिससे जनता योजना का पूरा लाभ उठा सके। सांसद राजाभैया ने अपने संबोधन में कहा कि सब के लिए पूरी तरह पूरी निष्ठा से सेवा करते रहेंगे। साथ ही कहा कि जो कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम नहीं करते वे मीटिंग में आगे मिलते हैं साथ ही कहा किसी को पार्टी में पिछले दरवाजे से शामिल नहीं किया जायेगा बूथ अध्यक्ष अपने मंडल अध्यक्ष के माध्यम से पार्टी में शामिल करायें। या सदस्यता अभियान के तहत शामिल करायें।

जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्ना ने गोण्डा संसदीय क्षेत्र में मेहनौन विधानसभा से सबसे अधिक मतों से विजयी होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। इस मौके पर मुजेहना भाजपा महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राजीव कुमार उर्फ विट्टू सिंह, महेश नरायन तिवारी, गौरव सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख छपिया बाबूराम यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष मुजेहना ब्लाक विनोद सिंह मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला सेक्टर संयोजक अरूण त्रिपाठी, पूरे सबसुख बूथ अध्यक्ष यज्ञ नारायण मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...