Friday, July 5, 2019

गोण्डा : इटियाथोक पुलिस एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के टिप्स// रवि चतुर्वेदी,

गोण्डा : इटियाथोक पुलिस एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के टिप्स// रवि चतुर्वेदी,

गोण्डा। इटियाथोक एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने शुक्रवार को सरस्वती इंटर कालेज में महिला सुरक्षा जागरूकता के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक संजीव चौहान ने उपस्थित छात्रो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान हालातों के मद्देनजर स्कूल कॉलेज की छात्राओं और कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिये निर्भीक बनना होगा। इसके लिए पुलिस की ओर विशेष अभियान शुरू कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शिविर में 130 छात्राओं समेत शिक्षिकाओं को विषम परिस्थितियों के दौरान आत्मरक्षा व बचाव करने के तरीके बताए गए। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस से वार्ता किया। और उनके द्वारा सिखाए गए गुणों को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह रहा। टीम में महिला आरक्षी सीमा यादव तथा महिला आरक्षी शबनम बानो एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ता नीलम सरोज ने कहा कि महिलाएं निसंकोच होकर पुलिस को अपनी शिकायत करें। इसके लिये महिला हेल्पलाइन 1090 पर महिलाएं फोन कर शिकायत कर सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...