Friday, July 5, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के खेत में लगा सोलर पंप खोल ले चोर// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के खेत में लगा सोलर पंप खोल ले चोर// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के ढोंगही गांव में किसान के खेत में लगा सोलर चलित पंप बीती रात चोर खोल ले गये हैं। पीड़ित ने इसकी तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ढोंगही गांव के रहने वाले पेशे से किसान व शुक्ला प्रसाद शुक्ल के मुताबिक गांव के बाहर खेत में फसलों की सिंचाई के लिए सोलर चलित पंप यंत्र लगाया गया था। गुरुवार की रात अज्ञात चोर सोलर पंप को खोल ले गये। इस की जानकारी सुबह तब हुई जब घर के लोग खेत पर गये तो यह देखा कि सोलर पंप गायब है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

गांव के दो लोगों पर किशोर को गायब करने का आरोप,
धानेपुर थाना क्षेत्र दत्तक पुरवा के रहने वाले लल्लन पाठक ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ लड़के को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। धानेपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत पूरे हाड़ा के मजरा दत्तक पुरवा निवासी लल्लन पाठक के मुताबिक बीते तीन जुलाई को उनका 17 वर्षीय लड़का दीपनरायन पाठक कहीं गायब हो गया। पीड़ित के मुताबिक - लड़के को गायब करने में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है। और कहा है कि विपक्षी ने उनके लड़के की मोबाइल भी ले लिया है। एसओ रतन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

बैंक आये ग्राहक का उचक्कों ने जेब से निकाल लिए रकम,

गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र अंतर्गत इलाहाबाद बैंक शाखा धानेपुर मे मोतीगंज थाना क्षेत्र के निवासी भगौती प्रसाद शुक्रवार को अपने खाते से धन आहरित करने आये। उन्होंने खाते से पंद्रह हजार रुपये निकाले। बैंक से मिले धन को दस हजार व पांच हजार अलग कर दो जेबों में रखा। इसी दौरान किसी ने बैंक में ही पांच हज़ार रूपये जेब से निकाल लिया। भगौती ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक नितीश कुमार से दर्ज कराई।थानाध्यक्ष रतन कुमार पाण्डेय ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को नही मिली है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...