Sunday, June 16, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में खाना बनाते समय आग लगने से महिला की मौत// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में खाना बनाते समय आग लगने से महिला की मौत// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर क्षेत्र के ग्राम रूद्रगढ़ नौसी के मजरा खास में बीती रात आग लगने से 25 वर्षीय एक महिला की मौके पर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धानेपुर के रूद्रगढ़ नौसी के मजरा नौसी खास के शमीम ने बताया कि रविवार तड़के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि गांव की शनीला उम्र करीब 25 वर्ष की गैस पर खाना बनाते समय आग लगने से गम्भीर रूप से जल गयी। जिससे मौके पर मौत हो गयी है।

सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि मो. शमीम ने एस.ओ. धानेपुर अतुल चतुर्वेदी को सूचना दी। सूचना पाकर त्वरित गति का परिचय देते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मृतका शनीला की लाश पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...