Sunday, June 16, 2019

गोण्डा : धानेपुर में गौ आश्रय केंद्र के संचालन के लिये अपनी माँगो को लेकर ब्लॉक परिसर में किया आमरण अनशन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर में गौ आश्रय केंद्र के संचालन के लिये अपनी माँगो को लेकर ब्लॉक परिसर में किया आमरण अनशन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक परिसर में रविवार को गौ आश्रय केंद्र रूद्रगढ़ नौशी में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर रूद्रगढ़ नौशी निवासी विश्वनाथ पाण्डेय उर्फ़ विश्व स्वरूप ब्रह्मचारी महराज अपने समर्थको के साथ आमरण अनशन पर बैठ गये। इस सम्बन्ध में ब्रह्मचारी महराज ने बताया कि गौ आश्रय केंद्र रुद्रगढ़ नौशी में मरने वाले गौ में सम्बंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही एवं गौ आश्रय केंद्र के निर्माण समयावधि में करवाये जाने व उसमे गायों के पेयजल व उनके रहने का उचित प्रबन्ध किया जाए।

अब तक गौ आश्रय केंद्र पर कराये गये निर्माण कार्यो में की गयी गुणवत्ता की जाँच में पायी गयी अनियमितता के सम्बन्ध में सम्बंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए। गौ आश्रय केंद्र के संचालन हेतू क्षेत्रीय परामर्शदाता समिति का गठन किया जाए। विश्वनाथ पाण्डेय उर्फ़ विश्वस्वरूप ब्रह्मचारी व अन्य नागरिको के विरुद्ध धानेपुर थाने में दर्ज मुकदमे वापस लिये जाए आदि मांगे जब तक प्रशासन नही मानेगा तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार शुक्ल, राम निवास वर्मा, दिलीप शुक्ला, गोविंद शरण द्विवेदी, अटल बिहारी पाण्डेय, पप्पू सिंह, तिलकधर दूबे, बैजनाथ पाण्डेय, भरत गिरी आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...