Monday, June 17, 2019

गोण्डा : मुजेहना के विशम्भरपुर में अष्ट दिवसीय आवासीय वैदिक दीक्षा संस्कार शिविर का आयोजन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना के विशम्भरपुर में अष्ट दिवसीय आवासीय वैदिक दीक्षा संस्कार शिविर का आयोजन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम विशंभरपुर में स्थित माता राजकुवरि देवी स्मारक संस्थान ब्रह्मधाम मंदिर विश्वंभरपुर में वैदिक भारत संस्था दिल्ली के सहयोग से हिंदू स्वराज्य दिनोत्सव के दिन राज्याभिषेक होने के अवसर पर अष्ट दिवसीय आवासीय वैदिक दीक्षा संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।

संस्थान के संस्थापक योगेंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ग में सभी जातियों व आयुवर्ग 8 से 12 वर्ष के शिक्षार्थियों को समायोजित किया गया है। इस शिविर में बालकों को दैनिक यम नियम के साथ साथ सामवेद और यजुर्वेद के प्राचीन गर्न्थो की ॠचाओं द्वारा संध्यापासन व समिदाधन का भी ज्ञान कराया जाएगा।

वैदिक दीक्षा संस्कार का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जाएगा।इस वैदिक संस्कार दीक्षा शिविर में वैदिक भारत के संस्थापक मोहित भारद्वाज, अभिजीत साँवले ऋग्वेद, शुभम राम त्रिपाठी सामवेद, राम विशाल द्विवेदी व आशुतोष पाण्डेय यजुर्वेद, सर्वेश तिवारी योग व संस्कृत के आचार्य गणों की देखरेख में बच्चों को वैदिक रीति से शिक्षा दीक्षा दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...