Friday, May 31, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग मे घर गृहस्थी जलकर खाक// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग मे घर गृहस्थी जलकर खाक// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। थाना धानेपुर के अंतर्गत ग्राम खौदी के मजरे छोटकी उत्तरी में शुक्रवार के दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग मे घर गृहस्थी जल कर खाक हो गयी। शुक्रवार के दोपहर लगभग 12 बजे गांव निवासी छब्बू लाल पुत्र गोपाली के भुसैले मे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी। बताया जाता है कि गांव मे सिर्फ महिलाये व बच्चे थे। उसी वक्त आग लग गयी। हल्ला गुहार होने पर आसपास के लोग मदद के लिए दौडे। लेकिन तेज हवा, प्रचण्ड गर्मी के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

ग्रामीणो व पीडित परिवार ने बताया कि भुसैलै से लगभग 50 मीटर दूर आग के अंगार गिरजा दत्त पान्डेय के घर पर कहर बन कर टूटा। और अपने आगोश मे समेट लिया। देखते देखते उनका फूस का घर आग की भेट चढ गया। पीडित परिजन की पत्नी घर जलता देख बेहोश हो गयी। जिन्हे गांव वालो ने इलाज के लिए बग्गी रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहाँ लेकर गये। गिरजा दत्त पान्डेय व घर की महिलाओं बच्चो ने बताया कि घर में रक्खा आनाज, बर्तन, लगभग 25 हजार की नगदी, तीन जोडी पायल, नथनी पम्पिग सेट इंजन, चारा मशीन सहित अन्य घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।

जिससे परिवार के लोग दाने दाने को मोहताज हो गये। शाम को खाने पहनने के लिए कपडा व रहने के लिए सिर्फ खुला आसमान है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन से सूचित किया। लेकिन वह भी देर से पंहुचा। अग्निशमन व ग्रामीणों के मदद से किसी तरह आग पर काबू तो पाया गया। कडी मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाया जा सका। गनीमत रहा कि आग आगे नही बढी। वर्ना पूरा मजरा हो जाता तबाह हो सकता था। इस संबंध में हलका लेखपाल रमेश पान्डेय ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर जा रहे हैं। जिसका घर जला है वह बेहद गरीब है। अग्निक्षति का आकलन करके उचित रिपोर्ट लगा कर पीड़ितों की मदद करायी जायेगी।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...