Friday, May 31, 2019

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में आग से झुलसी विवाहिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, मुकदमा दर्ज// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा : धानेपुर क्षेत्र में आग से झुलसी विवाहिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, मुकदमा दर्ज// रिपोर्ट : पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माधवगंज के सरजू पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता बुरी तरह जल गयी। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों ने लखनऊ रिफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि लखनऊ में भर्ती घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मायके वालों ने दहेज के खातिर जलाकर मार डालने का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के मायके पक्ष की तहरीर पर पति, ससुर व सास के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त सूचना अनुसार -बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या फरीद खां के मजरा बेताड़े के विशाल तिवारी के मुताबिक उन्होंने अपनी पुत्री रुचि उर्फ़ निक्का की तकरीबन चार पांच साल पहले धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माधवगंज के मजरा सरजू पुरवा गांव के शांती प्रसाद मिश्रा के बेटे नंद प्रसाद मिश्रा के साथ परम्परागत शादी किया था।

शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर बेटी की ससुराल वाले आये दिन प्रताड़ित करने लगे। विशाल तिवारी का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसे मार पीटकर आग के हवाले कर दिया गया। और जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता के पिता ने लड़की के पति, ससुर व सास को आरोपित करते हुए थाने पर तहरीर दी है।

एसओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज के खातिर जान से मारने का प्रयास समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...