Monday, May 13, 2019

गोण्डा : घर से पत्नी को लेने निकला युवक गायब, काफी खोजबीन बाद परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी,

गोण्डा : घर से पत्नी को लेने निकला युवक से गायब, काफी खोजबीन बाद परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी,

रिपोर्ट : देवेन्द्र तिवारी, गोण्डा।

गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के सकतपुर सरैयां को अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया युवक रहस्यमय ढंग से गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद गायब युवक का कुछ पता नही चल सका है। गायब युवक के चाचा ओमप्रकाश ने थाना उमरी बेगमगंज में गुमशुदगी दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मामले में उन्होंने कहा है कि बीते ग्यारह मई को उसका भतीजा सुनील कुमार घर से अपनी पत्नी बिदा कराने के लिये बाइक से सकतपुर सरैयां गया था। जो वहाँ भी नहीं गया। और न ही घर वापस आया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

मामला उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धमरैया का है। यहाँ के निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल रामकेवल का लड़का सुनील कुमार शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेने के लिये बाइक से परसपुर थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव गया था। जो घर वापस नही आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की। तो कोई पता नही मिल पाया। जिससे परिजनों व ग्रामीणों में मातम छाया हुआ है। उनके बूढ़े पिता और माँ का रो रोकर बुरा हाल है। घर मे दो दिन से परिजन परेशान है।

युवक के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को सुनील के जाने के बाद उसके ससुराल वालों से बात करने पर जानकारी मिली कि वह वहाँ पहुँचा ही नही है। तभी से परिजनों की बेचैनी बढ़ी हुई है। और उसकी मोटर साइकिल का भी कोई अता पता नही है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...