Monday, April 15, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी में शादी रस्म के वक्त गिरा छज्जे के रेलिंग के जद में आकर दर्जनों से अधिक घायल// राजन कुशवाहा,

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी में शादी रस्म के वक्त गिरा छज्जे के रेलिंग के जद में आकर दर्जनों से अधिक घायल// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी गांव में शादी रस्म के दौरान अचानक छज्जे की रेलिंग गिरने से दर्जनों से अधिक घराती व बराती घायल हो गए। जिससे शादी रस्म के खुशी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घायलों को आनन फानन में इलाज के लिये आसपास के अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया। जहाँ पर घायलों का उपचार हो रहा है।

मामला परसपुर थाना क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी के भयापुरवा गांव का है। सोमवार को दोपहर बाद शमशेर अली के दो नातिन रेहाना बानो व आसना बानो की शादी रस्म के दौरान खुशी का माहौल था। यहाँ जाकिर व साकिर के पुत्री के शादी में करनैलगंज के लालेमऊ से बारात आयी थी। परम्परा लोकाचार के समय महिलाएं व बच्चे छत के छज्जे पर कार्यक्रम में शामिल थे।

तभी छत के छज्जा का रेलिंग अचानक भरभराकर ढह गया। जिसके चपेट में आकर दर्जनों से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल व सीएचसी पर पहुँचाया गया। जहाँ इस्लाम अली 58 वर्ष चरसडी, आसिया बानो 24 वर्ष भया पुरवा, जुबेर अहमद 19 वर्ष, ईदू 45 वर्ष, फूलबाबू 10 वर्ष, वसीम 10 वर्ष, मुबारक अली 20 वर्ष, शकील 26 वर्ष को इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...