Saturday, December 22, 2018

गोण्डा : बेलसर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बकौली पुरवा में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस// राजन कुशवाहा,

गोण्डा। बेलसर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बकौली पुरवा में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित के जादूगर श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। 22 दिसंबर 1887 को श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का जन्म भारत ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गणितज्ञों के गणितज्ञ व संख्याओं के जादूगर के नाम से जाने जाते थे। जिन का जन्मदिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया।

रामानुज संख्या 1729, रामानुजन जादुई चौकोर के बारे मे जानकारी देते हुए गणित के महत्व को समझाया गया। गणित के द्वारा जीवन आसान व सरल होता है। गणित नीरस विषय नहीं अपितु खेल, रोचकता का विषय है। गणित से ही सही तरीके से पुर्व अनुमान लगाया जा सकता है। विद्यालय के शिक्षक राखा राम गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह के मौखिक निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। माना जा रहा है कि यदि बच्चों को खेल के माध्यम से गणित सिखाया जाए, तो बच्चे आसानी से सीखे जाते हैं।

1 comment:

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...