Sunday, December 23, 2018

गोण्डा : मुजेहना ब्लाक के सरयू सभागार में भाजपा मंडल की हुई बैठक// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लाक के सरयू सभागार में भाजपा मंडल की बैठक की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला महामंत्री मंडल प्रभारी अमर किशोर कश्यप बमबम रहे। बैठक में पार्टी की आगामी योजना पर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक में आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाने की योजना बनाई गई। साथ ही साथ पार्टी के विभिन्न आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा किया गया। जिसमें बाइक रैली, लाभार्थी संपर्क, घर-घर संपर्क, चौपाल कार्यक्रम, ट्रैक्टर सम्मेलन, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप बमबम ने कहा कि मिशन 2019 की तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी संगठन का काम सौंपा गया है। उसका समय पर सही ढंग से पूरा निर्वाह किया जाएगा, पार्टी पुनः कार्यकर्ताओं की मेहनत से गोंडा लोकसभा जीतेगी। और पुनः नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

इस अवसर पर यज्ञ नारायण मिश्रा, सुभाष सोनी, पूरन लाल सोनी, शीतला प्रसाद आजाद, शांति प्रकाश कौशल, त्रिवेणी प्रसाद, शास्त्री, हंसराज वर्मा, संदीप मिश्रा, राम लखन श्रीवास्तव, संजय सिंह, विजय सिंह, राम जन्म वर्मा, रमवापुर पाण्डेय, राज दत्त तिवारी, अशोक तिवारी, दीपक तिवारी, गिरजा कांत गुप्ता, कमला कांत शुक्ला, राम सिंह वर्मा, गिरजेश मिश्रा, अरूण वर्मा, सीताराम सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...