Monday, April 15, 2019

गोण्डा : करनैलगंज कस्बे में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने की बैठक// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा : करनैलगंज कस्बे में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने की बैठक// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज कस्बे में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यालय पर वाहिनी की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता व संचालन अर्चित पांडेय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला संगठन महामंत्री धनंजयमणि त्रिपाठी ने समाज हित में वाहिनी के कर्मठ पदाधिकारियों को चयनित करने की बात कही। उन्होंने कहा की संगठन मजबूत होने पर ही हिन्दू हित सम्भव है। हरिओम ओझा, श्रवण गोस्वामी, नवल किशोर एवं गौरव कुमार सहित कई अन्य लोगों ने बैठक को सम्बोधित किया। उसके बाद दुर्गेश गोस्वामी को करनैलगंज का ब्लॉक अध्यक्ष, धर्मेंद्र तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि बाबा को उपाध्यक्ष, रामजी को मंत्री, सन्तोष तिवारी को महामंत्री, रणजीत मौर्य को मीडिया प्रभारी व लोकेश तिवारी को संयोजक नामित किया गया। बालमुकुंद, बृजेश जायसवाल, विजय गुप्त, किशन गोस्वामी एवं विवेक कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...