Thursday, April 11, 2019

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के मॉडल स्कूल देवरिया अलावल में बच्चो को सिखाया योगाभ्यास के तरीके// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना क्षेत्र के मॉडल स्कूल देवरिया अलावल में बच्चो को सिखाया योगाभ्यास के तरीके// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना अन्तर्गत माडल स्कूल देवरिया अलावल द्वितीय मे पंतजलि योगपीठ के तत्वावधान में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। बच्चो को योग शिक्षा के आसन बताते हुये योगाभ्यास कराया गया ।जिसमे स्कूल के नौनिहाल नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओ ने योग किया। योग प्रशिक्षको ने बच्चो को योग आसन कर तरीके बताते हुये कर्मयोग बताये। योगा चार्य सुधासू द्विवेदी आसन प्राणायाम, ध्यान पूर्व एक्युप्रेशर आदि की जानकारी देते हूये कहा हर किसी को योगा करना चाहिए।

जिससे हमारे अन्दर होने वाली तमाम प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। इस क्रिया को दैनिक तौर पर करने से स्वस्थ शरीर सेहतमंद रहा जा सकता है। योग करने से अंगो के बिभिन्न नशे जोड आदि बिकसित होते है। खास कर गठिया, जोड कमर दर्द सहित किसी भी प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। शरीर के सभी अंग चलायमान होता है। इस लिए सभी लोग इस आसन को करे। स्वस्थ शरीर एव निरोग काया। जिसका सभी बच्चो ने योगाआसन करने का संकल्प लिया।

वही योगाचार्य आशीष गुप्ता ने बच्चो के साथ साथ शिक्षको से भी योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम मे प्रधाध्यापिका नीलम सिंह, शिक्षक राजेश जायसवाल, सुधाकर द्विवेदी, बिनोद गुप्ता तथा छत्रधारी सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...