Thursday, April 11, 2019

गोण्डा : छपिया क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गांव गांव किया जन सम्पर्क// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : छपिया क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गांव गांव किया जन सम्पर्क// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : छपिया क्षेत्र में गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने विजय संकल्प ग्राम संपर्क अभियान के तहत आधा दर्जन गांवों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया के लिए जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। विपक्षी उनकी लोकप्रियता से बौखला गये हैं। उन्होंने बताया कि गांव में गरीब मजदूर के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाया।

उज्जवला योजना, गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर को शौचालय, निर्माण किसानों को सम्मान निधि, योजनाओं को समर्पित किया। इस दौरान लोगों ने नरेन्द्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने पटखौली महुलीखोरी मनीपुर ग्रंट शीतलगंज वैदौली सैजलपुर पायरखास दरियापुर इटैला खुर्द छपिया बाजार में जन सम्पर्क किया।

पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव, दिनेश शुक्ल, प्रियदर्शनी सिंह, अभिमन्यु पटेल, राकेश वर्मा, राजन सिंह, पप्पू वर्मा, दिलीप पांडेय, शिवकुमार यादव, राजू यादव, सुशील पासवान, विन्देश्वर वर्मा, राधेश्याम प्रधान, दुर्गा वर्मा, विद्याराम, दिलीप वर्मा, शिव बरन भारती, दुर्गा शर्मा, बीडी पाठक, राधेश्याम प्रधान पिंकू प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...