Friday, April 5, 2019

गोण्डा : छपिया क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान नामांकन जागरूकता की बच्चों ने निकाली रैली// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा : छपिया क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान नामांकन जागरूकता की बच्चों ने निकाली रैली// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। छपिया क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार और आम लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्राथमिक और जूनियर विद्यालय मसकनवां के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गयी। स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन जागरूकता रैली में छात्र छात्राओं ने अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर नारे लगाते हुये मसकनवा कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

स्कूल चलो, हम भी स्कूल जायेगें, पापा का मान बढ़ायेगें, आधी रोटी खायेगें, स्कूल जरूर जायेगें, स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर के नारों से मसकनवा गूंज उठा। बच्चों ने मसकनवा बभनान रोड, महजनी टोला, सम्मय माई स्थान, मनकापुर रोड़, चौराह चौक होते हुये खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। रैली के माध्यम से शैक्षिक गुणवत्ता का संदेश दिया गया।

शिक्षक महेश मिश्र ने कहा कि प्राथमिक मसकनवा में स्मार्ट क्लास की सहायता से गुणवत्ता परक शिक्षा दी जाती है। इसी कारण से विद्यालय को आई सी टी राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुका है। विद्यालय के छात्र छात्राओं मनीष, अखिलेश, ज्ञान चन्द्र, अरूण कुमार, खुशबु, कोमल, ममता, मीनाक्षी, मुस्कान, रिंकी, साबिरा में नामांकन रैली के प्रति काफी उत्साह रहा। विष्णु देव शुक्ल, आनंद, हरेन्द्र, सुनील कुमार त्रिपाठी, विनीता देवी, राजकुमारी देवी कविता तिवारी, अनामिका तिवारी, प्रियंका तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...