Friday, April 5, 2019

गोण्डा : मुजेहना ब्लॉक के रुद्रगढ़ नौसी में गौ आश्रय केंद्र का जिला पशु चिकित्सधिकारी ने किया उदघाटन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मुजेहना ब्लॉक के रुद्रगढ़ नौसी में गौ आश्रय केंद्र का जिला पशु चिकित्सधिकारी ने किया उदघाटन// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम रुद्रगढ़ नौसी में बन रही प्रदेश की प्रथम गौ आश्रय केंद्र का शुक्रवार को जिला पशु चिकित्सधिकारी डॉ आर पी यादव ने उदघाटन किया। आधी अधूरी बने गौ आश्रय केंद्र रुद्र गढ़ नौसी का आनन फानन में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरपी यादव ने उदघाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के पशुपालको ने अपने मवेशियों को गौ आश्रय केंद्र में पहुंचाया। समाचार भेजे जाने तक 55 पशु गौ आश्रय केंद्र में आये। इस दौरान आधी अधूरी बनी कच्ची दीवाल फांदकर पांच पशु भाग गये।

मौके पर अपने अपने पशु लेकर आये शुभम श्रीवास्तव, तिलकधर दूबे, दिनेश कश्यप, मोहम्मद असलम व बजरंगी लाल ने रोष व्यक्त करते हुए इसका विरोध जताया। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी मुजेहना डॉ मनोज कुमार, उत्तम पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई पशुपालक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...