Friday, March 8, 2019

गोण्डा : आईटीआई में महिला दिवस पर सेनेटरी नैपकिन बेडिंग मशीन का हुआ लोकार्पण// प्रदीप पांडेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा है कि शिक्षा एवं आत्म रक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं में आत्म विश्वास पैदा होता है। जो उनके सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उदबोधन बतौर मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने आईटीआई मनकापुर में इग्नू और आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें महिलाओं की भूमिका महत्व देना होगा। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से हमें उचित अनुचित और अच्छे बुरे का ज्ञान होता है। यदि हम सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत हो सकें तो महिलाओं की तमाम समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के महाप्रबंधक राजीव सेठ ने इग्नू द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा प्रयासों की सराहना की तथा संस्थान की तरफ से हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं न केवल पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, अपितु कई क्षेत्रों में तो उनसे बेहतर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कनकलता बरुआ, मार्तण्डनी हाजरा जैसी हजारों महिलाओं ने शहादत दी किन्तु रानी लक्ष्मी बाई के अलावा अन्य का नाम कितने लोग जानते हैं। उन्होंने महिलाओं के बलिदान को भी याद रखने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय आत्म रक्षा प्रशिक्षक ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने महिलाओं व बालिकाओं को आत्म रक्षा के तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर इग्नू से बीसीए करने वाले कर्मचारियों के सहयोग से तैयार की गई सेनेटरी नैपकिन बेडिंग मशीन (फ़्लोरा) का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोरमा सिंह ने किया।

महिला कल्याण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रानी ने देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा उनके लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने मंच पर आत्म रक्षा कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर जहांगीराबाद मीडिया इंस्टीच्यूट के निदेशक जुबैर अहमद, अपर महाप्रबंधक सीडी वर्मा, वाईएस चौहान, शिवराम सिंह, नदीम जाफरी, सुशील कुमार, योगेश कुमार, शिवशंकर, वीएस सचान समेत अनेक अधिकारी कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...