Friday, March 8, 2019

गोण्डा : धानेपुर की यूपी 100 पुलिस ने विश्व महिला दिवस पर स्कूली बालिकाओ को किया जागरुक// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। धानेपुर की यूपी 100 पुलिस डी.एन. सिंह प्रभारी एसआई कैलाश राय चालक एचजी राम ललन तिवारी व राम केवल यादव और टू व्हीलर पीआरवी अनुराग बर्मा अपनी टीम के साथ विश्व महिला दिवस के अवसर पर स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुरु बताये। स्वर्गीय चंद्रशेखर शुक्ल कृषक बालिका इंटर कॉलेज में डायल 100 के सीपी डीएन सिंह ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर कालेज की छात्राओं को जागरूक एवं सशक्त रहने के सुझाव और डायल 100 के विषय में विधिवत संपूर्ण जानकारी देकर जागरूक एवं सशक्त किया।

इसके साथ ही सीपी डी एन सिंह द्वारा बच्चों से अपील किया कि बच्चे अपने परिवेश मेँ हो रही घटनाओं पर ध्यान दें। और बुरी चीजों को नजर अंदाज करें। अच्छी चीजों को ग्रहण कर अपने कैरियर को शानदार तरीके से आगे बढ़ाएं। वही पीआरबी 0867 के प्रभारी एस आई कैलाश राव अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं।

बालिका इंटर कॉलेज के स्टाफ ने डायल 100 के इस कार्यक्रम की सराहना किया। विश्व महिला दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि डायल 100 टीम के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से हमारे कालेज की समस्त शिक्षकाओ व हमारे कॉलेज में पढ़ने वाली बालिकाएं जरूर लाभान्वित हुई। जिसका असर उनके जीवन पर भी पड़ेगा। इस अवसर पर डिग्री व इंटर कालेज की समस्त शिक्षकाए व सैकड़ो की संख्या में छात्राए उपस्थित रहीं हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...