Sunday, March 24, 2019

गोण्डा : छपिया क्षेत्र के कोटखास में स्थित कोटेश्वर नाथ शिव मंदिर गायत्री परिवार के तत्वावधान में निकली कलश यात्रा// प्रदीप गुप्ता,


गोण्डा : छपिया क्षेत्र के गायत्री परिवार द्वारा कोटखास में स्थित कोटेश्वर नाथ शिव मंदिर से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा बड़े धूमधाम व गाजेबाजे के साथ निकला। यह कलश यात्रा चौराहा होते हुए नेतौरी मार्ग से परसा होते हुए पुनः कोटखास मंदिर पहुंचा।कलश यात्रा यज्ञ मंडप पर आने के पश्चात मुख्य यजमान को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया गया।

कलश यात्रा का जगह जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। मांगलिक और धार्मिक गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों में काफी उत्साह रहा। यज्ञाध्यक्ष ने बताया कि पृथ्वी पूजन, देव पूजन, कलश पूजन कराया गया। कथा व्यास पीठाधीश्वर ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यज्ञ बहुत जरूरी है।

इस मौके पर पंकज मिश्रा, बलदेव सिंह, पहलवान सिंह, चंद्रबली सिंह, कालिंदे सिंह, पूजा, मीना, रेखा, डाली, दिव्या, दिलीप सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में गायत्री परिवार के भक्तगण शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...