Wednesday, March 13, 2019

गोण्डा : खरगूपुर क्षेत्र के एक गांव में अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या// ओपी मिश्रा,

गोण्डा। खरगूपुर क्षेत्र के एक गांव में अवैध सम्बन्ध के शक में बीती रात पति ने अपनी पत्नी की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। बचाने के लिए दौड़ी बेटी को भी बांके से मारकर घायल कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बराहेमा के मजरा बड़ेरिया दरगाही का है। यहां के निवासी अलगू चौधरी ने बुधवार बीती रात पांच बजे सुबह चारपाई पर सोते समय अपनी पत्नी सरोज कुमारी (40) की बांके से गला काटकर निर्मम हत्या दी। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर पुरुष से अवैध सम्बन्ध था। हत्या के दौरान शोर सुनकर जब मृतका की बेटी रोशनी (12) बचाने दौड़ी, तो उस पर भी बांके से वार कर दिया। जिससे उसके दाएं हाथ की अंगुली में चोट लग गया। और वह चिल्लाते हुए घर के बाहर भाग गई।

मृतका के पति अलगू ने घटना को अंजाम तब दिया जब उसके बच्चे बगल के चारपाई पर सो रहे थे। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। मृतका के भाई सन्तोष कुमार ने अपने बहनोई अलगू के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। मृतका का मायका बहराइच जिले के विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उधरना ठकुराइन गांव में है।

सन्तोष कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन सरोज कुमारी की शादी लगभग 20 बर्ष पहले अलगू के साथ की। शादी के बाद से ही वह उसे पड़ताड़ित करता और मरता पीटता रहता था। आपसी वाद विवाद के चलते उसने बांके से गला काटकर उस के बहन की हत्या कर दी है। मृतका सरोज कुमारी के पांच बच्चे हैं।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और एसपी व सीओ को इसकी सूचना दी। एसपी आर पी सिंह, सीओ महावीर प्रसाद ने पंहुचकर मौके की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी अलगू चौधरी के विरुद्ध हत्या व हत्या का प्रयास धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...