Saturday, March 2, 2019

गोण्डा : छपिया क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में विजय संकल्प कमल सन्देश वाईक रैली का हुआ आयोजन// प्रदीप गुप्ता,

गोण्डा। छपिया क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कमल विजय संकल्प वाईक रैली का आयोजन किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपना दम दिखाया। सैकड़ों की संख्या में वाईक सवारों ने विधायक प्रभात वर्मा के नेतृत्व में विजय संकल्प कमल सन्देश बाइक रैली मसकनवा कस्बे के फार्म हाउस, छपिया, पतिजिया, मांडा, बभनजोतिया, कुनगइया, परसा, बभनान, साबरपुर, घारीघाट खोड़ारे गिन्नी नगर पहुँचा।

जगह जगह रैली का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक श्री वर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार और जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव, दिनेश शुक्ल, श्रवण शुक्ला, विन्देश्वर सिंह, अम्बुज पटेल, शिवकुमार यादव, अनिल पासवान, विश्वनाथ पाठक राजन सिंह, अनंत शुक्ल, प्रभाकर तिवारी, बब्बू पाण्डेय, दुर्गा वर्मा, अम्बिका साहू, सुधीर तिवारी, ओम प्रकाश, विक्रम, दीपक, पिंटू, ठाकुर प्रसाद, विद्या राम वर्मा, भगवानदीन मिश्रा, रक्षा राम पटेल, बब्बू मिश्रा, महेश, एसबी सिंह, जितेन्द्र यादव, विनय सरोज, राजकुमार सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...