Saturday, March 2, 2019

गोण्डा : इटियाथोक के यूपी डायल 100 के सिपाही डीएन सिंह का तबादला होने पर दी भावभीनी विदाई// प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक थाना में डायल 100 के पीआरबी 0866 एवं पीआरबी 0876 के लोकप्रिय एवं चर्चित सिपाही डी0 एन0 सिंह का स्थानांतरण थाना धानेपुर के पीआरबी 0867 हो गया। जिले में संचालित डायल 100 के सभी चौपहिया वाहन के कर्मियों का स्थानांतरण के क्रम में डीएन सिंह का स्थानांतरण धानेपुर हो गया।

सिपाही डी0 ऍन0 सिंह अपने सराहनीय कार्यो को लेकर गोण्डा पुलिस लाइन में उच्चाधिकारियों द्वारा कई बार सम्मानित हो चुके है। बेहतर कार्यो को लेकर इन्हें हाल में ही लखनऊ मुख्यालय पर आमंत्रित किया गया। इटियाथोक थानाक्षेत्र में कई ऐसे घटनाओ और मामलो में तत्काल पहुंचकर पुलिस सहायता देने की खूबी रही है। मार्ग दुर्घटनाओ में फौरन पहुंचकर घायलो को स्वास्थ्य सहायता दिलाई। और उनके इलाज करवाये। कालेज के छात्राओ के साथ छेड़खानी मामले में समय पर पहुंचकर उनकी सहायता की। आग लगने के कई मामले में पहुँचकर तत्काल ग्रामीणों की मदद की। और ग्रामीणों के साथ खुद आग बुझवाई।

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गोंडा उमेश सिंह आईपीएस के द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनको प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इनका हौसला बढ़ाया गया। उसके पश्चात 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक आदित्य कुमार मिश्र आईपीएस के द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह आईपीएस के द्वारा पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में प्रदान किया गया।

इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए इटियाथोक बाजार के कृषक बालिका इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डीएन सिंह की उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए उप्र पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह आईपीएस द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदत्त सिल्वर मेडल एवं प्रशंसा चिन्ह को आयोजित समारोह में बेसिक शिक्षा मंत्री माननीय श्रीमती अनुपमा जयसवाल के द्वारा प्रदान किया गया।
इटियाथोक क्षेत्र के अनेक क्षेत्रवासी डीएन सिंह के स्थानांतरण से काफी दुखी होकर भावभीनी विदाई दिए। सिपाही डीएन सिंह ने अपने समस्त उपलब्धियों को इटियाथोक के क्षेत्रवासियों सहित मीडिया को समर्पित किया।

डीएन सिंह ने कहा कि इटियाथोक क्षेत्र के सभी लोगो का बहुत प्यार मिला। मीडिया कर्मियों का जो स्नेह मिला, उसके लिये सदैव आभारी रहेंगे। इटियाथोक क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों का हमें भरपूर प्यार और सम्मान मिला। जो गौरव की बात है। नौकरी में तबादले तो होते रहते है। आप सभी के दिलो में हरदम रहेंगे। उन्होंने कहा कि शायद ही इटियाथोक में आने का अवसर प्राप्त होगा।"

इटियाथोक क्षेत्र के रोहित सिंह, बृजेश यादव, मनोज मिश्र, जंगबहादुर, राकेश चतुर्वेदी, छोटू ओझा, रवि चौबे, बबलू तिवारी, पंकज सिंह, कृपाशंकर शुक्ला, कृष्ण प्रताप सिंह, राजेश दुबे, सुनील दुबे, सरताज अली, देवेन्द्र पांडे, पवन मिश्रा, सुशील पांडे, दिनेश शुक्ला, राजा मुन्ना तिवारी, महेंद्र जैन आदि लोगो ने सिपाही के तबादले पर उनको भावभीनी विदाई दी।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...