Saturday, March 2, 2019

गोण्डा : मेहनौन विधानसभा में निकली विजय संकल्प भाजपा कमल संदेश रैली// पीएन मिश्रा,

गोण्डा : मेहनौन विधानसभा में निकली विजय संकल्प भाजपा कमल संदेश रैली// पीएन मिश्रा,

गोण्डा। मेहनौन विधान सभा में विजय संकल्प कमल संदेश बाइक रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा व विशिष्ट अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ़ मुन्ना भैया ने ध्वज फहराकर संयुक्त रूप से किया। विजय संकल्प कमल संदेश बाइक रैली में तकरीबन 1500 बाइक सवारो ने मेहनौन विधान सभा क्षेत्र के इटियाथोक, खरगुपुर, महराजगंज, पारासराय, इन्दिरा नगर, धानेपुर होते हुई मुजेहना ब्लॉक परिसर में समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा व विशिष्ट अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने बाइक रैली के सफलतम कार्यक्रम के लिये मेहनौन विधानसभा के मुजेहना, इटियाथोक, खरगूपुर व मेहनौन के कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि पीयूष मिश्रा ने कहा कि इस बाइक रैली में मेहनौन विधानसभा के कार्यकर्ताओ का जोश रहा है। कि एक बार पुनः मोदीजी को 2019 में प्रधानमंत्री बनाना है।

इस अवसर पर डॉ पुष्कर मिश्रा, डॉ राजकुमार द्विवेदी, सत्यव्रत ओझा, राजेश सोनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, मायाराम वर्मा, मनोज तिवारी सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...