Wednesday, March 13, 2019

गोण्डा : इटियाथोक क्षेत्र की नन्ही बिटिया को भोपाल मे मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान// प्रदीप पांडेय,

गोण्डा (प्रदीप पाण्डेय)। इटियाथोक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में पढ़ रही 8 वर्षीय मेधावी नन्हीं अंशिका मिश्रा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड वर्ष 2018 के समस्त रिकार्डों में से उत्कृष्ट रिकॉर्ड हेतु चयनित हुआ है। इसके लिए 15 मार्च 2019 को इंडो वियतनाम द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में अंशिका मिश्रा को शानदार कीर्तिमान स्थापित करने हेतु भोपाल मध्य प्रदेश में सम्मानित किया जाएगा।

बताते चलें की अंशिका मिश्रा ने गत 24 नवंबर को भारत के सभी जिलों का नाम 6 मिनट 26 सेकंड में सुना कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एशिया महाद्वीप के कई देशों के उत्कृष्ट रिकॉर्ड होल्डर प्रतिभाग करेंगे। आयोजन के दौरान 15 मार्च को चुनिंदा रिकॉर्ड होल्डरों सहित अंशिका मिश्रा को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया की इस सम्बन्ध में विभागीय अनुमति ले ली गई है तथा 14 मार्च को भोपाल जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वही भोपाल के इस बड़े आयोजन में जाने को लेकर नन्ही अंशिका काफी प्रसन्न है।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...