Wednesday, March 13, 2019

गोण्डा : परसपुर थाना से महज चन्द दूरी पर दिनदहाड़े हरियाली पर कुल्हाड़ी चला रहे लकडकट्ट, जिम्मेदार मौन// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र में अफसरों के निरंकुश रवैया के चलते हरे भरे वृक्षों को दिन दहाड़े काट रहे बेखौफ वनमाफ़ियाओं का हौसला बुलन्द है। परसपुर थाने से महज चन्द दूरी पर बनवरिया गांव के एक बाग को लकड़ कट्टों ने निशाना बना दिया। और बेखौफ वन माफियाओं ने बाग में लगे हरे भरे वृक्ष को काटकर धराशायी कर दिया। वहीं इसके सम्बन्धित विभागीय अधिकारी इस मामले से अनजान बने रहे हैं।

यह हाल तब है, जब पर्यावरण सरंक्षण व पौधरोपण को लेकर सरकार तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर करोड़ों रुपये पानी की तरह खर्च कर रही है। वृक्ष लगाओ अभियान एवं पर्यावरण सरंक्षण जागरूकता कार्यक्रम में तरह तरह के संकल्प दोहराये जाते हैं। किंतु हरियाली को सरेआम नुकसान पहुंचा रहे वन माफियाओं के लिये कानून कोई मायने नहीं रखता है। और वनमाफ़िया क्षेत्र में लगे हरे भरे वृक्षों को दिन दहाड़े काटने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। और विभागीय अधिकारी व पुलिस के मिलीभगत से बेखौफ लकडकट्ट हरे भरे हरियाली का सफाया कर रहे है।

इतना ही नही, सुबह से शाम तक लकड़ी के गोटें लदी दर्जनों ट्रालियों का कस्बे में फर्राटे भरना आम बात बन गया है। परसपुर के मुख्य चौराहा, भौरीगंज तिराहा मोड़ पर पुलिस मुस्तैदी का कोई असर नहीं है। मूकदर्शक बनी पुलिस के मुस्तैदी को चुनौती देकर लकड़ी के बोटे लदे वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। इस बाबत इसके जिम्मेदार विभागीय अफसर मौन बने हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...