Saturday, March 2, 2019

गोण्डा : करनैलगंज क्षेत्र में सांसद बृज भूषण शरण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को निकली भाजपा विजय संकल्प महारैली// प्रवीण श्रीवास्तव,

गोण्डा। करनैलगंज क्षेत्र में शनिवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में विजय संकल्प महारैली का आयोजन हुआ। करनैलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के आवास बरगदी कोट में बड़े ही धूमपूर्वक स्वागत हुआ। भाजपा के विजय संकल्प रैली का बरगदी कोट में विधायक लल्ला भैया एवं हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रैली में महत्वपूर्ण बिंदु यह देखने को मिला की करनैलगंज के विधायक और कैसरगंज के सांसद ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को पूरी तरह भाजपा मय बनाने का संकल्प लिया।

सांसद बृज भूषण शरण सिंह के नेतृत्व में आयोजित विजय संकल्प यात्रा रैली में बाइक सवारों का काफिला लेकर सांसद बृजभूषण सिंह परसपुर, शाहपुर, करनैलगंज होते हुए बरगदी कोट में पहुंचकर जोरदार स्वागत हुआ। बरगदी कोट में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए विजय संकल्प महारैली का समापन हुआ। इस अवसर पर बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह लाल साहब, शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, परसपुर चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, राज दत्त मिश्रा, राज देव शुक्ला, गुरुदेव सिंह, उपेंद्र सिंह, रमेश ओझा, अशोक सिंह, संजीव सिंह, मस्तान बकाई सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...