Thursday, March 14, 2019

गोण्डा : परसपुर क्षेत्र के कण्डरु में अचानक लगी आग में आधा दर्जन घर गृहस्थी समेत एक मवेशी व एक महिला झुलसकर जख्मी// राजन कुशवाहा,


गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गयी। जिसमें चार भाईयों समेत छह लोगों के घर गृहस्थी के सामान कपड़े अनाज अग्निकांड के भेंट चढ़ गए। आग के चपेट में आकर एक महिला व एक मवेशी झुलसकर जख्मी हो गई। झुलसी महिला को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार- परसपुर थाना क्षेत्र के कन्डरू गांव में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गयी। आग की लपटों को देख गांव में हड़कम्प मच गया। हल्ला गोहार होने पर लोग दौड़े। और बुझाने का प्रयास किया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटों ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के काफी प्रयास बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जिससे गांव के जुगाउ कोरी की पत्नी 45 वर्ष व जानकी कोरी की बछिया झुलसकर जख्मी हो गयी। गांव के रँगविहारी पाण्डेय, बुधराम, जानकी, रक्षाराम, राजू के घर गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन को दी। किन्तु वह मौके पर नहीं पहुंच सका।

No comments:

Post a Comment

इटियाथोक : कस्बे में विधायक के अगुवाई में अल्पसंख्यक समाज ने कांवरियों को वितरित किया प्रसाद// रिपोर्ट : प्रदीप पाण्डेय,

गोण्डा 01 सितम्बर। इटियाथोक कस्बे में क्षेत्रीय विधायक बिनय कुमार द्विवेदी के अगुवाई में कावरियों का जोरदार स्वागत किया गया। कजरी तीज के प...